33.5 C
Jalandhar
Tuesday, April 16, 2024

‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम नविका कौटिया अस्पताल में भर्ती, जानिए वजह

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में अब काफी बदलाव हुए हैं। इस शो से हिना खान ने भी घर-घर में पॉपुलैरिटी बटोरी है। हाल ही में इसी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वालr एक्ट्रेस नविका कौटिया (Actress Navika Kautia) अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हैं। बता दें कि नविका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। इस सीरियल में नविका माया का किरदार निभाती नजर आती हैं। अब चलिए जानते हैं कि नविका के भर्ती होने की वजह क्या है।

अपने सेहत की जानकारी खुद नविका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने बताया कि वो पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही हैं जिसकी वजह से हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। नविका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। ये फोटो मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल की है, जहां पर एक्ट्रेस को भर्ती किया है। साथ ही नविका ने अपने साथ अपनी खास दोस्त पलक सिधवानी की फोटो भी शेयर की है, जो अस्पताल में उनसे मिलने आईं थी। बता दें कि पलक को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू के किरदार में देखा गया था।

मशहूर अभिनेत्री ने नोट में लिखा है कि, ‘बीते तीन दिन मेरे लिए थका देने वाले और कठिन रहे हैं। मैं अपने आस-पास इतने प्यार और मदद करने वाले दोस्तों को पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी देखभाल करने के लिए शुक्रिया। साथ ही अपनी फैमिली का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्हें मैंने बहुत परेशान किया, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा है।’ हालांकि, अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ है।

नविका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि वो बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों का भी धन्यवाद दिया है, जो इस मुश्किल समय में उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles