39 C
Jalandhar
Tuesday, April 21, 2026
Home Blog Page 487

चीन में बिगड़े हालात, दिसंबर महीने में ही 25 करोड़ लोगों को कोरोना संक्रमण का अनुमान, अस्पतालों में दवाएं-ऑक्सीजन खत्म

0

Corona Cases In China: फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि दिसंबर महीने के 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे। ये चीन की आबादी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर ये अनुमान सही है तो ये पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कोविड-19 विस्फोट है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये आंकड़े 21 दिसंबर को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) की एक आंतरिक बैठक के दौरान पेश किए गए थे।
दरअसल, चीनी सोशल मीडिया पर शुक्रवार को कथित तौर पर एनएचसी मीटिंग नोट्स की एक कॉपी प्रसारित की गई, जिसे सीएनएन ने देखा। हालांकि, दस्तावेज की प्रामाणिकता सत्यापित नहीं की गई और एनएचसी ने इस पर कमेंट के अनुरोध पर जवाब नहीं दिया। फाइनेंशियल टाइम्स और ब्लूमबर्ग दोनों ने अपनी रिपोर्टों में अनुमान लगाया कि अकेले मंगलवार (19 दिसंबर) को पूरे चीन में 37 मिलियन (3.7 करोड़) लोग कोविड-19 से संक्रमित थे। हालांकि, सरकारी रिपोर्ट में उस दिन केवल 3094 नए संक्रमणों की सूचना दी गई।
महामारी विज्ञानी और स्वास्थ्य अर्थशास्त्री एरिक फेगल-डिंग ने शनिवार को दावा किया कि चीन की राजधानी बीजिंग के शीर्ष स्तर के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन टैंक्स तक नहीं बचे हैं। एरिक ने एक वीडियो को रि-ट्वीट करते हुए दिखाया कि कैसे चीन के अस्पतालों में लाशों का अंबार लगा हुआ है और डेड बॉडीज रखने तक की जगह नहीं हैं। ज्यादातर अस्पतालों में बुखार की दवाओं की शॉर्टेज हो गई है, ऑक्सीजन टैंक्स खाली हो गए हैं, ब्लड की कमी है और हर तरफ डेड बॉडीज वाले बैग रखे हुए हैं। उनका मानना है कि अभी कोविड का और बुरा दौर आनेवाला है। इन्होंने हाल ही में दावा किया था कि चीन की 60 फीसदी से अधिक आबादी और दुनिया की 10 फीसदी जनसंख्या अगले 90 दिनों में कोविड से संक्रमित होनेवाली है।

Tunisha Sharma Death: मशहूर एक्ट्रेस ने मेकअप रूम में की आत्महत्या, दबंग 3 में सलमान खान के साथ किया काम

Tunisha Sharma Suicide News : टीवी सीरियल अली बाबा दास्तान ए काबुल और फिल्म फितूर की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा को लेकर चौंका देने वाली खबर सामने आई है। तुनिशा ने दबंग 3 में सलमान खान के साथ भी काम किया है। टीवी और फिल्म जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है।
तुनिशा शर्मा ने छोटी सी उम्र में कई पॉपुलर सीरियल और फिल्म में काम करके अपनी खास पहचान बना ली थी, वहीं अचानक उनके सुसाइड की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। तुनिशा ने 6 घंटे पहले मेकअप रूम में खुद की जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया। वालीव पुलिस का कहना है कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

24 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

24 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Google ने मिलाया DigiLocker से हाथ, अब फोन में सेव कर सकेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट

0

Google Digilocker App: गूगल ने गवर्नमेंट ऑथराइज्ड आइडेंटिफिकेशन स्टोरेज सिस्टम यानी DigiLocker के साथ साझेदारी की घोषणा की। इससे एंड्रॉयड डिवाइस में आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट फोन में सेव कर सकेंगे। इस साझेदारी से DigiLocker का इंटीग्रेशन फाइल्स ऐप में किया जाएगा। इसके तहत एंड्राइड फोन यूजर गूगल फाइल्स ऐप के जरिए भी डिजिलॉकर में एक्सेस कर सकेंगे। डिजिटल लॉकर या डिजिलॉकर एक तरह का वर्चुअल लॉकर है।
डिजिलॉकर एक प्रकार की डिजिटल तिजोरी है. इसकी मदद से महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स या दस्तावेजों को डिजिटल तरीके से सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने इसको लॉन्च किया है। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है।
डिजिलॉकर के लिए आधार नंबर जरूरी
डिजिलॉकर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको एक अकाउंट बनाना होगा। इसके साथ ही आपका आधार नंबर जरूरी है। मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। लॉग-इन करते समय आधार नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। OTP एंटर करते ही लॉग-इन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऐसे सेव करना होगा डॉक्यूमेंट
डिजिलॉकर ऐप की मदद से आप अपना कोई भी डॉक्यूमेंट जैसे-आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस , पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड आदि डिजिटली सेव कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स की फिजिकल कॉपी को अपलोड करके डिजिलॉकर में सेव करके रख सकते हैं।
ये है ड्राइविंग लाइसेंस सेव करने की प्रोसेस
सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। अपने फोन नंबर और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर डिजिलॉकर पर साइन-अप करें। इसके बाद अपने यूजरनेम और 6 डिजिट पिन के साथ साइन इन करें। फिर आपको रजिस्टर्ड फोन पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) मिल जाएगा। एक बार साइन इन करने के बाद, Get Issued Documents बटन पर क्लिक करें। अब, सर्च बार में “ड्राइविंग लाइसेंस” बटन देखें। उस स्टेट गवर्नमेंट का ऑप्शन चुने, जहां से आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर एंटर करें और Get Document बटन दबाएं। डिजिलॉकर अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से आपका ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करेगा। इसके बाद आप जारी की गई डॉक्युमेंट लिस्ट में जाकर अपने ड्राइविंग लाइसेंस को देख सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस को PDF बटन पर क्लिक करके सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

1 जनवरी से बदल जाएगा बैंक से जुड़ा बड़ा नियम, सभी ग्राहकों पर पड़ेगा असर

0

Bank Locker Rules Change: अगर आप भी बैंक के लॉकर (Bank Locker) में सामान रखते हैं या रखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। RBI के नियम के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से रिजर्व बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा. बैंक ग्राहकों को इस नियम से बड़ा फायदा होगा।
इस नियम के अनुसार अगर लॉकर में रखे सामान को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो बैंक को इसकी भरपाई करनी होगी। इतना ही नहीं, ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना होगा, जिसमें लॉकर के बारे में सभी जानकारियां दी जाएगी। इससे बैंक ग्राहक अपने जरूरी सामानों को लेकर हमेशा अपडेट रहेंगे।
नए साल यानी 1 जनवरी 2023 से पहले लॉकर रखने वालों को एग्रीमेंट बनवाना होगा और इसके लिए उनका पात्र होना भी जरूरी है। लॉकर एग्रीमेंट करवाने के लिए ग्राहकों को बैंकों की तरफ से मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी अपने ग्राहकों को अलर्ट भेज रहे हैं, जिसमें लिखा है, ‘RBI गाइडलाइंस के अनुसार न्यू लॉकर एग्रीमेंट 31 दिसंबर 2022 से पहले एक्जीक्यूट किया जाना है।’
RBI के नए नियमों के अनुसार, अब ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा। दरअसल, बैंक की लापरवाही के चलते अगर लॉकर में रखे सामन को नुकसान पहुंचता है तो बैंक को भुगतान करना होगा, यानी अब नए नियम के अनुसार, बैंक की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, बैंक के कर्मचारियों के धोखाधड़ी के कारण हुए नुकसान की भरपाई भी बैंक करेगा. इसके तहत बैंक की देयता लॉकर के वार्षिक किराये के 100 गुना तक होगी।
अब सवाल है कि ग्राहकों को किन हालातों में मुआवजा नहीं मिलेगा। नए नियम के अनुसार बिजली गिरने, भूकंप, बाढ़, आंधी-तूफान आदि प्राकृतिक आपदाओं, ग्राहक की गलती या लापरवाही के कारण लॉकर में रखी सामग्री को किसी भी तरह का नुकसान होता है, तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार होगा।

हाई लेवल मीटिंग के बाद CM भगवंत मान ने लोगों से की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील

Covid Review Meeting : न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज कहा कि कोविड महामारी (Covid Pandemic) की नई लहर के मद्देनजऱ संभावित खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार (Punjab Govt) पूरी तरह से तैयार है। गुरूवार को यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री ने कोविड संबंधी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए बुलाई बैठक के दौरान राज्य सरकार के प्रबंधों का जायज़ा लिया।
मुख्यमंत्री ने कोविड वायरस के फैलाव को रोकने और हरेक व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए ज़ोर देते हुए सभी शैक्षिक संस्थाओं, सरकारी और प्राईवेट कार्यालयों और आंतरिक एवं बाहरी जन-एकत्रता, मॉल्ज़, सार्वजनिक स्थानों आदि में मास्क पहनने की अपील की है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के अनुकूल एहतियाती कदमों जैसे कि सामाजिक दूरी, सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने और अन्य सावधानियों की पूरी पालना की जाए। भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो कोविड टैस्ट करवाने के साथ-साथ इससे सम्बन्धित सावधानियाँ भी बरती जाएँ। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को भी अपने-अपने जिलों में प्रबंधों का लगातार जायज़ा लेने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोविड की किसी भी तरह की संभावित स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार राज्य स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। कोविड टैस्ट कर रहे सभी अस्पतालों, लैबोरेटरियों, कलैक्शन सैंटरों को पंजाब सरकार के कोवा पोर्टल पर कोविड टैस्टों की पॉजि़टिव और नेगेटिव रिपोर्टें अपलोड की जाएँ और इसके अलावा सम्बन्धित जि़ला और राज्य स्तर के कोविड-19 सैल को टैस्टों संबंधी मुकम्मल जानकारी मुहैया करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की कोविड-19 की दूसरी डोज़ और एहतियाती डोज़ लगवानी बाकी है, उनको जल्द से जल्द यह डोज़ ले लेनी चाहिए। भगवंत मान ने अधिकारियों को कहा कि इस सम्बन्ध में सरकार के फ़ैसले को सख़्ती से लागू करना चाहिए और इस पर अमल करवाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टी प्रकट करते हुए कहा कि अब तक 2 करोड़ 10 लाख 80 हज़ार सैंपल लिए जा चुके हैं और औसतन रोज़ाना के 2500 आर.टी.-पी.सी.आर. और आर.ए.टी. टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरेक सब-डिवीजनल अस्पताल में यह टैस्ट हरेक शनिवार और रविवार को भी किए जाते हैं। भगवंत मान ने कहा कि पिछले तीन हफ़्तों के दौरान कोरोना की पॉजि़टीविटी दर 0.02 प्रतिशत रही और पिछले दो महीनों से पॉजि़टीविटी दर 0.1 प्रतिशत से भी कम रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था वाले आरक्षित लेवल-2 बिस्तरों की संख्या 790 है और ज़रूरत पडऩे पर बच्चों के लिए 324 आई.सी.यू. बैड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पडऩे पर 3518 और लेवल-2 एवं 142 और आई.सी.यू. बैड मुहैया किए जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि ज़रूरत होने पर 14,701 लेवल-2 और 3,132 लेवल-3 बैड उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में 23 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एल.एम.ओ.) स्टोरेज टैंक (एम.जी.पी.एस. समेत) लगा दिए गए हैं और 87 प्रेशर स्विंग ऑब्जॉर्पशन प्लांट काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में सर्दी-ज़ुकाम, बीमारी, साँस लेने में दिक्कत और सक्रमण से पीडि़त मरीज़ों की टेस्टिंग बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। भगवंत मान ने अधिकारियों को कोविड पॉजि़टिव आने वाले सभी मरीज़ों की समूची जिनोम सिक्वेंसिंग (कोरोना के विषाणू की जन्म) का पता लगाना भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर संतुष्टि प्रकट की कि अब तक 98 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड-19 की पहली डोज़ दी जा चुकी है और 86 प्रतिशत आबादी को दूसरी डोज़ भी लग चुकी है, परन्तु उन्होंने फिर भी लोगों को कहा कि हमें नई लहर के फैलाव को रोकने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहना चाहिए।

सिक्किम में बड़ा हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद

0

गंगटोक : भारत-चीन सीमा के पास शुक्रवार को उत्तरी सिक्किम में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सेना के 16 जवान शहीद और चार अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। यह दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में सुबह करीब 8 बजे हुई।

चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरुण थाटल ने बताया कि सेना का वाहन 20 लोगों के साथ सीमा चौकियों की ओर जा रहा था। ऐसा लगता है कि जेमा 3 क्षेत्र में एक मोड़ पर बातचीत करते समय वाहन सड़क से उतर गया और खाई में नीचे गिर गया। सभी 16 शवों को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। लाचेन की एक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद थाटल ने कहा कि चार गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मियों की स्थिति अज्ञात बनी हुई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के सरकारी एसटीएनएम अस्पताल ले जाया जा रहा है और बाद में सेना को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की रेजिमेंट का पता लगाया जाना बाकी है। पुलिस के अनुसार, सेना का वाहन रास्ते में सेना के जवानों को उठा रहा था क्योंकि वह अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।

IPL 2023 Auction में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने सैम करेन, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा

0

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिलाड़ियों की नीलामी में विदेशी क्रिकेटर एक बार फिर सबके फेवरेट बने हुए हैं। अब तक की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने इतिहास रचते हुए IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का दर्जा हासिल कर लिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया। कुरेन की बेस प्राइस महज 2 करोड़ रुपये थी। आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्‍शन के इतिहास में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस सिर्फ 2 करोड़ रुपये थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इनके अलावा कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। निकोलस पूरन का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को भी काफी ऊंची कीमत मिली। 23 साल के हैरी ब्रूक ने साल 2022 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इन्होंने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखी थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

केंद्र सरकार ने नेज़ल वैकसीन INCOVACC को दी मंजूरी, Co-WIN प्लेटफॉर्म पर होगी उपलब्ध, जानिए किसे और कैसे लगेगी

0

Covid-19 Vaccine: दुनिया भर में Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच केन्द्र सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाने शुरु कर दिये हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत बायोटेक के इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन इनकोवैक (INCOVACC) को भी मंजूरी दे दी है। इसे इसे आज से ही टीकाकरण अभियान में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही ये Co-WIN प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, वे इसे हेट्रोलॉगस बूस्टर के रूप में सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमने Nasal Vaccine को भी अप्रूवल दे दिया है और ये Precaution dose का भी काम करेगी।
वैसे भारत में पिछले 8 महीनों में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है और पॉजिटिविटी सिर्फ 0.14% रही है। 4 केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में कोई सक्रिय मामले नहीं हैं। फिर भी सावधानी बरतते हुए मास्क को फिलहाल एडवाइजरी के तौर पर रखा गया है और एयरपोर्ट पर 2% यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू की गई है। चलिए अब आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारियां देते हैं –
कौन ले सकता है वैक्सीन?
इस नेजल वैक्सीन को भारत बायोटेक और अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी ने मिलकर बनाया है। नेजल वैक्सीन INCOVACC को बूस्टर खुराक के रूप में आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए मंजूरी मिली है। 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोग ये वैक्सीन ले सकते हैं। इसे लेना सुविधाजनक है क्योंकि ये नाक से दी जाने वाली वैक्सीन है। जिन लोगों ने कोवैक्सीन या कोविशील्ड लगवा रखी है, वो इसे बूस्टर डोज के तौर पर ले सकते हैं।
कहां मिलेगी ये वैक्सीन?
ये वैक्सीन देश के सभी निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। शुक्रवार को इसे Co-WIN प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए बुकिंग की जा सकती है।
कितनी असरदार होगी ?
वायरस ज्यादातर नाक के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश करता है। ऐसे में यह वैक्सीन आपके इम्यून सिस्टम को आपके ब्लड में और आपकी नाक में प्रोटीन बनाने में मदद करती है ताकि आप आसानी से वायरस से लड़ सकें। हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा था कि इस वैक्सीन का तीन चरणों में ट्रायल किया गया और सभी में सफल परिणाम मिले। कंपनी ने वैक्सीन के ट्रायल के बाद दावा किया था कि यह काफी असरदार है और अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम में कोरोना के खिलाफ आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगी।