41.9 C
Jalandhar
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 434

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 May 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुल्लोवाल में लगा शिकायत निवारण कैंप

0

होशियारपुर, 25 मई (न्यूज़ हंट)- मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत आज जिले गांव बुल्लोवाल के पंचायत समिति के रैस्ट हाउस में शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस दौरान विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत ने इस कैंप की शुरुआत की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ कर इलाके के 8 गांवों के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस व आम आदमी पार्टी के देहाती जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।


विधायक शाम चौरासी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों तक हर सुविधाएं पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में इस प्रयास को शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिकायत निवारण कैंपों में सभी विभागों के अधिकारी लोगों के पास पहुंच कर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अपनी समस्याओं के हल के लिए लोगों को अधिकारियों के पास जाने की जरुरत नहीं बल्कि अधिकारी लोगों के पास उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं।


एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस ने बताया कि उप मंडल होशियारपुर के अंतर्गत इस शिकायत निवारण कैंप में गांव आलोवाल, दालमवाल, खडियाला सैनियां, लिद्दड़, लांबड़ा, ढड्डे बाबा मोहर सिंह, ताजोवाल, पंडोरी माइल के लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे ताकि कम समय में समस्याओं का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, मगनरेगा, सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि व अन्य सहायक धंधों से संबंधित विभाग आदि के अधिकारियों ने मौके पर ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई की। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

शिव सेना ने फगवाड़ा के नव नियुक्त एसपी गुरप्रीत सिंह का किया स्वागत

0

फगवाड़ा 25 मई (शिव कौड़ा) नव-नियुक्त एसपी गुरप्रीत सिंह का आज फगवाड़ा में चार्ज संभालने पर शिव सेना (उद्धव गुट) ने डीएसपी जसप्रीत सिंह की उपस्थिति में पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। इस दौरान शिव सेना के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी तथा युवा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश धीर के अलावा जिला उप प्रधान डैनी धीर, सिटी प्रधान रमन शर्मा, बब्बी गोस्वामी व पुनीत कुमार ने एसपी गुरप्रीत सिंह ने फगवाड़ा में अमन शांति की व्यवस्था को सुचारू रखने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। गुरदीप सैनी ने कहा कि गैंगस्टरवाद और नशा माफिया पहले ही डीएसपी जसप्रीत सिंह से खौफजदा होकर भूमिगत हो चुका है लेकिन फिर भी इस तरह का कोई तत्व यदि सक्रिय होगा तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। एसपी गुरप्रीत सिंह ने भी कहा कि उनकी प्राथमिकता फगवाड़ा की अमन-शांति को कायम रखना, असामाजिक तत्वों पर नुकेल कसना तथा किसी भी तरह के प्रतिबंधित नशे का व्यापार करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना होगी। उन्होंने समूह शहरवासियों से आह्वान कर कहा कि पुलिस का हर संभव सहयोग करें ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

96.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम रही दिशा अग्रवाल

फगवाड़ा 25 मई (शिव कौड़ा) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा  घोषित बारहवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा का नतीजा शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल इंचार्ज जगपाल सिंह के अनुसार विद्यालय के कुल 202 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से दो सौ विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। 12 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में सफल रहे। दिशा अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत अंकों सहित स्कूल में प्रथम, प्रशांत भारद्वाज ने 94 प्रतिशत अंकों सहित द्वितीय तथा जशनप्रीत कौर ने 93 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में तृतीय स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा सपना, तान्या, तक्ष ग्रेवाल, मेघा पासी, सुरनराज सिंह शंकर, जैसमीन कैंथ एवं यशिक टण्डन को भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि को लेकर प्रसन्नता प्रकट करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव अतुल जैन एवं कोषाध्यक्ष अजीत जैन ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कर्मठ स्टाफ तथा अभिभावकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 May 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 May 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

24 May 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

24 May 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

23 May 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

23 May 2023

Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive