24.5 C
Jalandhar
Tuesday, April 21, 2026
Home Blog Page 493

KBC 14 Junior में कंटेस्टेंट के साथ हुआ कुछ ऐसा जो आज तक नहीं हुआ, बिग-बी को भी लगा झटका!

0

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में कंटेस्टेंट्स अपने ज्ञान से पैसे कमाते हैं। फिलहाल शो में बच्चे बतौर कंटेस्टेंट आ रहे हैं क्योंकि अभी केबीसी 14 जूनियर (KBC 14 Junior) चल रहा है। अब हाल ही में शो में दिवित भारगव (Divit Bhargav) नाम का बच्चा आया। 3 लाख 20 हजार जीतने के बाद दिवित 6 लाख 40 हजार के सवाल पर रुक गए क्योंकि उन्हें जवाब नहीं आता था। दिवित ने एक्सपर्ट की मदद ली। सवाल यह था कि किस फील्ड में पति-पत्नी की जोड़ी को साथ में नोबल प्राइज नहीं मिला है? सवाल का जवाब नहीं पता होने की वजह से दिवित आस्क एन एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल करता है। इस एपिसोड में एक्सपर्ट थे श्रीजन पाल सिंह जो दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के एडवाइजर थे और वह साइंटिस्ट और ऑथर भी हैं।
जब श्रीजन से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह श्योर तो नहीं हैं, लेकिन दिवित को उन्होंने ऑप्शन डी चुनने का सुझाव दिया जिसमें लिखा था फिजिक्स। लेकिन सही जवाब ऑप्शन बी था शांति। गलत जवाब होने की वजह से दिवित फिर 3 लाख 20 हजार रुपये के साथ ही घर वापस जाते हैं। बिग बी यह सब देखकर हैरान हो जाते हैं। उन्हें भी झटका लगता है कि एक्सपर्ट का जवाब गलत है। फिर दिवित के जाने के बाद बिग बी कहते हैं कि पहली बार शो में ऐसा हुआ है जब एक्सपर्ट का जवाब गलत हुआ होगा।
बता दें कि केबीसी शो अब इस महीने ऑफएयर होने वाला है। काफी समय से दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब यह शो नहीं आएगा। इसकी जानकारी देते हुए बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘केबीसी के दिन अब खत्म होने वाले हैं। यह काफी इमोशनल मोमेंट है। क्रू और कास्ट को काफी मिस किया जाएगा, लेकिन आशा है कि हम सब जल्द ही वापस साथ में आएंगे।’

रिश्ते तार-तार : श्मशानघाट में चाचा ने 11 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में दाखिल

0

न्यूज हंट. फिरोजपुर : फिरोजपुर में श्मशान घाट में एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रिश्ते में आरोपी की भतीजी है। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि दूर की रिश्तेदारी में आरोपी उसका देवर लगता है। आरोपी शाम के समय गांव में सुनसान जगह पर बने श्मशान घाट पर बेटी को ले गया। वहां ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बेटी की गंभीर हालत देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘महिला’ और ‘पुरुष’ की परिभाषा को बदला, जानिए क्या है नई डेफिनेशन

0

कैंब्रिज डिक्शनरी (cambridge dictionary) ने पुरुष और महिला की परिभाषा को बदल दिया है। डिक्शनरी के एक पॉजिटिव कदम के साथ इस साल का अंत करते हुए पुरुष और महिला के पारंपरिक मतलब को इस वजह से बदला जिससे उन लोगों को इसमें शामिल किया जा सके जो अपने बायोलॉजिकल सेक्स के अलावा अन्य सेक्स के रूप में अपनी पहचान करते हैं।
इस डेफिनेशन के साथ, कैंब्रिज डिक्शनरी ने “आदमी” का मतलब समझाने के लिए दो उदाहरण भी दिए: “ये दो उदाहरण भी देता है- मार्क एक ट्रांस मेल है (= एक मेल जिसे जन्म के समय महिला कहा गया था) “और “उनके डॉक्टर ने सर्जिकल इनफेक्शन से गुजरने से पहले उन्हें कुछ समय के लिए एक आदमी के रूप में जीने के लिए प्रोत्साहित किया”।
“महिला” के उदाहरण- “वह एक नेशनल ऑफिस के लिए चुनी गई पहली ट्रांस महिला थीं” और “मैरी एक महिला है जिसे जन्म के समय पुरुष सौंपा गया था”। हालांकि, मूल परिभाषाएं नहीं बदली गई हैं। जो ये बताती है कि लिंग और लिंग पहचान हमेशा एक दूसरे को फॉलो करते है।
कैंब्रिज डिक्शनरी के एक प्रवक्ता ने टेलीग्राफ को बताया, “हमारे संपादकों ने अक्टूबर में महिला के लिए एंट्री में ये जोड़ दिया। उन्होंने महिला शब्द के यूज पैटर्न को काफी केयरफुल तरीके से स्टडी किया जिसका निष्कर्ष निकाला कि ये डेफिनेशन ऐसी है जिसके सपोर्ट के लिए अंग्रेजी के लर्नर्स को पता होना चाहिए। प्रवेश के समय महिला की पहली परिभाषा में बदलाव नहीं होता है। ‘एक वयस्क महिला इंसान’ बनी रहती है। रिवाइज्ड डेफिनेशन अक्टूबर में बनाई गई थीं और अब सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है।

इस ऐप से बिजली बिल भरने पर मिलेंगे पूरे पैसे वापस! जानें क्या है पूरी डील

0

Paytm Bijli Days : पेटीएम से बिजली बिल देने पर बंपर फायदा होगा। दरअसल Paytm ने Bijlee Days की घोषणा की है। कंपनी Paytm से बिजली बिल पेमेंट करने वाले को 100 परसेंट तक का कैशबैक और एडिशनल रिवॉर्ड्स दे रही है। इसके लिए यूजर को हर महीने 10-15 तारीख के बीच पेमेंट करना होगा।
Paytm कम से कम 50 यूजर्स को 100 परसेंट कैशबैक और 2000 रुपये तक का फायदा दे रही है जो बिजली बिल Paytm ऐप के जरिए बिजली डेज के दौरान करेंगे। इसके अलावा यूजर्स को टॉप शॉपिंग और ट्रैवल ब्रांड से डिस्काउंट वाउचर भी दिया जाएगा। Paytm ऐप से पहली बार बिजली बिल पे करने वाले यूजर्स को 200 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। पहली बार पेटीएम से बिजली बिल पे करने वाले यूजर्स ‘ELECNEW200’ ऑफर कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यूजर्स को बिल देने के लिए Paytm मल्टीपल पेमेंट ऑप्शन देता है। यूजर्स बिल को Paytm UPI, Paytm Wallet, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए पे कर सकते हैं। Paytm पोस्टपेड फीचर भी देता है। इससे यूजर्स पहले पेमेंट कर बाद में उसके लिए पे कर सकते हैं।
कैसे करें बिजली बिल का भुगतान
आपको सबसे पहले Paytm ऐप या वेबपेज ओपन करना होगा। इसके बाद होमपेज पर Recharges and Bill Payments का ऑप्शन दिखेगा। इस पर टैप करें। इन ऑप्शन में से Electricity बिल के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
अब इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को चुने। अपना कस्टमर आइडेंटिटीफिकेशन नंबर डालें। आप CA नंबर अपने बिजली बिल पर देख सकते हैं, फिर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करें। Paytm अब आपको बिल अमाउंट दिखाएगा। बिल पे करने के लिए आपको प्रीफर्ड पेमेंट मोड सेलेक्ट करना है और proceed with the payment पर क्लिक करना है।
पेमेंट करने के लिए आप Paytm UPI, Paytm Wallet, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होने पर आप पेमेंट रिसिप्ट को डाउनलोड करके रख सकते हैं।

Malaysia Landslide and Berlin Aquarium Burst | World Latest News | Breaking News | English News

#malaysialandslide #berlinaquarium #germanynews #latestnews #breakingnews #englishnews #englishnews #englishnewslive #malaysia #germany #german #berlin #aquariumburst #hotel #latestnews #newshunt #news #newsbulletin #new

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

16 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

मोहाली से ISI का एजेंट गिरफ्तार, सरकारी इमारतों के नक्शे मुहैया कराने का है आरोप

0

न्यूज हंट. मोहाली : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारत में जासूसी करने के आरोप में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने जासूस तपिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि बुधवार रात टीम ने उसे फेज-1 से गिरफ्तार करके गुरुवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान एसएसओसी ने कहा कि इसके तार पाकिस्तान से संचालित कई आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। वह भारत और पंजाब के प्रमुख प्रतिष्ठानों, ठिकानों, संवेदनशील सरकारी इमारतों के नक्शे और तस्वीरें आईएसआई को भेजा करता था। उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-40डी का रहने वाला है।
आरोप है कि तपिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस की इमारतों, दफ्तरों, पुलिस स्टेशनों के फोटो और वीडियो बनाकर भी आईएसआई को भेजे थे। इतना ही नहीं, वह इनकी लोकेशन भी उन्हें भेजता था। उसने एसएसओसी की इमारत का वीडियो बनाकर भी भेजा था जो इसके फोन से रिकवर कर लिया गया है। इसके बदले में तपिंदर को मोटी रकम मिलती थी। इसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान के दर्जनों नंबर्स मिले हैं। वे फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। आरोपी लंबे समय से आईएसआई के एक एजेंट से सोशल मीडिया एप के जरिए बात कर रहा था। उसके फोन से पाकिस्तान में बैठे एजेंटों से हुई चैट भी रिकवर हुई है। पुलिस को शक है कि इसके द्वारा भेजी सूचनाओं के आधार पर ही मोहाली स्थित पुलिस खुफिया मुख्यालय और हाल में तरनतारन के पुलिस स्टेशन पर हमले हुए हैं।

जिस थिएटर में ‘पठान’ लगे, उसे फूंक दो; बिकिनी विवाद पर बोले अयोध्या के महंत

0

Pathaan Boycott Trend: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अगले साल आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर ट्विटर यूजर्स से लेकर नेता तक, विरोध जता रहे हैं। अब अयोध्या के महंत राजू दास ने दर्शकों से अपील की है कि वे इस फिल्म का बहिष्कार करें। जिस भी थिएटर में फिल्म लगे, उसे फूंक दिया जाए। जैसे को तैसा करना पड़ता है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने ‘पठान’ विवाद पर वीडियो जारी करते हुए संदेश दिया।
उन्होंने लोगों से फिल्म के बॉयकॉट करने की अपील की। वीडियो में महंत ने कहा, ”मैं लोगों से अपील करता हूं कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे, उसे फूंक दिया जाए।” ‘इंडिया टुडे’ के अनुसार, वीडियो में उन्होंने आगे कहा, ”बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के तरीके खोजने की कोशिश करते हैं। पठान फिल्म में, दीपिका पादुकोण ने बिकनी पहनी है जो संतों और पूरे देश की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। शाहरुख खान लगातार मजाक उड़ाते हैं सनातन धर्म का। दीपिका को भगवा बिकनी पहनकर गाने में ऐसे स्टेप्स करने की क्या जरूरत थी?”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे फिल्म का बहिष्कार करें और जहां भी फिल्म दिखाई जाएगी वहां के सिनेमाघरों को फूंक दें। नहीं फूंकोगे तो ये मानने वाले नहीं हैं। जैसे को तैसा करना पड़ता है। दुष्टों के साथ दुष्टतापूर्ण व्यहवार नहीं करोगे, तब तक आप इस पर कंट्रोल नहीं लगा सकते हैं।”इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस फिल्म के शीर्षक के साथ ही इसके गाने ‘बेशर्म रंग’ में दोनों मशहूर अदाकारों के कपड़ों के रंगों के बारे में बुधवार को गहरी आपत्ति जताई थी।

Coronavirus Update : चीन में फूटने वाला है कोरोना बम ! 10 लाख लोगों की मौत की आशंका

0

वैज्ञानिकों ने रिसर्च (Resarch) के आधार पर दावा किया है कि अगर अब चीन को खोलने में तेजी दिखाई गई तो 10 लाख लोगों तक की जान जाने का खतरा है। क्योंकि, चीन की सरकार ने अपनी जनता में कोविड के खिलाफ प्रतिरोधात्मक क्षमता एकदम ही विकसित नहीं होने दी है। चीन के वुहान से कोरोना विस्फोट हुए पूरे तीन साल हो चुके हैं। चीन ने शुरुआत से ही कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए बहुत ही कठोर नीति अपनाए रखी थी। लेकिन, पिछले कुछ समय से चीन की डरी-सहमी जनता ने धीरे-धीरे अपनी आवाजें उठानी शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया ने कैसे कोविड के साथ जीने का तरीका सीखा है और वह संक्रमण रोकने के लिए अपने नागरिकों पर जुर्म नहीं करते। दुनिया भर के लोगों ने घरों में कैद रहना बंद कर दिया है। काफी बवाल के बाद चीन ने अचानक अपनी जीरो-कोविड नीति में ढील देनी शुरू की है। लेकिन, अब इसका जो परिणाम होने वाला है, वह बहुत ही भयानक होने की आशंका है।
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने बीते तीन वर्षों से जीरो-कोविड नीति अपना रखी थी। लेकिन, पिछले दिनों इसके खिलाफ लोग जो बेदम होकर विद्रोह पर उतारू हो गए तो शी जिनपिंग सरकार ने मजबूरन अचानक कई सारी पाबंदियों में ढिलाई देनी शुरू कर दी। लेकिन, हालात ऐसे बन रहे हैं कि चीन की यही नीति अब वहां कहर बरपाने वाला है। हॉन्ग कॉन्ग के कुछ शोधकर्ताओं ने हाल में एक शोध के बाद पाया है कि जीरो-कोविड पॉलिसी में अचानक ढील दिए जाने के चलते वहां करीब 10 लाख लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो सकती है। रिसर्च के अनुसार सख्तियों में ढील दिए जाने की वजह से 2022 के दिसंबर से 2023 के जनवरी के बीच वहां केस लोड की संख्या इतनी बढ़ेगी कि देश का पूरा हेल्थ सिस्टम उथल-पुथल हो सकता है।