google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश की एकता, अखंडता व मजबूती में अहम योगदान: डा. रमन घई

होशियारपुर 7 जुलाई 2021 ( न्यूज़ हंट ) : भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब की तरफ से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब के प्रदेश कनवीनर डा. रमन घई ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपने श्रद्धा के पुष्प भेंट करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का देश की एकता, अंखडता व समाज सुधारों में अहम योगदान था। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने दृढ़ निश्चय के साथ देश की मजबूती के लिए जो कार्य किया उसके लिए देश हमेशा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ऋणि रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोटा सिस्टम खत्म कर उसे देश के अन्य भागों के साथ सामान्य तौर पर मिलाना में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का विशेष योगदान था। डा. रमन घई ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में समाज सुधारों व सर्वो धर्म में विश्वास रखे हुए देश को आगे लेकर जाने में अपना विशेष योगदान दिया था। डा. रमन घई ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना होगा ताकि देश को दुनिया में विश्व गुरू बनाया जा सके। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, गौरव शर्मा,अशोक कुमार गोल्डी, राज कुमार बिल्ला, गुरमिंदर सैनी, टिंकू शर्मा, दलजीत सिंह, हरजीत सिंह, जसवीर सिंह, संजीव मेहरा, गर्वदीप सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles