google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शहर में पैंडिंग विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं संपन्न: सुन्दर शाम अरोड़ा

होशियारपुर 13 (न्यूज़ हंट)- शहर के समस्त वार्डों एवं मोहल्लों के पैंडिंग विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि जनता को पेश आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। यह विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 31 में सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाने दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 31 में बहुत सारे विकास कार्य करवाए गए हैं तथा जो शेष हैं उन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार का एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे और अलाट हुए कार्य एवं नए विकास कार्य तेजी से पूरे करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता की हर परेशानी को पहल के आधार पर करवाया जा रहा है और नगर निगम होशियारपुर की तरफ से कार्य की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जा रहा है ताकि विकास कार्य का लोगों को अधिक से अधिक एवं देर तक लाभ मिल सके। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण लत्ता सैनी, डिप्टी मेयर रणजीता चौधरी, पार्षद द्रिपन सैनी, वनीता शर्मा, जगदीश शर्मा, पार्षद मोनिका कतना, सुनील कुमार, तरनजीत सिंह भल्ला, अशोक कुमार, हरंिदर सिंह, रोहित शर्मा, राजेश मल्ल, मुकंद लाल, अजय हैप्पी एवं बंटी शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles