26.1 C
Jalandhar
Friday, March 29, 2024

7th Pay Commission DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से इतना बढ़ जाएगा DA

7th Pay Commission DA Hike : अगर आप या आपके परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार के 65 लाख कर्मचारियों को नए साल के पहले दिन से ही खुशखबरी मिलेगी। यह खुशखबरी डीए हाइक के रूप में होगी। लेबर मनिस्ट्री की तरफ से नवंबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। 2022 में केवल दिसंबर महीने के आंकड़े आने रह गए हैं लेकिन जुलाई से नवंबर तक के आंकड़ों के आधार पर यह साफ है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अगला डीए हाइक कितना मिलेगा ?
लेब‍र मनिस्ट्री की तरफ से 31 दिसंबर को नवंबर के आंकड़े जारी किए गए हैं। अक्‍टूबर के मुकाबले नवंबर के आंकड़े में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा गया। अक्‍टूबर में यह आंकड़ा 1.2 प्‍वाइंट के इजाफे के साथ 132.5 के स्‍तर पर पहुंच गया था। अब नवंबर में भी यह आंकड़ा 132.5 पर ही है। श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) की तरफ से जारी आंकड़ों से यह साफ है कि 1 जनवरी से कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा होगा। हालांकि इस वृद्ध‍ि की घोषणा सरकार की तरफ से मार्च में की जाएगी।
अक्‍टूबर में भी AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 132.5 अंक पर था। इससे पहले सितंबर में यह 131.3 प्‍वाइंट था। अगस्‍त में यह आंकड़ा 130.2 अंक था। जुलाई से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अक्‍टूबर के बाद नवंबर में ही इसमें ठहराव देखा गया. AICPI में लगातार इजाफे से 65 लाख कर्मचारियों के लिए नए साल पर जनवरी में होने वाले डीए हाइक (Dearness allowance) का रास्‍ता साफ है।
जुलाई का डीए 4 प्रतिशत बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 38 प्रतिशत हो गया था। अब इसमें फिर से 4 प्रतिशत का इजाफा किए जाने के बाद यह बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में अच्‍छा खासा इजाफा होगा। आपको बता दें सरकार की तरफ से सातवें वेतन आयोग के तहत (7th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों का डीए (DA Hike) साल में दो बार बढ़ाया जाता है। जनवरी 2022 और जुलाई 2022 के डीए का ऐलान किया जा चुका है। अब जनवरी 2023 के डीए का ऐलान किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles