google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पंजाब सरकार प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है : मोहिंदर भगत

न्यू सनसिटी फेज-1, बस्ती दानिशमंदा में लोक मिलनी के दौरान लोगों की मुश्किलें सुनी

स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया, ट्यूबवेल के काम की शुरुआत करवाई

जालंधर, 10 अगस्त : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने न्यू सनसिटी फेज-1, बस्ती दानिशमंदा में लोक मिलनी के दौरान इलाकावासियों से रू-ब-रू होते हुए उनकी मुश्किलें सुनी और जल्द से जल्द उपयुक्त हल करवाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई लोक मिलनी पहल लोगों की समस्याओं को हल करवाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रोग्रामों के जरिए नागरिक सीधे तौर पर और बिना किसी झिझक के अपने मसले सरकार तक पहुंचा रहे है, जिनका हल प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोक कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने इलाके में नई स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन और ट्यूबवेल के काम की शुरुआत करवाते हुए कहा कि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना, इलाकों का विकास करना और लोगों की समस्याओं का समय पर हल करना पंजाब सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने बस्ती दानिशमंदा नाला पुल पर भी नई स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन करके इलाकावासियों को अहम सुविधा समर्पित की। उन्होंने कहा कि इन स्ट्रीट लाइटों से रात के समय रोशनी होने से इलाके में सुरक्षा और आवाजाही और बेहतर होगी।

इस अवसर पर काउंसलर डा. मनीष, पूर्व काउंसलर सौरव सेठ और अन्य शख्सियतों के अलावा बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles