24.1 C
Jalandhar
Friday, March 29, 2024

नेहरू युवा केंद्र जालंधर द्वारा करवाए जाएंगे नौजवानों के भाषण मुकाबले

जालंधर, 11 नवम्बर (न्यूज़ हंट)- नेहरू युवा केंद्र द्वारा नौजवानों में देश भक्ति की भावना को और दृढ़ करने और नौजवानों को समाज के विकास में भागीदार बनाने के लिए ब्लाक, ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाषण मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

इससे सम्बन्धित जानकारी देते हुए ज़िला यूथ अधिकारी नित्यानन्द यादव ने बताया कि ज़िला स्तरीय मुकाबलों से पहले ब्लाक स्तरीय मुकाबले करवा कर स्क्रीनिंग की जायेगी और ब्लाक स्तर पर पहले 3 स्थान हासिल करने वाले भागीदार ज़िला स्तर के मुकाबलो में भाग ले सकेंगे।

नित्यानन्द यादव ने बताया कि इन मुकाबलों के लिए भागीदार की उम्र 1 अप्रैल 2021 को 18 साल से अधिक और 29 साल से कम होनी चाहिए और भागीदार जालंधर ज़िले का पक्का निवासी होना चाहिए, जिस के लिए उसे रिहायश का प्रमाण देना होगा।

उन्होंने बताया कि ज़िला स्तरीय मुकाबलो में पहला स्थान हासिल करने वाले विजेता को 5000, दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 2000 और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 1000 रुपए के नकद इनामों के साथ सम्मानित किया जायेगा। इस तरह राज्य स्तर के मुकाबले में पहला स्थान हासिल करने वाले विजेता को 25000 रुपए, दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 10000 और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 5000 रुपए और राष्ट्र स्तर के मुकाबले, जो कि दिल्ली में आयोजित किये जाएंगे, में पहला स्थान हासिल करने वाले को 2 लाख, दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 1 लाख और तीसरा हासिल करने वाले को 50 हजार की नकद राशि इनाम के तौर पर मिलेगी।

ज़िला यूथ अधिकारी ने यह भी बताया कि इन मुकाबलों के लिए हर साल की तरह देश भक्ति राष्ट्र निर्माण विषय के अंतर्गत “सब का साथ,सब का विश्वास,सब का विकास और सब का प्रयास” विषय को लिया गया है। यह भाषण मुकाबले 2 भाषाएं हिंदी और अंग्रेज़ी में होंगे। अर्ज़ी फार्म नेहरू युवा केंद्र जालंधर के कार्यालय में से 15 नवंबर 2021 तक प्राप्त किये जा सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles