23 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
23 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
23 December 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
Punjab Coronavirus Update : न्यूज हंट. चंडीगढ़ : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी होने के बाद पंजाब सरकार (Punjab Govt) भी सतर्क हो गई है। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी किया है। अब पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में कोविड का पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक ने इस बाबत सभी अस्पतालों को आदेश जारी कर दिया है।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी सिविल सर्जनों को इस संबंधी पत्र जारी किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य निदेशक ने जारी पत्र में कहा गया है कि जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और चीन में कोविड के नए वैरिएंट सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने अलर्ट किया है। लिहाजा अब हर पॉजिटिव कोविड सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी।
सभी सिविल सर्जनों समेत वीआरडीएल जीएमसी अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट के अलावा पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेटर मोहाली, वायरल टेस्टिंग लैब लुधियाना, श्री गुरुनानक देव अस्पताल अमृतसर, राजिंदरा अस्पताल पटियाला, जीजीएसएमसीएच फरीदकोट और लुधियाना व जालंधर को इस बाबत आदेश जारी किया गया है। हालांकि पंजाब में मौजूदा दौर में कोविड के महज आठ सक्रिय मामले हैं। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने कुल 2,849 सैंपल की जांच करवाई। इनमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है।
Black Pepper Benefits: काली मिर्च के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्या दूर होती है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है। काली मिर्च से बालों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचता है। डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। आये जाने कि आखिर इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए…
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा
काली मिर्च से डैंड्रफ की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए काली मिर्च को दही के साथ मिक्स करें। फिर बालों पर लगाकर 1 घंटे तक सूखने दें। अब बालों को पानी से धो लें। काली मिर्च स्कैल्प का इंफेक्शन भी दूर करती है
गंजापन से मिलेगी निजात
काली मिर्च से गंजेपन की समस्या दूर होती है। ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगा सकते हैं। इससे नए बाल उगने लगेंगे और गंजेपन से छुटकारा मिल जाएगा।
बेजान बाल मजबूत होंगें
काली मिर्च से रूखे बालों की समस्या दूर होती है। दरअसल काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन- पाए जाते हैं, जो रूखे बालों की समस्या दूर करते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए काली मिर्च को शहद में मिलाकर लगाएं। फिर 30 मिनट बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
डिस्क्लेमर : यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
देश भर में ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 के आतंक के बीच गुजरात के भावनगर शहर में चीन से आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया और उसे फौरन होम आइसोलेशन में भेज दिया है। साथ ही बीएफ.7 वेरिएंट की जांच के लिए उसके सैंपल को गांधीनगर भेजा गया है। अगर उसके सैंपल में BF.7 की पुष्टि हुई, तो मामला गंभीर हो सकता है।
34 वर्षीय यह शख्स दो दिन पहले आया था। उसके साथ फ्लाइट में आए लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। ये युवक शंघाई, हांगकांग और मुंबई के रास्ते भावनगर पहुंचा था। आपको बता दें कि भारत में अब तक मिले बीएफ.7 के 4 मामलों में से तीन गुजरात में ही मिले थे। ये सभी विदेश से लौटे थे और सितंबर से नवंबर महीने में अहमदाबाद और वडोदरा में दर्ज किए गए थे, लेकिन उनसे संक्रमण के फैलने का कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दुनिया भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुजरात सरकार अलर्ट हो चुकी है। सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की ‘‘अनिवार्य’’ जांच का आदेश दिया है।
IPL Auction 2023 : एक बार फिर आईपीएल नीलामी कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाने के लिए तैयार है। इस साल होने वाले मिनी ऑक्शन में ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हो सकती है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और सैम कर्रन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले कैमरुन ग्रीन पर फ्रेंचाइजियां दिल खोलकर बोली लगा सकती है।
कौन-सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकेगा, यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन दिग्गजों के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों के लिए ज्यादातर टीमों के बीच लड़ाइ देखने को मिल सकती है। विदेशी खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, कैमरुन ग्रीन और सैम कर्रन पर सबसे अधिक बोली लग सकती है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो मयंक अग्रवाल, जयदेव उनदकट और शिवम मावी पर फ्रेंचाइजियों की नजरें रहेगी।
405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
मिनी ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है। 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिनमें से 87 खिलाड़ियों को टीमों द्वारा खरीदा जा सकता है। इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने में सैम कर्रन और बेन स्टोक्स का अहम रोल रहा था। ये दोनों ही खिलाड़ी किसी भी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
10 करोड़ से अधिक रकम मिलने की उम्मीद
क्रिकेट दिग्गजों की मानें तो सैम कर्रन, बेन स्टोक्स और ग्रीन के लिए दस करोड़ से अधिक तक की बोली लगाई जा सकती है। सैम कर्रन को साल 2019 में पंजाब ने मोटी रकम में खरीदा था। इसके बाद वह चेन्नई का हिस्सा बन गए थे। चोटिल होने के कारण मेगा ऑक्शन में कर्रन नहीं थे, ऐसे में इस बार उन्हें कई टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट मौजूदा समय बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उन पर भी अच्छी खासी बोली लगाई जा सकती है।
बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज को बीते दिन नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया था, लेकिन आज जेल प्रशासन ने चार्ल्स शोभराज को रिहा करने से इंकार कर दिया। इसके अलावा शोभराज के वकीलों को भी मिलने नहीं दिया गया है।
जेल प्रशासन का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अस्पष्ट है और उसमें यह उल्लेख नहीं है कि किस मुकदमे में रिहा करने को कहा गया है। दरअसल चार्ल्स शोभराज पर कई मामले चल रहे हैं। इस समय शोभराज दो विदेशी युवतियों की हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा था। इसके अलावा शोभराज एक हत्या के प्रयास और जेल में हुए मर्डर अटेम्ट मामले में भी दोषी पाया गया था। जेल प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से सबकुछ स्पष्ट होने के बाद ही छोड़ने की बात कही है।
22 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
22 December 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
न्यूज हंट. मोहाली : पंजाब के सभी स्कूलों में 25 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। विभाग द्वारा जारी यह आदेश सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में 24 दिसंबर को मेगा पीटीएम आयोजित करने का फैसला लिया है। इस दौरान अभिभावकों को शिक्षकों के साथ वन-टू-वन फीडबैक का मौका मिलेगा।
वहीं, इस मौके पर एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के काम को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों का एक आकर्षक रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के नंबर आदि नहीं लिखे होंगे बल्कि उनकी अच्छी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा।
इससे पहले पंजाब सरकार ने घने कोहरे की वजह से स्कूलों के खुलने का समय बदल दिया था। सरकार ने छात्रों और अध्यापकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से 21 दिसंबर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के खुलने का समय 10 बजे कर दिया है। स्कूलों की छुट्टी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होगी।