16 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
16 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
16 January 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
फगवाड़ा 14 जनवरी (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान आज देहरा श्री गुरु रविदास मंदिर सचखंड चक हकीम जीटी रोड फगवाड़ा में आयोजित माघी समागम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होने के पश्चात समूह संगत को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दी तथा साथ ही बताया कि माघी का इतिहास दशमपिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस मुक्तों की महान शहादत से भी जुड़ा है जिन्होंने धर्म की खातिर हंसते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराई से दूर रहते हुए देश तथा धर्म की रक्षा के लिये सदैव तैयार रहने की पुरजोर अपील भी की। इस दौरान नववर्ष का कैलेंडर भी रिलीज किया गया। मंदिर के महंत पुरुषोत्तम लाल की तरफ से जोगिन्द्र सिंह मान सहित अन्य गणमान्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर वरुण बंगड़ चक हकीम, रवि कुमार मंत्री सहित गांव के सरपंच व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
पी.सी.सी. जारी करने में तेजी लाने और विदेशों में फंसे पंजाबियों की वापसी के लिए अधिक सक्रिय भूमिका निभाने को कहा
जालंधर, 15 जनवरी (न्यूज़ हंट)- राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जालंधर श्री अनूप सिंह से मुलाकात की है और उन्हें दोआबा क्षेत्र में विदेश जाने से संबंधित पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) शीघ्र जारी करने के लिए व्यापक प्रबंध करने के लिए कहा है।
आज यहां क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ़्तर में बैठक के दौरान राज्यसभा सदस्य ने कहा कि दोआबा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग विदेश में रहते है, जिस कारण उनके आने-जाने के लिए कई मामलों में पीसीसी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लंबी और उलझन वाली होने के कारण लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे क्षेत्रीय पासपोर्ट और अन्य संबंधित विभाग मिलकर दूर कर सकते हैं।
इसके अलावा, उन्होंने फर्जी एजेंटों के दबाव के कारण विदेश में फंसे लड़कों और विशेषकर लड़कियों की वापसी के लिए पासपोर्ट दफ़्तर को और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पासपोर्ट प्राप्त करने में लगने वाले समय को लगभग एक महीने तक कम करने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि आवेदकों को शीघ्रता से पासपोर्ट जारी किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रशंसा की
जालंधर, 15 जनवरी (न्यूज़ हंट)- एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, सेवा केंद्रों के द्वारा लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान में जालंधर ने 0.01% की न्यूनतम पैंडेंसी के साथ पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया है।
पंजाब सरकार की ताजा रिपोर्ट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि ईमानदार प्रयासों, प्रभावी तंत्र और उच्च अधिकारियों की रोजाना निगरानी के साथ, जिले ने सेवा केंद्रों के द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में पहला स्थान प्राप्त किया है| उन्होंने यह भी बताया कि यूनियन की हड़ताल के कारण लंबित मामलों को भी प्रभावी ढंग से निपटाया गया है, जो इस उपलब्धि को और अधिक संतोषजनक बनाता है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 14 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2024 तक कुल 368481 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7175 नामंजूर किए गए और 355024 आवेदनों मंजूर किए गए जबकि 5514 आवेदन प्रक्रियाधीन थे, अन्य का निपटारा कर दिया गया था और इन 5514 में से केवल 51 आवेदन लंबित थे जिन्हें निर्धारित समय के भीतर नहीं खत्म किया गया था।
श्री सारंगल ने लोगों को तुरंत सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की कड़ी मेहनत और वचनबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के प्रयासों के बिना यह सम्मान हासिल करना संभव नहीं था, जो इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने का सख्ती से पालन किया जाए।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को किसी परेशानी के बिना सेवाएं प्रदान करने को प्राथमिकता देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे प्राप्त करने के लिए प्रशासन ने जीरों पैंडेसी नियम का पालन किया। श्री सारंगल ने कहा कि जीरों पैंडेंसी सुनिश्चित करने के लिए रोजाना शाम की बैठकें, प्रत्येक आवेदन की निजी निगरानी और प्रभावी तंत्र और अन्य उपाय किए गए। सारंगल ने अधिकारियों/कर्मचारियों को नागरिक सेवाओं के प्रति इसी तरह का जोश जारी रखने को कहा।
पंजाब सर्विस एक्ट, 2018 के तहत, राज्य के लोगों को नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा यह ई-सेवा आनलाइन प्रणाली शुरू की गई थी।
“सरकार-तुहाडे द्वार ” के तहत 43 विभिन्न सेवाएं जिनमें जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट, हलफ़ीया बयान, लाभार्थी बच्चों के लिए वज़ीफ़ा, रिहायश सर्टिफिकेट ,एससी सर्टिफिकेट ,निर्माण श्रमिक रजिस्ट्रेशन, बुढापा पेंशन, बी.सी.सर्टिफिकेट, बिजली बिल भुगतान, जन्म सर्टिफिकेट में नाम जोड़ना, आय रिकार्ड का निरीक्षण, विवाह रजिस्ट्रेशन (अनिवार्य), मृत्यु सर्टिफिकेट के कई मामले, निर्माण श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण, रजिस्टर्ड और अन रजिस्टर्ड दस्तावेजों की वैराफाई कापी ,जन्म सर्टिफिकेट में सुधार, मृत्यु /एनएसी सर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट की कापी, जनरल जाति सर्टिफिकेट, विधवा/बेसहारा पेंशन, नान-इनकंबरैंस सर्टिफिकेट, बंधक इक्विटी की एंट्री, जन्म सर्टिफिकेट में देरी से एंट्री, ओबीसी सर्टिफिकेट, आय और संपत्ति सर्टिफिकेट, दिव्यांगता पेंशन, फर्द, यूडीआईडी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन, दस्तावेजों के काउंटर साइन, विवाह रजिस्ट्रेशन (आनंद), शगुन योजना, मुआवजा बांड, आश्रित बच्चों की पेंशन, सीमा क्षेत्र सर्टिफिकेट,देर से मृत्यु सर्टिफिकेट, एनआरआई सेवाओं में दस्तावेजों पर काउंटर साईन, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए काउंटर साईन, मृत्यु सर्टिफिकेट में सुधार,कंडी क्षेत्र सर्टिफिकेट में एंट्री आदि सेवाएं लोगों को सेवा केंद्र पर प्रदान की जाती है।
15 जनवरी 2024 (न्यूज़ हंट)- 51 लड़कियों की लोहड़ी के साथ संपन्न हुआ लोहड़ी मिलन 2024
कभी लड़कों की खुशी में मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्यौहार आज समाज की जागरूकता के चलते महिलाओं के सम्मान का त्योहार बन चुका है। आज एक और जब बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात होती है तो दूसरी और समाज अब बेटा समझाओ की बात भी करता है। उपरोक्त शब्द यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजीव तलवाड ने नीति तलवाड द्वारा करवाए गए लोहड़ी मिलन 2024 को संबोधित करते हुए कहे। तलवाड ने कहा कि युग बदलते महिलाओं की भूमिका भी बदलने लगी पर संक्रिया सोच कहीं ना कहीं महिलाओं के उत्थान में विघ्न पैदा करने में सहायक ही रही पर जैसे-जैसे समाज में जागरूकता आनी शुरू हुई महिलाओं का कार्य क्षेत्र भी बड़ा और उनका सम्मान भी बड़ा है आज यहां पर 51 कन्याओं की लोहड़ी डालना इस बात का संकेत देता है की महिलाएं कहीं भी पुरुष से कम नहीं है।
इस मौके जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद नीति तलवाड ने कहा कि आधुनिक समाज में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही है और महिला ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है उन्होंने कहा धरती से लेकर आकाश तक महिला ने अपना साम्राज्य कायम किया है इसीलिए आज धरती पर जन्म लेने वाली हर कन्या का परिवार अपने आप को भाग्यशाली महसूस करने लगा है कि उसकी बेटी बेटे के मुकाबले में कहीं कम नहीं है ।नीति तलवाड ने कहा कि हमारे परिवार का मानना है की समरसता केवल बात करने से नहीं आएगी उसके लिए व्यावहारिक रूप से पहल करनी होगी इसलिए समय-समय पर हमारी तरफ से समरसता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों को किया जाता रहा है और आगे भी यह चलता रहेगा । कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय सांपला ,हलका इंचार्ज दासूया सुशील पिंकी ,नगर निगम की सी. मेयर प्रवीण सैनी मास्टर कुलविंदर झंडा के अलावा इलाके के सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में नव जन्म 51 कन्याओं की लोहड़ी के साथ-साथ आशा वर्कों को भी सम्मानित किया गया
15 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
15 January 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
14 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
14 January 2024
Page 3
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu