23.5 C
Jalandhar
Tuesday, April 21, 2026
Home Blog Page 491

Vastu Shastra : घर के आस-पास इन पेड़-पौधों का होना माना जाता है अशुभ, जानिए क्या है वजह

0

Vastu Shastra : हम आपको ऐसे कुछ पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर के बगीचे या आस-पास जरुर होंगे। यह पेड़-पौधे वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ होते हैं। इनके होने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है। यह आपके जीवन में कई परेशानियां का कारण भी बनते हैं। यदि ऐसे पेड़ आपको उस वक्त दिख जाए जब वो एक पौधे के रूप में होते हैं तो उन्हें किसी दूसरे स्थान पर रोप दें। चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो घर के आस पास नकारात्मकता बढ़ाते हैं। यदि आपके घर में बबूल का पेड़ है तो यह आपके घर-परिवार के लिए अशुभ है। इस वृक्ष से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसमें कांटे होते हैं, जो कार्य में बाधा के साथ नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।
बेर : यदि आपके घर में बेरी का पेड़ है तो यह वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना गया है। बेर में कांटे होते हैं। यह घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं। कहा जाता है कि जिस घर के आस पास बेर का पेड़ लगा होता है वहां से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।
पीपल : आपको जानकर हैरानी जरूर होगी कि जिस वृक्ष में देवताओं का वास होता है जिसकी सुबह-शाम पूजा की जाती है। वह अशुभ कैसे हो सकता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीपल का होना शुभ नहीं होता है। इसकी छाया को अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि जहां तक पीपल के पेड़ की छाया जाती है, वहां तक वह विनाश करता है।
नींबू : कुछ लोग अपने घर के बगीचे या आंगन में नींबू का पौधा रोपते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार ये गलत है। इस पौधे को शुभ नहीं माना गया है। नींबू का पेड़ परिवार के सदस्यों में तनाव की स्थिति पैदा करता है।
आंवला : बहुत से लोग अपने घर या गार्डन में आंवला पेड़ लगाते हैं। यह भी वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना गया है। आंवला का पेड़ घर में या आस-पास नहीं होना चाहिए। यह नकारात्मकता लेकर आता है।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

वॉट्सऐप का ‘Hi Mum’ मैसेज लोगों से अब तक लूट चुका है 57 करोड़ रुपये, आप मत करना ये गलती

0

मेलबोर्न : जालसाज अब वॉट्सऐप पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग परिवार का सदस्य होने का दिखावा कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं और मोटी रकम लूट रहे हैं। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय ‘Hi Mum’ नाम का स्कैम चर्चा में है, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों वॉट्सऐप यूजर्स को 2022 में $7 मिलियन या 57 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता और प्रतिस्पर्धा आयोग (ACCC) के अनुसार, पिछले तीन महीनों में घोटाले के पीड़ितों की संख्या में दस गुना वृद्धि हुई है।
इस घोटाले की शुरुआत पीड़ित को वॉट्सऐप पर एक परिवार के सदस्य या दोस्त के रूप में यह दावा करने वाले मैसेज से होती है कि उन्होंने अपना फोन खो दिया है या डैमेज कर दिया है। एक बार जब वे पीड़ित का विश्वास जीत लेते हैं, तो वे कहेंगे कि उन्हें मदद की जरूरत है, जो ज्यादातर मामलों में पैसों से जुड़ी होती है। पीड़ित तब उन्हें यह सोचकर पैसे भेजता है कि वे अपने बेटे/बेटी की मदद कर रहे हैं। लेकिन हकीकत में उन्हें ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
भारत में फिलहाल इस तरह के घोटालों की कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन भले ही ये मामले ऑस्ट्रेलिया में दर्ज किए गए हैं, भारतीयों द्वारा भी इसे एक चेतावनी के रूप में लिया जाना चाहिए। भारत भी पिछले कुछ वर्षों में साइबर धोखाधड़ी में वृद्धि दर्ज कर रहा है। हाल ही में दिल्ली के एक कारोबारी को बरगलाया गया और उसके कई बैंक अकाउंट से करीब 50 लाख रुपए उड़ा लिए गए। सिम स्वैपिंग, क्यूआर कोड स्कैम और फिशिंग लिंक के कई मामले वायरल हो रहे हैं। इसलिए इन साइबर धोखाधड़ी से खुद को सुरक्षित रखने का एक ही तरीका है कि सावधानी बरतें और जागरूक रहें।

Soverign Gold Bond : सोने में निवेश का बड़ा मौका, सरकार इतने रुपये में बेच रही है गोल्ड

0

Sovereign Gold Bond Scheme : सरकार गोल्ड में निवेश करने का मौका लेकर आई है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो सोमवार 19 दिसंबर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SGB) 2022-23 की नई किश्त ओपन होने वाली है। रिजर्व बैंक सोमवार को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) जारी करेगा। सरकारी गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2022-23 की तीसरी सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए 19 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच ओपन होगी।
RBI ने गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 5,409 रुपये प्रति ग्राम रखा है। बैंक दो स्टेज में सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम जारी करेगा। निवेश के लिए ये योजनाएं दिसंबर और मार्च में खुलेंगी। इस वित्त वर्ष की तीसरी सीरीज की शुरुआत 19 दिसंबर से होगी। वहीं, चौथी सीरीज की शुरुआत मार्च 6 से 10 के बीच 2023 में होगी।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए आवेदन 19-23 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। 27 दिसंबर को बॉन्ड पात्र आवेदकों को जारी किए जाएंगे। गोल्ड बॉन्ड का ईश्यू प्राइस 999 प्योरिटी वाले सोने पर बेस्ड होता है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करने वाले 50 रुपये की छूट के हकदार होंगे।
सरकार ने गोल्ड में निवेश के लिए गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की शुरुआत की है। रिजर्व बैंक समय समय पर नियम और शर्तों के साथ गोल्ड बॉन्ड जारी करता रहता है. इस गोल्ड बॉन्ड की होती है सरकारी गारंटी होती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए कैश, डिमांड ड्राफ्ट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत कोई भी एक ग्राम सोना खरीदकर निवेश की शुरुआत कर सकता है। किसी एक वित्त वर्ष के दौरान सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 4 किलो सोना खरीदा जा सकता है। अविभाजित हिंदू परिवारों और ट्रस्‍टों के लिए ये लिमिट 20 किलो तय की गई है. सरकार की तरफ से ये बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी करता है।

अपने मोबाइल में सेव कर लें 4 डिजिट का ये खास नंबर, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने में मिलेगी मदद

0

Cyber Security: देशभर में साइबर क्राइम (Cyber Crime) का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जालसाज ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉर्ड (Online Fraud) को रोकने के लिए सरकार समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रही है। इस कड़ी में सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉर्ड के शिकार लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। चार डिजिट का यह नंबर सभी के लिए खास है क्योंकि यहां ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसलिए आप अपने मोबाइल में इस खास नंबर को जरूर सेव कर लें।
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपने ग्राहकों ट्वीट कर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी है। बैंक ने अपने ट्वीट में कहा, अब किसी भी साइबर फ्रॉड की सूचना नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें और https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। होशियार रहो. सुरक्षित रहें।

Lemongrass Benefits : मच्छर भगाने के काम आती है लेमनग्रास, जानें घर पर लगाने का सही तरीका

0

Lemongrass Benefits: लेमनग्रास औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है. जिसकी पत्तियों से कई दवाईयां बनाई जाती हैं. इसे लेमनग्रास इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी इसकी पत्तियों को हाथ में लेकर रगड़ने पर नींबू जैसी महक आती है. इसकी सूखी पत्तियों से बनने वाले पाउडर से चाय भी बनाई जा सकती है. मेडिकस ट्रीटमेंट में दवा बनाने से इतर इस घास का एक ऐसा इस्तेमाल भी होता है जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं.
मच्छर भगाती है लेमनग्रास : आपको बताते चलें कि इस जादुई घास का इस्तेमाल मच्छर भगाने में भी किया जाता है. इसके तेल का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाले उत्पादों को बनाने में होता है. इस चमत्कारी घास का इस्तेमाल परफ्यूम, साबुन, तेल, हेयर आयल के साथ सिरदर्द में काम आने वाली बाम के साथ कास्मेटिक बनाने में भी किया जाता है.
लेमनग्रास एक फायदे अनेक : लेमनग्रास बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाकर मौसमी बीमारियों से आपको बचाता है. लेमनग्रास में कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन,सोडियम, विटामिन, जिंक समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर के बढ़ते फैट को कम करके मोटापा कंट्रोल करने में मददगार है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं. आप इसकी चाय बनाकर पिएं तो ऊर्जावान बनें रहेंगे.
घर पर यूं लगाए लेमनग्रास : घर के गमले में लेमनग्रास को किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है. इसे अपनी बालकनी या छत पर बनी क्यारी में भी उगा सकते हैं. लेमनग्रास के पौधे को गमले या ग्रो बैग में उगाने के लिए आप अपने पार्क की मिट्टी ले सकते हैं. इसके बीज आसानी से मिल जाते हैं. खाद और अच्छी सिंचाई में इसका पौधा बड़ा होने लगता है. इसकी देखभाल करते हुए आप 3 महीने के भीतर अपने घर में उगने वाली लेमन ग्रास का भरपूर और मनमाफिक इस्तेमाल कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Weather Forecast : अगले हफ्ते से और बढ़ेगी ठंड, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी

0

Weather Alert : दिसंबर महीने में लोगों के लिए और मुश्किलें आने वाली हैं क्योंकि धीरे-धीरे ठंड के और बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है और इस कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 से 20 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। फतेहपुर में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तो चुरू में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आने वाले हफ्ते में दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने का भी अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। राजधानी दिल्ली के तापमान में 14 दिसंबर के बाद से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं, बिहार के गया में सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड गई है। बिहार और झारखंड में तेज हवा चलने का भी अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल, लेह, लद्दाख सहित जम्मू कश्मीर में चोटी पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार के कई इलाकों में भी कोहरे और धुंध के कारण तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। उत्तराखंड में इस बार क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार बनते नजर आ रहे हैं। 26, 27 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में बर्फबारी के आसार हैं। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, पुणे सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यहां 22 दिसंबर तक यह बारिश होती रहेगी।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive