google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

12 अगस्त को होशियारपुर में होगा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम, ज़िम्पा ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाक़ात

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वृंदावन-मथुरा, हरिद्वार और श्री सालासर बालाजी के लिए बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

विधायक जिम्पा ने पार्टी सुप्रीमो का किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कार्यक्रमों में होंगे शामिल

होशियारपुर, 5 अगस्त: विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके 12 अगस्त को होने वाले एक शाम भगवान शिव के नाम और अलग-अलग धार्मिक स्थलों के लिए बसें रवाना करने के कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया ।

अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा के पंजाब सरकार  द्वारा 12  अगस्त को होशियारपुर में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होंगे।इसी दिन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वृंदावन, मथुरा, हरिद्वार, श्री सालासर बालाजी तथा अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बसों को हरी झंडी भी दिखाएंगे, जिससे श्रद्धालु निःशुल्क तीर्थ यात्रा कर सकेंगे।

जिम्पा ने बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर 12 अगस्त को होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम को लोगों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है।  जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सरकार की सबसे सराहनीय पहलों में से एक बन चुकी है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु सम्मान और सुविधा के साथ पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उन लोगों का सपना पूरा किया है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देकर शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और जन-केंद्रित शासन का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। जिम्पा ने विश्वास व्यक्त किया कि 12 अगस्त के कार्यक्रम होशियारपुर के लिए यादगार साबित होंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

कैप्शन : विधायक ब्रम शंकर जिंपा नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करते हुए ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles