32.2 C
Jalandhar
Sunday, May 19, 2024

Athiya Shetty Wedding : बस तीन महीनों में अथिया शेट्टी बनेंगी केएल राहुल की दुल्हन !

न्यूज हंट. नई दिल्ली : सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) क्रिकेटर केएल राहुल (Cricketer KL Rahul) को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में घूमते-फिरते स्पॉट होते रहते हैं। अथिया और केएल राहुल के घरवालों को भी इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद हैं। अब खबरें आ रही हैं कि अथिया और केएल राहुल शादी के लिए तैयार हैं और बस कुछ ही महीनों में दोनों सात फेरे लेने वाले हैं।

सूत्रों की माने तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल 3 महीनों के भीतर ही शादी करने वाले हैं। अभिनेत्री अथिया के करीबी सूत्रों ने एक अंग्रेज़ी पत्रिका को बताया कि केएल राहुल और अथिया एक-दूसरे को करीब तीन साल से डेट कर रहे हैं और अब वे तीन महीनों में शादी करने वाले हैं। दोनों के शादी की तैयारी खूब जोरो शोरो से चल रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

सूत्र ने बातचीत में कहा, ‘राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया के परिवार से मिलने के लिए मुंबई आए थे। अथिया और केएल राहुल ने अपने परिवार के साथ अपना नया घर भी देखने गए। जहां वे शादी के बाद सेटल होने की सोच रहे हैं। शादी अगले तीन महीनों में मुंबई में होने की उम्मीद है। यह दोनों ही परिवारों के लिए एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा और शादी से जुड़ी हर तैयारी की देख- रेख दुल्हन अथिया खुद कर रही हैं।”

अथिया शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निखिल अडवाणी की फिल्म ‘हीरो’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। यह सूरज की भी डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद अथिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आई थीं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles