google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पैट्रोल -डीज़ल की कीमतों में भारी कटौती लोगों के लिए बड़ी राहत: परगट सिंह

जालंधर, 7 नवम्बर (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री स.परगट सिंह ने आज कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीज़ल की कीमते कम करने के फ़ैसले से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

आज यहाँ जारी एक बयान में कैबिनेट मंत्री ने इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा देश भारी महँगाई की मार से परेशान है और पेट्रोल -डीज़ल की बढी हुई कीमतें आम लोगों के ज़ख़्मों पर नमक छिड़कने का काम रही है। उन्होंने कहा कि चाहे तेल की कीमतों को कंट्रोल करने वाली केंद्र सरकार की तरफ से झिझकते हुए पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में मामूली कटौती की गई है, परन्तु पंजाब सरकार की तरफ से पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपए और डीज़ल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर लोगों को बड़ी राहत दी गई है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि तेल की कीमतों में कमी आम आदमी के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि इससे एक तरफ़ महँगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी और दूसरी तरफ़ लोगों को थोडी राहत भी मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक फ़ैसला पंजाबियों की किस्मत को बदल कर रख देगा। स.परगट सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों के लिए इस प्रकार के और भी प्रयत्न किए जाएंगे।

स. परगट सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी का नेतृत्व वाली सरकार लोगों की सही मायनों में सेवा करने के लिए वचनबद्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles