41.1 C
Jalandhar
Thursday, April 23, 2026
Home Blog Page 485

कोविड बूस्टर डोज के लिए CoWIN या आरोग्य सेतु ऐप पर फटाफट बुक करें स्लॉट, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने फिर दस्तक दे दी है। चीन, जापान और ब्रिटेन में लगातार केस बढ़ रहे हैं। भारत में फिलहाल हालात काबू में है। हालांकि केंद्र सरकार सतर्क मोड़ पर आ गई है। मंगलवार को देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। सरकार अब लोगों को वैक्सीन लगवाने और कोरोना नियमों का पालन करने को कह रही है। लाखों लोगों ने वैक्सीन का पहला और दूसरा खुराक ले लिया है, लेकिन बूस्टर डोज बाकी है। अगर आपने कोविड बूस्टर डोज नहीं लिया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बूस्टर डोज के लिए बुकिंग कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
बूस्टर डोज के लिए कैसे करें बुकिंग?
बूस्टर डोज को CoWin वेबसाइट या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले CoWin वेबसाइट पर जाएं।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें। ध्यान रहें कि वही नंबर दर्ज करना है, जो वैक्सीन की पहली खुराक के समय दिया था।
  • आप CoWin वेबसाइट पर अपनी दो डोज का वैक्सीन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब बूस्टर डोज बुकर करने के लिए जांच लें कि क्या आप उसके पात्र है या नहीं।
  • अगर आप बूस्टर शॉट के लिए योग्य हैं तो शेड्यूल ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां उपलब्ध वैक्सीन सेंटर्स को खोजने के लिए जिले का नाम या पिनकोड दर्ज करें।
  • अब तारीख और समय का चयन करते हुए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
    नेजल वैक्सीन के लिए कैसे बुक करें स्लॉट (How to Book Slot For Nasal Vaccine)
    नेजल वैक्सीन को बुक करने का तरीका पिछले टीकों की तरह है। आपको कोविन पोर्टल पर जाकर ही स्लॉट बुक करना होगा।
  • सबसे पहले https://www.cowin.gov.in/ पर जाएं।
  • अब अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।
  • अब टीकाकरण केंद्र खोजने के लिए पिन कोड या जिले का नाम दर्ज करें।
  • अब नजदीकी केंद्र तारीख और समय का चयन करते हुए अपॉइंटमेंट बुक करें।

नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन iNCOVACC की कीमत तय, निजी अस्‍पतालों में चुकाने होंगे 800 रुपये और सरकारी अस्पताल में…

नाक के जरिए दी जाने वाली भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन INCOVACC की कीमत तय कर दी गई है। भारत सरकार के अनुसार प्राइवेट अस्पतालों में इसकी एक डोज की कीमत 800 रुपये होगी। इसके अलावा पांच फीसदी जीएसटी भी देनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार निजी अस्पतालों को एक डोज के लिए 150 रुपये का एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज लगाने की भी मंजूरी है। इस प्रकार इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में इस वैक्सीन की कीमत 325 रुपये होगी। बता दें कि पिछले हफ्ते ही भारत बायोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया था।
इंट्रानेजल वैक्सीन को पहले कोवाक्सीन (Covaxin) या कोविशील्ड (Covishield) के साथ पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों के लिए बूस्टर शॉट के रूप में मंजूरी मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी के अंत तक ये उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में iNCOVACC को शामिल करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा था कि शुरुआत में वैक्सीन निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी और इसे CoWin ऐप में जोड़ दिया जाएगा।

Mumbai Indians के लिए बुरी खबर, साढे 17 करोड़ में खरीदा खिलाड़ी हुआ चोटिल; अस्पताल में ‘भर्ती’

0

Mumbai Indians Team IPL 2023: आईपीएल 2022 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर हो हुआ था। इस ऑक्शन में टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने जमकर खर्चा किया था। उन्होंने एक ऑलराउंडर को 17.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था लेकिन ये खिलाड़ी ऑक्शन ने 4 दिन बाद ही चोटिल हो गया है। इस खिलाड़ी का चोटिल होना मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर है।
मुंबई इंडियंस ने IPL ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को 17.5 करोड़ में खरीदा था। वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे के दौरान चोटिल हो गए हैं। कैमरून ग्रीन (Cameron Green) की ये चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, ग्रीन की चोट को स्‍कैन किया जाएगा और इसके बाद ही उनके आगे खेलने पर फैसला लिया जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान 85वां ओवर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया गेंदबाजी कर रहे थे। एनरिक नॉर्किया की तेज रफ्तार गेंद सीधा कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के ग्लव्स पर जा लगी। इसके बाद उनकी उंगली से खून निकलता हुआ भी देखा गया। इस चोट के चलते पहले मैच में आगे बल्लेबाजी भी नहीं कर सके।

Tunisha Sharma Cremation : लाल जोड़े में हुआ तुनिषा का अंतिम संस्कार, सामने आई आखिरी तस्वीर ?

0

Tunisha Sharma Cremation : तीन दिन से तुनिषा की बॉडी मॉर्चुरी में पड़ी अपने अंतिम संस्कार की राह देख रही थी। आखिरकार आज उन्हें इस दुनिया की झंझटों से आजाद किया गया। तुनिशा तनाव में थी, वो बस चले जाना चाहती थी, सारी मुसीबतों और परेशानियों से दूर। इसके लिए तुनिषा ने सुसाइड का रास्ता चुना। तुनिषा को फूलो से सजे एम्बुलेंस में अंतिम संस्कार की जगह पर लाया गया जहां सभी ने भीगी आंखों से तुनिशा को अंतिम विदाई दी।
तुनिषा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड स्थित शवग्रह में शाम को 4:26 बजे किया गया। मौके पर तुनिषा की मां के साथ कई रिश्तेदार-दोस्त सभी मौजूद थे। तुनिशा को लाल जोड़े में दुल्हन की तरह तैयार किया गया। तुनिषा के चेहरे का तेज ऐसा था कि हमेशा के लिए आंखे मूंद लेने के बावजूद….हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। 20 साल की उम्र में अपनी जिंदगी खत्म कर लेने वाली तुनिषा की याद में हर किसी आंखें नम दिखाई दी। तुनिषा भले ही कुंवारी थीं लेकिन उन्हें विदाई देते हुए लाल जोड़े में सजाया गया. शायद यही उनकी ख्वाहिश थी कि वो अपने प्यार की दुल्हन बने।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

अब शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! पंजाब के हर थाने को मिलेंगे एल्कोमीटर, शराबियों की होगी धरपकड़

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : सड़क हादसे रोकने के लिए पंजाब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। पंजाब पुलिस ने इसके लिए 2200 एल्कोमीटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छोटे थानों को दो और बड़े थानों को पांच एल्कोमीटर मुहैया करवाए जाएंगे। उम्मीद है कि नए साल में पुलिस को इनकी डिलीवरी मिली जाएगी। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की।
राज्य में शराब पीकर गाड़ी चलाने का चलन काफी अधिक है। इस वजह से सड़क हादसे भी अधिक होते हैं। इतना ही नहीं रोजाना राज्य में 13 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। इस दौरान होने वाले हादसों में एक वजह शराब भी है। हालांकि अब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। साथ ही विवाह शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में गृह विभाग ने कुछ समय पहले सभी जिलों में मैरिज पैलेसों के पास ड्रंक इन ड्राइव के स्पेशल नाके लगाने का आदेश दिया था। इसके नतीजे काफी सकारात्मक रहे। अधिकारियों की माने तो अब राज्य के 400 थानों के लिए स्पेशल प्लान बनाया है। थानों के अधीन आने वाले एरिया के हिसाब से एल्कोमीटर की खरीद की जा रही है।
पंजाब में ड्रंक इन ड्राइव के नाके पहले ही बड़े शहरों में ही लगाए जाते थे। इनमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर शामिल है। हालांकि कोरोना की दस्तक के बाद से यह इसे टाल दिया गया था। वहीं, बड़ी बात यह थी कि उस समय पुलिस के पास एल्कोमीटर की संख्या भी कम थी। ऐसे में पूरे जिले में चार से छह एल्कोमीटर ही होते थे लेकिन अब प्रत्येक थाने के पास दो से चार एल्कोमीटर होंगे। ऐसे में पुलिस को अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है।

Covid News: वैज्ञानिकों ने खतरे का जताया अंदेशा- कोरोना वायरस म्यूटेट होकर ले सकता है खतरनाक रूप

0

Covid19 Updates : चीन में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहा है। देश में ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7 तलहका मचा रहा है। जिस कारण लाखों केस सामने आ रह है। चीन में कोविड के बढ़ते केस ने दूसरों देशों को टेंशन में डाल दिया है। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर चीन के बाद ही दुनिया में फैली थी। हाल ही में वैज्ञानिकों ने कहा कि नया संक्रमण कोविड के म्यूटेशन में सहायता कर सकता है। जिससे नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं और खतरनाक हो सकते हैं। यदि वायरस का म्यूटेशन हुआ तो बड़ा खतरा है।
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के इंफेक्शन डिसीज एक्सपर्ट डॉक्टर स्टुअर्ट कैंपबेल रे ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन की तरह हो सकता है। स्ट्रेन का संचय या अलग हो सकता है। चीन में कम लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित हुई है।
डॉ. स्टुअर्ट ने कहा कि जब कोरोना की लहरें आई हैं, तब हमने नए वेरिएंट को देखा है। उन्होंने कहा, ‘वायरस लगातार विकसित करता रहता है। दुनिया के कई हिस्सों में पिछले छह से बारह माह में हमने कोरोना का असर कम होते हुए देखा है। वह टीकाकरण के कारण है या संक्रमण के खिलाफ स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के कारण। ना कि वायरस पहले कम खतरनाक है।’
कोलंबस की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में स्टडी करने वाले डॉ. शान लू लियू ने बताया कि चीन में कई वेरिएंट्स के बारे में पता चला है। जिसमें बीएफ.7 भी शामिल है। वहीं भारत के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के डॉ. गगनदीप कांग ने कहा, ‘देखा होगा कि वायरस उसी तरीके से दोबारा फैलेगा जैसे अन्य देशों में फैला है या कोई नया पैटर्न सामने आएगा।’