google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हर औरत का आदर होना अति ज़रूरी – डा: चरनप्रीत सिंह

0
359

(न्यूज़ हंट)- मोगा,(राजेश कोछड़)-सिविल सर्जन मोगा डा. हितेंदर कलेर के आदेश अनुसार व डा: राजेश अत्तरी डिप्टी मैडीकल कमिशनर मोगा के दिशा-निर्देशों अनुसार और सीनियर मैडीकल अफ़सर मोगा सुखप्रीत बराड़ के नेतृत्व में विश्व महिला दिवस को समर्पित नैसले इंडिया लिमटिड मोगा में मैंटल हैल्थ प्रोग्राम के बैनर के नीचे डाक्टर चरनप्रीत सिंह, मैडीकल अफ़सर व मनोरोगों के माहिर सिविल अस्पताल मोगा ने औरत दिवस बारे विशेष जागरूकता भाषण दिया। इस मौके डाक्टर चरनप्रीत सिंह ने कहा कि औरतों को सामाजिक आज़ादी के साथ साथ मानसिक आज़ादी की भी ज़रूरत है। औरतों के बारे मर्द समाज की सोच का घेरा भी विशाल होना चाहिए। औरत बहुत ही आदरणीय है। उन्होंने औरत का हमेशा सम्मान करने की अपील की। इस मौके पर सी.एच. मोगा और श्रीमती मनप्रीत कौर काउंसलर सी.एच. मोगा भी हाजिर थे। औरतों की मानसिक सेहत और तंदरुस्ती पर एक सैमीनार में नैसले प्लांट में काम कर रही 80 के करीब महिला स्टाफ और प्रमुख शख़्सियतों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here