37.4 C
Jalandhar
Friday, March 29, 2024

विधायक अरोड़ा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं लोग : एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर 29 नवंबर (न्यूज़ हंट)- जिला कांग्रेस की मजबूती के लिए पूर्व कैबिनट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत वार्ड नंबर 12 में शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू व पार्षद अमरीक चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा विशेष तौर से पहुंचे। इस दौरान कमेटी का विस्तार करते हुए श्री मरवाहा व मिंटू ने अवतार सिंह को वार्ड प्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा लक्की, काकासेवी व हैप्पी को उपाध्यक्ष लगाया गया व प्रषोत्तम सिंह सोढी कोषाध्यक्ष, बलदेव राज, बिक्की, राज कुमार, सुनील कुमार, सुखजिंदर सिंह, रोमी, प्रवीण कुमार, बिट्टू, महिंगा सिंह, दया राम, प्रितपाल सिंह, रजिंदर कुमार, गुलजिंदर कुमार व अरविंद कुमार लक्की आदि को सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि विधायक अरोड़ा की अगुवाई में शहर व गांवों में रिकार्ड विकास कार्य करवाए गए हैं तथा कई करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलका होशियारपुर के विकास में श्री अरोड़ा द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी गई, जिसके कारण आज लोग कांग्रेस व उनके साथ जुडक़र विकास की गति में योगदान डाल रहे हैं। श्री मरवाहा ने कहा कि श्री अरोड़ा का मिलनसार स्वभाव एवं उनकी दूरगामी सोच के चलते आज हमारा होशियारपुर काफी तरक्की कर चुका है और अच्छे शहरों में हमारे शहर की गणना होने लगी है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है और आम जनता भी पार्टी से जुड़ रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्री अरोड़ा की तरफ से वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि वार्ड के जो भी कार्य शेष हैं उन्हें जल्द करवाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles