google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फसली विभिन्नता प्रोग्राम के अंतर्गत अलग-अलग कृषि मशीनों की खरीद के बाद किसानों को सब्सिडी जारी: डिप्टी कमिश्नर

प्रदेश में फसली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को अलग-अलग कृषि मशीनों पर सब्सिडी मुहैया करवाने का निर्णय लिया गया था। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सरकार की ओर से ‘राष्ट्रीय कृषि विकास योजना’ की सब स्कीम ‘फसली विभिन्नता प्रोग्राम(सी.डी.पी)’ के अंतर्गत अलग-अलग कृषि मशीनों पर सब्सिडी मुहैया करवाने के लिए जिला होशियारपुर में मंजूर किए गए प्रार्थियों में से स्कीम की हिदायतों के अनुसार निर्धारित समय के अंदर मशीनों की खरीद करने वाले लाभार्थियों की मशीनों की कृषि अधिकारीरियों की ओर से फिजीकल वैरीफिकेशन होने के बाद बनती सब्सिडी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर मुहैया करवाई जा रही है।


मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि सब्सिडी जारी करने से पहले पढ़ाव के अंतर्गत 68 लाभार्थियों को 38 लाख 92 हजार रुपए की सब्सिडी जारी की गई है। इन लाभार्थियों को 20 बैटरी ओपरेटिड स्प्रे पंप, 21 पावर इंजन ओपरेटिड स्प्रे पंप, 12 ट्रैक्टर ओपरेटिड स्प्रे पंप व 15 न्यूमैटिक प्लांटर की खरीद पर सब्सिडी मुहैया करवाई गई है। इन लाभार्थियों में 66 व्यक्तिगत किसान( 48 पुरुष व 8 महिला किसान), 1 सहकारी सभा व 1 रजिस्टर किसान समूह उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles