google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डिप्टी कमिशनर के नेतृत्व में विरसा विहार जालंधर में डांस विभाग की शुरुआत

जालंधर, 3 जनवरी (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिशनर -कम -चेयरमैन ज़िला कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी घनश्याम थोरी के नेतृत्व में सोमवार को विरसा विहार जालंधर में डांस विभाग की शुरुआत की गई।

इस मौके मुख्य मेहमान डा. संतोष व्यास हैड आफ डिपार्टमैंट (डांस) ए.पी.जे. कालेज जालंधर ने डांस विभाग का उद्घाटन करते हुए कहा कि डांस सीखने के इच्छुकों के लिए यह सुनहरी मौका है, जो कि इन मुफ़्त क्लासों को ज्वाईन करके अपने शौक को पूरा कर सकते है। इस मौके डा. रंजना प्रोफ़ैसर ए.पी.जे. कालेज जालंधर ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की।

इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए जीओजी जालंधर के प्रमुख मेजर जनरल (सेवामुक्त) बलविन्दर सिंह ने बताया कि 7जनवरी, 2022 तक मुफ़्त डांस क्लासें लगाई जा रही है और रैगुलर डांस क्लासें 10 जनवरी से शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि इन क्लासों में क्लासिकल डांस, भंगड़ा और हिप -हॉप सिखाया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि अगले हफ़्ते से विरसा विहार में संगीत की क्लासें भी शुरू की जा रही हैं।

बलविन्दर सिंह, जो कि सोसायटी के मीत प्रधान भी है, ने कहा कि कोई भी इच्छुक डांस सीखने के लिए विरसा विहार की दूसरी मंजिल में डांस विभाग में संपर्क कर सकता है। इस मौके प्रसिद कलाकार वासु देव विशवास, कैप्टन आई.एस. धामी सचिव और अन्य मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles