google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले की मंडियों में अब तक पहुंचे 100 प्रतिशत गेहूं की हो चुकी है खरीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 13 मई  (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की अलग-अलग मंडियों में गेहूं की खरीद निर्विघ्न जारी हैं। उन्होंने बताया कि बीती शाम तक जिले में 314239 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी और सारे ही गेहूं की खरीद कर ली गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया जिले की सभी 74 मंडियों में से गेहूं की निर्विघ्न खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 88779 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 75436, पनसप की ओर से 73928, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 44812, एफ.सी.आई की ओर से 24820 व व्यापारियों की ओर से 6464 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles