15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह लहराएंगे तिरंगा
डिप्टी कमिश्नर ने लिया तैयारियों और प्रबंधों का जायजा
13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
होशियारपुर, 10 अगस्त: पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामले मंत्री डा. रवजोत सिंह 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाइन में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन आज पुलिस लाइन में सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ तैयारियों और प्रबंधों के बारे में विचार-विमर्श करते हुए कहा कि सभी को स्वतंत्रता दिवस के समारोह में पूरे उत्साह के साथ शिरकत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरी तैयारियों को समय पर पूरा करना यकीनी बनाया जाए, ताकि जिला स्तरीय समारोह देशभक्ति के जज्बे और जोश के साथ मनाया जा सके। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड में शामिल होकर मार्च पार्ट किया जाएगा और विभिन्न विभागों की झांकियों द्वारा अपनी उपलब्धियों की प्रस्तुति की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक और सुरक्षा के जरूरी प्रबंध अमल में लाने तथा नगर निगम के अधिकारियों को शहर में सजावट और साफ-सफाई यकीनी बनाने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जिसकी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर आधारित कोरियोग्राफी पेश की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार मीणा, सिविल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन स्वतंत्रता दिवस संबंधी तैयारियों के बारे में बैठक करते हुए।
