23.5 C
Jalandhar
Tuesday, April 21, 2026
Home Blog Page 490

Alia Bhatt के बाद अब ये एक्ट्रेस बनेगी मां, दूसरी सालगिरह से ठीक पहले शेयर की खुशखबरी !

0

Gauhar Khan and Zaid Darbar: गौहर खान और जैद दरबार जल्द ही मम्मी पापा बनने जा रहे हैं। दोनो ने बड़े ही खास अंदाज में ये खुशखबरी फैंस और अपने चाहनेवालों के साथ शेयर की है जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर गौहर खान छा गई हैं। गौहर और जैद की शादी के दो साल पूरे होने वाले हैं और दूसरी सालगिरह से ठीक पहने ये गुड न्यूज सुनाकर उन्होंने फैंस, घरवालों, रिश्तेदारों और करीबियों को बड़ा तोहफा दिया है।
गौहर खान और जैद दरबार की शादी 2020 में 25 दिसंबर को हुई थी। खास बात ये थी कि शादी से महज 5-6 महीने पहले ही दोनों पहली बार मिले थे और पहली ही मुलाकात में जैद गौहर को दिल दे बैठे। जैसे-तैसे नंबर लेने के बाद दोनों की बातों और मुलाकातों का सिलसिला जारी हुआ और कब प्यार हो गया इन्हें भी पता नहीं चला. दिसंबर में इनकी शादी के चर्चे खूब हुए थे।
जैद संग गौहर की शादी की रस्में लगभग 3 दिनों तक चली। इस दौरान इनकी शादी को मीडिया ने भी कवर किया था और सोशल मीडिया पर इनकी वेडिंग पिक्स और वीडियो खूब वायरल हुई थी. शादी के बाद गौहर अपने काम में बिजी हो गई थीं लिहाजा वो हनीमून पर भी नहीं जा सके थे। वहीं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं गौहर अक्सर जैद के साथ अपनी मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। फिलहाल कौन-सा महीना चल रहा है और ये नन्हा मेहमान कब उनकी जिंदगी में आएगा ये फिलहाल रिवील नहीं किया गया है, ना ही गौहर ने अपनी कोई तस्वीर ही शेयर की है।

https://www.instagram.com/reel/CmY_dw3qYVa/?utm_source=ig_web_copy_link

चीन में कोरोना से मचा हाहाकार, श्मशानों में 24 घंटे अंतिम संस्कार किए जा रहे, भारत ने दी यह प्रतिक्रिया

0

Coronavirus in China : जिस देश से कोरोना (Coronavirus) की शुरुआत हुई थी और जिसने सबसे पहले इसकी वैक्सीन बनाने का दावा किया था, आज उसी देश में लाखों लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। ताजा रिसर्च के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। वहीं इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स ऐंड इवेल्युएशन की रिसर्च के मुताबिक अप्रैल तक चीन में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 22 हजार मौतें हो सकती है। साल 2023 के अंत तक यह आंकड़ा 1 मिलियन से ज्यादा हो सकता है। अमेरिकी साइंटिस्ट और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि 90 दिन में चीन की 60% आबादी और दुनिया के 10% लोग कोरोना से संक्रमित होंगे। शंघाई और बीजिंग जैसे बड़े शहरों में एक बार फिर से कोरोना के केसों में तेजी देखी जा रही है।
भारतीय एजेंसियां भी चीन की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं। वैसे स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि भारत में फिर से कोरोना के फैलने की कोई संभावना नहीं है। कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन एन.के. अरोड़ा ने बताया कि भारत में दुनिया भर में फैले कोरोना के सभी वैरिएंट मौजूद हैं और किसी नये वैरिएंट के फैलने की गुंजाइश कम है। दूसरी ओर भारत में 18 साल से अधिक के सभी लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। साथ ही कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्यूनिटी भी बन चुकी है।
इसी महीने चीन ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) में थोड़ी ढील दी है। शिनजियांग, बीजिंग समेत अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार को यह फैसला लेना पड़ा था। करीब तीन सालों तक सख्त लॉकडाउन और मास टेस्टिंग जैसेनियम लागू थे, लेकिन अब इसमें थोड़ी ढील दी गई है। अब जानकारों का कहना है कि पूरी दुनिया मेंकहर बरपाने वाले कोरोना का चीन में सबसे बुरा दौर आना बाकी है। इसकी वजह यह है कि 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वालेदेश में वैक्सीनेशन का स्तर कम है। इसके अलावा हर्ड इम्युनिटी की स्थिति भी नहीं बन पाई, क्योंकि संक्रमण कम फैला था।
बीजिंग में श्मशानों में 24 घंटे अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आये हैं, जिनमें अस्पतालों में भीड़ दिख रही है और लाशों की ढेर लग रहे हैं। उधर जनता में जीरो कोविड पॉलिसी की सख्तियों की वजह से काफी गुस्सा है। ऐसे में चीन प्रशासन ना लॉकडाउन लगा पा रहा है और ना ही फैलते कोविड संक्रमण को रोक पा रहा है। चीन के मुताबिक वहां अब तक आधिकारिक तौर पर कोरोना से 5,235 लोगों की ही मौत हुई है। वैसे चीन अब तक मौतों के आंकड़े को छिपाता रहा है। ऐसे में ये संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

Vastu Shahstra : रात पड़ने पर बिल्कुल भी न करे ये काम, मिलने लगते हैं अशुभ परिणाम

0

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कपड़ों को रात में धोना-सुखाना हानिकारक बताया गया है। कई लोग जाने-अनजाने रात में कपड़े धोते हैं। ऐसा करना वास्तु नियमों की अनदेखी है। एक समय के बाद इसके दुष्प्रभाव दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कपड़े धोने व सुखाने के वास्तु नियम।
वास्तु नियमों (Vastu Rules) की मानें तो रात में कपड़े धोने से घर का माहौल नकारात्मक हो जाता है। रात में कपड़ों की धुलाई कर उन्हें बाहर आसमान के नीचे सुखाने से उनमें नकारात्मक ऊर्जा प्रविष्ट कर जाती है। जब इन कपड़ों को सुबह पहना जाता है तो यह ऊर्जा हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। हमारे कार्य में बाधा आने लगती है। मन अशांत होने लगता है। हम तनाव महसूस करने लगते हैं। यदि किसी कारणवश रात्रि में अगर कपड़े धोने भी पड़े तो उनको खुले में नहीं सुखाना चाहिए। खुले में कपड़े सुखाने से उन पर हानिकारक कीटाणु आ जाते हैं।
वास्तु शास्त्र नियमों के अनुसार, कपड़े सुबह या दोपहर में धोना चाहिए। दिन में कपड़े धोकर सुखाने से धूप के कारण नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। सूर्य की किरणों में सकारात्मकता का वास होता है। इससे कपड़ों में मौजूद हानिकारक कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं, इसलिए कपड़े हमेशा दिन में ही सुखाने चाहिए।
डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा के घर इनकम टेक्स की रेड, मोहाली और बटाला पहुंचीं टीमें

0

प्रसिद्ध पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल (Kanwar Grewal) और रणजीत बावा (Ranjit Bawa) के आवास पर सोमवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने दबिश दी। कंवर ग्रेवाल के मोहाली स्थित घर पर सुबह आयकर विभाग की टीम पहुंची। कंवर ग्रेवाल पिछले साल दिल्ली में किसान आंदोलन में लगातार शामिल होते रहे हैं। किसानी संघर्ष को मजबूत करने के लिए उन्होंने गाने भी गाए। इसके अलावा गायक रणजीत बावा के बटाला स्थित आवास पर भी आयकर की टीम पहुंची है।
सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा में आयकर की टीम गायक कंवर ग्रेवाल के घर पहुंची। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान टीम के साथ थे। पूरी सोसाइटी को उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया। किसी को भी ग्रेवाल के घर की साइड से गुजरने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान दिल्ली नंबर की एक गाड़ी भी आई हुई थी जिस पर भारत सरकार लिखा हुआ था।
दोनों जगह हुई रेड में करीब 30 मुलाजिम शामिल थे। टीम में शामिल लोग किसी से बात कर रहे थे। इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने वार्ड स्थित एक नामी बिल्डर और अकाली घर पर दबिश दी थी। यह प्रक्रिया करीब 3 दिन चली थी। इस दौरान काफी कैश कब्जे में लिया गया था।

कैप्टन के मीडिया सलाहकार रहे चहल पर पंजाब विजिलेंस की रेड

0

न्यूज हंट. पटियाला : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल (BharatInder Singh Chahal) पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने शिकंजा कसते हुए सोमवार को पटियाला-सरहिंद रोड पर चहल के फाइव स्टार मैरिज पैलेस अलकाजार में विजिलेंस की टीम पहले पहुंची लेकिन वहां ताला लगा होने के कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद विजिलेंस ने चहल के नाभा रोड स्थित बहुमंजिला शापिंग मॉल पर दबिश दी।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने इमिग्रेशन अथॉरिटी को भी पत्र लिखकर चहल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने को कहा है, ताकि वह विदेश न भाग सकें। जानकारी के मुताबिक आठ दिसंबर से चहल का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और वह विजिलेंस की पहुंच में नहीं हैं। विजिलेंस की अगुवाई डीएसपी सतपाल शर्मा ने की।
विजिलेंस के मुताबिक रेड के दौरान चहल की ओर से बनाईं संपत्तियों की कीमत का मूल्यांकन किया गया। संपत्तियों संबंधी दस्तावेजों को खंगाला गया। साथ ही चहल की संपत्तियों की पैमाइश और विजिलेंस के पास मौजूद रिकॉर्ड का भी मिलान किया गया। विजिलेंस को शक है कि यह सब संपत्तियां गैरकानूनी ढंग से बनाई गई हैं।

क्यों Deepika Padukone को ही चुना गया फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्च करने के लिए? Pathaan नहीं, ये है खास वजह

0

फुटबॉल की लवर्स के लिए 18 दिसंबर का दिन बड़ा ही खास रहा। अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (fifa world cup 2022) की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। दूसरी तरफ भारतीयों के लिए भी ये मौका गौरवपूर्ण रहा। दरअसल, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने पूर्व स्पेनिश गोलकीपर के साथ मिलकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च की। आपको बता दें कि ऐसा करने वाली दीपिका पादुकोण पहली ग्लोबल स्टार हैं। अब सबके मन में एक ही बात है कि आखिर क्यों दीपिका को ही इस काम के लिए चुना गया? हालांकि, आपको बता देते हैं कि इससे दीपिका की अपकमिंग मूवी पठान का कोई लेना-देना नहीं है।
दीपिका पादुकोण ने लुसैल स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को लॉन्च किया था। ये ट्रॉफी लगभग 6.175 किलो की थी जिसे 18 कैरेट सोने में बनाया गया था. आपको बता दें कि इस ट्रॉफी को खास लोग ही छू सकते हैं। अब सवाल उठता है कि दीपिका पादुकोण को इस मौके के लिए क्यों चुना गया? दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का केस इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड लुई विटॉन (Louis Vuitton) ने डिजाइन किया और बनाया है और दीपिका इसकी ब्रांड एंबेसेडर हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की मस्तानी कई और बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स का चेहरा हैं। वहीं, दीपिका कांस फिल्म फेस्टिवल में भी ज्यूरी मेंबर रह चुकी हैं। दीपिका एक ग्लोबल फेस हैं और यही कारण है कि फीफा वर्ल्ड कपर की ट्रॉफी लॉन्च करने के लिए उन्हें चुना गया।

‘असम में हुआ था प्रसिद्ध फुटबॉलर मेसी का जन्म’, कांग्रेस सांसद के दावे पर यूजर्स ने लगाई लताड़ तो डिलीट कर दिया ट्वीट

0

कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक (Abdul Khaleque) ने दावा किया कि अर्जेंटीना (Argentina) के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी (Lionel Messi) का जन्म असम में हुआ था। खालिक का यह दावा जांच में झूठा निकला जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ लगाई। दरअसल, कांग्रेस MP ने ट्वीट करके फीफा फुटबॉल विश्व कप जीतने पर अर्जेंटीना की टीम को बधाई दी थी, जिसमें उन्होंने मेसी के असम कनेक्शन का जिक्र किया था।
सांसद अब्दुल खालिक ने लियोनल मेसी की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, ‘ह्रदय की गहराइयों से बधाई। आपके असम कनेक्शन को लेकर गर्व है।’ इस पर ट्विटर यूजर्स उनसे पूछने लगे कि आखिर मेसी का असम कनेक्शन क्या है? इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हां, वह असम में पैदा हुए थे।’ खालिक के इस दावे ने कई यूजर्स को हैरान कर दिया। फैक्ट-चेक में यह बात गलत साबित हुई।
फिर क्या था! ट्विटर यूजर्स ने अब्दुल खालिक की जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद कांग्रेस लीडर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि उनका सोशल मीडिया हैंडल चेक करें और अफवाह न फैलाएं। खालिक ने ट्वीट किया, ‘मैं सभी से अपील करता हूं कि अफवाह फैलाने से पहले मेरा ट्विटर हैंडल और ऑफिशियल फेसबुक पेज की टाइमलाइन देखें।’ हालांकि, तब तक कई लोगों उनके ट्वीट के स्क्रीनशॉट ले चुके थे।