google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दीवाली से पहले बठिंडा को तीन बड़ी सौगातें, 7 साल से अधूरा अमरपुरा रेलवे ओवरब्रिज होगा शुरू

*मेयर पदमजीत सिंह मेहता का बड़ा ऐलान: फिरोजपुर व श्रीगंगानगर आरओबी को मिली मंजूरी, सर्किट हाउस का भी होगा कायाकल्प*

बठिंडा, ( सतपाल मान ):– दीपावली से पहले बठिंडा के लोगों को बड़ी विकासात्मक सौगात मिलने जा रही है। शहर के मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के लिए तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्य अब तेजी से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे मंत्रालय और पंजाब सरकार के सहयोग से करीब 250 से 300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को गति मिली है, जिनका सीधा लाभ शहर की लाखों आबादी को मिलेगा।

दीपावली से पहले खुलेगा अमरपुरा रेलवे ओवरब्रिज

मेयर श्री मेहता ने बताया कि करीब सात वर्षों से अधर में लटका अमरपुरा बस्ती रेलवे ओवरब्रिज अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में रेलवे मंत्रालय से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक बाधाएं आ रही थीं, लेकिन लगातार प्रयासों और बेहतर तालमेल से सभी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, “अमरपुरा रेलवे ओवरब्रिज केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की वर्षों पुरानी मांग है। हमने रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और हर बाधा को दूर करवाया। लगभग 116 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह ओवरब्रिज दीपावली से पहले जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।”

मेयर ने आगे कहा कि उद्घाटन से पहले साथी पार्षदों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ओवरब्रिज का निरीक्षण करेंगे। यदि कहीं भी किसी प्रकार की कमी या तकनीकी खामी होगी, तो उसे तत्काल दूर करवाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पीडब्ल्यूडी के एसडीओ श्री अमूल्य गर्ग भी उपस्थित थे।

प्रैस वार्ता के दौरान मेयर ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि बठिंडा–फिरोजपुर रेलवे ओवरब्रिज तथा बठिंडा–श्रीगंगानगर रेलवे ओवरब्रिज के विस्तार को रेलवे मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि पहले इन दोनों परियोजनाओं को केवल आंशिक स्वीकृति मिली थी, परंतु अब दोनों ओवरब्रिजों की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके कारण जनता नगर, अर्जुन नगर, प्रताप नगर, परसराम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रेलवे लाइन पार करने के लिए उठाने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि बठिंडा–फिरोजपुर रेलवे ओवरब्रिज पर लगभग 51 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा इसकी टेंडर प्रक्रिया अगले तीन महीनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “हमारी सोच केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें तय समय सीमा में पूरा करके जनता को समर्पित करना है। इन परियोजनाओं से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, लोगों का समय बचेगा और आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान होगा।”

मेयर श्री मेहता ने बताया कि बठिंडा के ऐतिहासिक सर्किट हाउस का व्यापक सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। वह मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने बठिंडा के विकास कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी है। सर्किट हाउस के नवीनीकरण के बाद यह शहर की गरिमा के अनुरूप एक आधुनिक और आकर्षक भवन के रूप में सामने आएगा।”

मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है और आने वाले समय में भी नई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा, “हमारा सपना है कि बठिंडा पंजाब के सबसे विकसित और आधुनिक शहरों में अपनी अलग पहचान बनाए। जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और शहर के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles