google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

162.09 करोड़ की अदायगी के साथ जालंधर धान के मौजूदा खरीद सीजन दौरान राज्य भर में प्रमुख ज़िले के तौर पर उभरा: डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी

जालंधर, 13 अक्तूबर (न्यूज़ हंट)- मंडियों से किसानों के ख़रीदे गए अनाज के बदले उनको 162.09 करोड़ रुपए की अदायगी करके जालंधर धान के चल रहे खरीद सीजन मेँ राज्य भर में प्रमुख जिले के तौर पर उभरा है।

डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि खरीद एजेंसियाँ की तरफ से जिले के 75 खरीद केन्द्रों से 78057 मीट्रिक टन (एमटी) फ़सल की लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ खरीद और लिफ्टिंग ही नहीं, प्रशासन की तरफ से अदायगी पर भी ज़ोर दिया जा रहा है और किसानों को अब तक 162.09 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि किसानों की उपज के एक -एक दाने की खरीद और लिफ्टिंग को यकीनी बनाने के लिए समूह सम्बन्धित विभागों की तरफ से इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिल कर काम किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि समूचे 78 खरीद केन्द्रों पर व्यापक प्रबंध किये गए हैं जिससे किसानों को मंडियों में अपनी फ़सल बेचते समय किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

ज़िला ख़ुराक और सिविल सप्लाईज कंट्रोलर हरशरन सिंह ने कहा कि पहले दिन से ही समय पर खरीद, लिफ्टिंग और अदायगी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे जालंधर ने खरीद सीजन में प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि फ़सल की तुरंत लिफ्टिंग को यकीनी बनाने के लिए अनाज मंडियों में अपेक्षित मात्रा में बरदाना उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि धान की खरीद को सुचारू और निर्विघ्न बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles