30.9 C
Jalandhar
Friday, April 19, 2024

11 मार्च को सूर्य यज्ञ समापन में देश की सुख समृद्धि के लिए सभी हों शामिल : खन्ना

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि स्थानीय बसी गुलाम हुसैन के शिव मंदिर में महंत उदयगिरि जी महाराज की देखरेख में देश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना हेतु 11 फरवरी से चल रहे सूर्य यज्ञ के 11 मार्च को हो रहे समापन में सभी लोग शामिल हों।  
उपरोक्त विचार खन्ना ने शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान ट्रिपल एम के संचालक प्रो. मनोज कपूर का इस यज्ञ में योगदान देने पर धन्यवाद करते हुए व्यक्त किए। इस मौके खन्ना ने कहा कि सूर्य यज्ञ एक महायक्ष है जो कि पूरे एक माह के लिए लगातार चलता रहता है। इस महायज्ञ में 11 हवनकुंड स्थापित किए जाते हैं और हर रोज सुबह 9 से 12 तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक हवन चलता है। इस यज्ञ में दूर दूर से लोग आकर पूजा अर्चना करते हैं और निरंतर चलने वाले भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। भले ही हम व्यस्तता के कारण इस यज्ञ में अब तक शामिल न हो पाएं हो परंतु सभी शहरवासियों से मेरी अपील है कि 11 मार्च इस महायज्ञ के समापन पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक देश की सुख समृद्धि के लिए होने वाली प्रार्थनाओं में शामिल होकर सच्चे भारतवासी होने का कर्तव्य निभाएं। उन्हेंने कहा कि शहरवासियों की इस यज्ञ मे उपस्थिती देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना के साथ साथ उनको पुण्य अर्जित करने में भी सहायी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles