41.1 C
Jalandhar
Thursday, April 23, 2026
Home Blog Page 486

Vastu Dosh Upay : जल्द दूर होगी आर्थिक तंगी, इन उपायों से दूर कीजिए घर के वास्तु दोष

0

Vastu Dosh Upay : दिन-रात पैसा कमाने के बाद भी आपके घर में पैसों की बचत नहीं हो पा रही है। लाखों रुपये कमाने के बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इसके पीछे की वजह है घर में वास्तु दोष का होना। ऐसे में आज हम आपको वास्तु दोष दूर करने के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से घर में लगने वाला वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा और आपके घर की तरक्की होने लगेगी। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय?

  1. घर में अखंड रूप से 9 बार रामायण का पाठ करने से वास्तुदोष का निवारण होता है।
  2. भैरव मंदिर या हटकेश्वर-क्षेत्र में वास्तुपद नामक तीर्थ के दर्शन मात्र से ही वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है।
  3. मुख्य द्धार के ऊपर हनुमान जी के चरणों के सिंदूर से नो अंगुल लंबा नो अंगुल चोडा स्वास्तिक का चिन्ह बनाये और जहां पर भी वास्तु दोष है वहां इस चिन्ह का निर्माण करें वास्तुदोष का निवारण हो जाता है।
  4. मकान में रसोई घर सही स्थान पर ना हो तो अग्निकोण में एक लाल बल्ब लगा दें और निरंतर जला कर रखें।
  5. घर के द्वार पर घोड़े की लोहे वाली नाल लगायें। लेकिन नाल अपने आप गिरी होनी चाहिए।
  6. घर के सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर करने के लिए मुख्य द्धार पर एक ओर केले का वृक्ष दूसरी ओर तुलसी का पौधा गमले में लगायें।
  7. दुकान की शुभता बढ़ाने के लिए प्रवेश द्धार के दोनों ओर गणपति की मूर्ति या स्टिकर लगायें। एक गणपति की दृष्टि दुकान पर पड़ेगी, दूसरे गणपति की बाहर की ओर।
  8. यदि दुकान में चोरी होती हो या अग्नि लगती हो तो भौम यंत्र की स्थापना करें। यह यंत्र पूर्वोत्तर कोण या पूर्व दिशा में, फर्श से नीचे दो फीट गहरा गङ्ढा खोदकर स्थापित किया जाता है।
  9. यदि पलाट खरीदे हुये बहुत समय हो गया हो और मकान बनने का योग ना आ रहा हो तो उस प्लाट में अनार का पौधा पुष्य नक्षत्र में लगायें।
  10. 1 घर में 9 दिन तक अखंड कीर्तन करने से वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है।
  11. अगर आपका घर चारों ओर बड़े मकानों से घिरा हो तो उनके बीच बांस का लम्बा फ्लेग लगायें या कोई बहुत ऊंचा बढ़ने वाला पेड़ लगायें।
  12. फैक्ट्री-कारखाने के उद्घाटन के समय चांदी का सर्प पूर्व दिशा में जमीन में स्थापित करें।
  13. अपने घर के उतर के कोण में तुलसी का पौधा लगाएं।
  14. हल्दी को जल में घोलकर एक पान के पत्ते की सहायता से अपने सम्पूर्ण घर में छिडकाव करें इससे घर में लक्ष्मी का वास तथा घर में शांति भी बनी रहती है।
    डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

LIC हाउसिंग फाइनेंस ने दिया बड़ा झटका, होम लोन की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, चेक करें नए रेट्स

0

LIC Home Loan Interest Rate: साल जाते-जाते एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance) ने घर खरीदारों को बड़ा झटका दिया है। LIC HFL ने एलआईसी हाउसिंग प्राइम लेंडिंग रेट (LHPLR) में 35 बेसिस प्वाइंट्स या 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दरें 26 दिसंबर यानी आज से ही प्रभावी हो गई है। LHPLR वह बेंचमार्क रेट है जिससे एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के लोन से ब्याज दर जुड़ी हुई है। होम लोन पर नई ब्याज दरें अब 8.65% से शुरू होंगी।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, LIC हाउसिंग की संशोधित LHPLR 16.80% है। 800 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले सैलरीड और प्रोफेशनल बॉरोअर्स के लिए 15 करोड़ रुपये तक होम लोन की ब्याज दरें 8.65% से शुरू होगी, जबकि नॉन-सैलडीर के लिए ब्याज दर 8.75 फीसदी रहेगी। वहीं 5 करोड़ रुपये तक के होम लोन के लिए 750-799 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले सैलरीड और प्रोफेशनल के लिए ब्याज दर 8.75% और नॉन-सैलरीड के लिए 8.85% होगी। 15 करोड़ रुपये तक के होम लोन के लिए सैलरीड और प्रोफेशनल के लिए ब्याज दर 8.95% और नॉन-सैलरीड के 9.05% होगी।

तुनिषा सुसाइड केस में भाई की गिरफ्तारी के बाद शीजान खान की बहनों का आया पहला बयान

Tunisha Suicide Case : तुनिषा सुसाइड केस में भाई शीजान खान की गिरफ्तारी के बाद उसकी बहनों, शफक नाज और फलक नाज ने अपने परिवार की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि जो लोग भी हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ये बात समझनी चाहिए कि हमारी फैमिली को ऐसी गंभीर परिस्थिति में प्राइवेसी चाहिए।
इस बयान में शीजान खान के परिवार ने इंडियन ज्यूडिशियल सिस्टम पर पूरा भरोसा जताया है और हर तरह से मुंबई पुलिस के साथ सहयोग करने की बात भी कही है। Media का जिक्र करते हुए इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि हमें काफी दुख होता है, जब मीडिया से जुड़े लोग हमें फोन करते हैं और इतना ही नहीं हमारे अपार्टमेंट की बिल्डिंग के नीचे आकर खड़े हो जाते हैं। हम इस बारे में सही समय आने पर बात करेंगे, लेकिन फिलहाल हमें उस प्राइवेसी की अनुमति दे दीजिए क्योंकि हमारा परिवार उसका हकदार है।
तुनिषा शर्मा के कथित सुसाइड केस ने एक बार फिर से ग्लैमर वर्ल्ड पर सवालों की बौछार कर दी है। मुंबई पुलिस भी लगातार जांच में जुटी हुई है। सेट पर मौजूद लोगों से पूछताछ (Inquiry) करने से लेकर तुनिषा की पर्सनल लाइफ तक, हर एक पहलू पर गौर किया जा रहा है।

ना करें 5G का इंतजार, अभी आपको नहीं मिलेगी सर्विस, जानें इसके पीछे क्या हैं बड़े कारण

0

भारत में 5G की सर्विस को अक्टूबर में पेश किया गया था। कई शहरों में Jio और Airtel ने इसे लॉन्च भी कर दिया है। लेकिन लांचिंग के महीनों बाद भी सिर्फ लिमिटेड शहरों में ही इसे पेश किया गया है। करोड़ों लोग अभी इसकी पहुंच से दूर हैं। अगर आप भी 5G का इंतजार कर रहे हैं तो हमारी सलाह रहेगी फिलहाल इसका इंतजार ना करें। एयरपोर्ट के पास रहने वाले लोगों को साल 2023 तक 5G की सर्विस मिलने की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं है जबकि देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे लोगों को भी अभी 5G के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
रिपोर्ट के अनुसार, 5G का c-Band एयरक्रॉफ्ट के रेडियो अल्टीमीटर को प्रभावित कर सकता है। इससे एक्सीडेंट या डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को एयरपोर्ट के पास 5G बेस स्टेशन नहीं लगाने का आदेश दिया है। एयरपोर्ट के 2.1 किमी क्षेत्र में 5G लगाने को नहीं कहा गया है।
5G की उपलब्धता
टेलीकॉम कंपनियों के लिए 5G की उपलब्धता भी अभी बड़ी चुनौती है। अभी केवल मेट्रो या बड़े शहरों में ही 5G को पेश किया जा रहा है। ऐसे में सभी जगहों पर इसकी उपलब्धता इस साल तक मुश्किल लग रही है। ऐसे में आप अगर बड़े शहर में नहीं रहते हैं तो 5G के लिए आपको लंबा इंतजार करना होगा।
सपोर्टेड स्मार्टफोन
कई लोगों के पास सपोर्टेड स्मार्टफोन नहीं होने की वजह से भी 5G का नेटवर्क नहीं मिल पाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, अभी देश में 4G स्मार्टफोन्स की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में उनको 5G नेटवर्क के लिए फोन को अपग्रेड करने की जरूरत होगी।
ये सेटिंग रखें ऑन
अगर आपके एरिया में 5G का कवरेज आ गया है लेकिन, बार-बार ये ऑटो स्विच होकर 4G पर जा रहा है तो आपको तुरंत सेटिंग बदलने की जरूरत है। इससे आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही होगी। इस वजह से अगर आपके एरिया में 5G का कवरेज बेहतर नहीं है तो आप इसे बदल कर 4G पर सेट कर दें।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

तुनीषा शर्मा ने सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 20 साल की तुनीषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनीषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।

क्या भारत में लॉकडाउन की जरूरत है ? जाने AIIMS के पूर्व प्रमुख गुलेरिया ने दिया क्या जवाब

0

Coronavirus India Update: चीन में कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। इसकी वजह से भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है । ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में कोविड-19 के मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने या लॉकडाउन लागू करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कुछ देशों में मामले बढ़ने के मद्देनजर निगरानी और सतर्कता मजबूत करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के गंभीर मामले आने और मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की आशंका नहीं है, क्योंकि भारत में लोगों में ‘हाइब्रिड प्रतिरक्षा’ विकसित हो चुकी है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”कुल मिलाकर कोविड के मामलों में वृद्धि नहीं हुई है और भारत अभी ठीक स्थिति में है। मौजूदा परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने या लॉकडाउन लागू करने की कोई आवश्यकता है।” डॉ. गुलेरिया ने कहा कि पहले के अनुभव दिखाते हैं कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उड़ानों पर पाबंदी लगाना प्रभावी नहीं है।”
उन्होंने कहा, ”आंकड़े दिखाते हैं कि चीन में संक्रमण के तेजी से फैलने के लिए जिम्मेदार ओमीक्रोन का बीएफ.7 उपस्वरूप हमारे देश में पहले ही पाया जा चुका है।”

1 जनवरी को आ जाएंगे 1000 रुपये के नए नोट, वापस होंगे 2000 रुपये के नोट, जानिए क्या है माजरा

0

अब से कुछ ही दिनों के बाद नया साल यानी साल 2023 की शुरुआत हो जाएगी। देश के आम आदमी की जिंदगी 1 जनवरी, 2023 से काफी बदल जाएगी। दरअसल, 1 जनवरी 2023 से देश में कई नियम बदल जाएंगे। इन नियमों में बैंक लॉकर से जुड़े नियम, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम, एम्स में रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम, मोबाइल फोन के IMEI से जुड़े नियम जैसे कई नियम शामिल हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज हो रही हैं कि 1 जनवरी, 2023 से 1000 रुपये का नया नोट आ जाएगा और इसी दिन से 2000 रुपये का पुराना नोट भी बंद हो जाएगा।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 जनवरी, 2023 से 1000 रुपये का नया नोट आ जाएगा और 2000 रुपये का नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे। लेकिन इस पूरे मामले में हैरान कर देने वाली बात ये है कि सरकार ने 1000 रुपये के नए नोट जारी करने और 2000 रुपये के नोट को वापस लेने से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ऐसे में इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल था. लिहाजा, PIB Fact Check ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का सच जानने के लिए जांच-पड़ताल की।
PIB Fact Check ने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किया जाने वाला दावा पूरी तरह से फर्जी है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि 1 जनवरी, 2023 से न तो 1000 रुपये के नए नोट आ रहे हैं और न ही 2000 रुपये के नोट बैंकों में वापस लौटाए जा रहे हैं। 2000 रुपये का नोट पहले की तरह ही बाजार में चलता रहेगा। PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के भ्रामक मैसेज को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें और न ही सोशल मीडिया पर किसी ग्रुप में फॉरवर्ड करें।

अपना घर या ज़मीन चाहते हैं तो आज ही करें ये काम, किराए के मकान से जल्द मिलेगा छुटकारा

0

Astro Tips: अगर आप किसी शहर में एक किराए के मकान में जिंदगी काट रहे हैं, आपके साथ आपका परिवार भी उसी किराए के मकान में तमाम तरह की तकलीफ झेल रहा है। लगातार कोशिशों के बाद भी आप अपनी जमीन या मकान नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे प्रयोग बताएंगे जिन्हें करने से आपको किराए के मकान से छुटकारा मिल जाएगा साथ आपके घर की सभी परेशानियां दूर होने लगेंगी।
सप्ताह में शुक्रवार को तीन नारियल खरीदकर अपने घर में रख लीजिए। शनिवार की सुबह इन तीन नारियल में एक को उठाकर किसी शिव मंदिर में अर्पित कर दीजिए। अब दूसरा नारियल रविवार को और तीसरा सोमवार को उसी शिव मंदिर अर्पित कर दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नारियल को शिवलिंग या जलधारी पर रखकर अर्पित करें। उसके बाद प्रत्येक सोमवार को बिना क्रम तोड़े एक नारियल भगवान शिव को किसी भी शिव मंदिर में भेंट करने का क्रम जारी रखें। अब कुछ समय बाद महसूस करेंगे कि आपकी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे होने लगेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होने लगेगी। आप धैर्यपूर्वक कम से कम 6 महीने तक यह प्रयोग करते रहिए। उसके बाद आपको घर या जमीन खरीदने में किसी प्रकार की आर्थिक या अन्य कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मकान के बाहर घोड़े की नाल लगाएं। नाल का मुंह ऊपर की ओर रखिए जो अंग्रेजी के यू के आकार में रहे। ऐसा करना आपको शुभ फल देगा। यदि आप अपनी जमीन में गृहनिर्माण करवा रहे हैं तो मकान की विधिवत शुभ मुहूर्त में नींव डालें। नींव में चांदी के सर्प-सर्पिणी, तांबे का पैसा, तांबे का भरा हुआ लोटा और ढक्कन आदि रखकर फिर मकान आरंभ करवाएं। उपरोक्त सभी वस्तुएं नींव में ही दबने दें, उन्हें वापस घर में न लाएं। ऐसा करने से भविष्य में आपके घर में किसी तरह के परेशानियां नहीं आएंगी। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर त्रिकोण मंगल यंत्र भी स्थापित करते हैं। यह भी उचित ही प्रतीत होता है। घर के मुख्य द्वार के बाहर छोटी-छोटी घंटियां भी लगा सकते हैं, जिससे बुरी आत्माएं घर के भीतर प्रवेश न कर पाएं।
डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’