लंदन : भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) को ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) से करारा झटका लगा है। ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पित किए जाने के फैसले के खिलाफ उसकी अपील खारिज कर दी है। भगोड़े कारोबारी की याचिका खारिज करते हुए लंदन में हाई कोर्ट ने नीरव मोदी को ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। लंदन में रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में गुरुवार को लॉर्ड जस्टिस जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे यह फैसला सुनाया।
बीते माह नौ नवंबर को लंदन में हाईकोर्ट ने नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित करने का फैसला सुनाया था। हालांकि उसने हाईकोर्ट में एक और याचिका दाखिल करके ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दाखिल करने की मांग की थी। आज उसकी इसी अपील पर लंदन की हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। उससे पहले, पिछले साल फरवरी में वेस्टमिंस्टर जज ने उसे भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश सुनाया था। हालांकि बाद में उसे इस फैसले के खिलाफ अपील करने की मंजूरी दी गई थी। भारत लंबे समय से नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिशों में लगा है। लेकिन ब्रिटेन की जेल में बंद नीरव मोदी अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए अलग-अलग दलीलें दे रहा है।
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की ब्रिटेन में याचिका खारिज, भारत प्रत्यर्पित किए जाने का रास्ता साफ
Safala Ekadashi 2022 : 19 दिसंबर से पलटी मारेगी 4 राशि वाले जातकों की किस्मत! शुभ योगों का संयोग करेगा धन-वर्षा
Safala Ekadashi 2022 Date Shubh Yog : हिंदू धर्म में सफला एकादशी का व्रत बहुत अहम माना गया है। इस साल सफला एकादशी 19 दिसंबर को पड़ रही है और यह बेहद खास है। दरअसल कई सालों बाद ऐसा संयोग बना है कि इस दिन एक साथ 3 शुभ योग बन रहे हैं। बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और त्रिग्रही योग बनने के कारण सफला एकादशी का महत्व और बढ़ गया है। ऐसे में इस साल सफला एकादशी का व्रत रखना कई गुना ज्यादा लाभ देगा।
सफला एकादशी पर धनु राशि में बन रहे ये 3 शुभ योग- बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग और त्रिग्रही योग का शुभ संयोग 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन जातकों के सोए भाग्य जाग जाएंगे, उन्हें बंपर धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए ये शुभ योग और सफला एकादशी बेहद फलदायी रहेगी।
इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि : सफला एकादशी पर बन रहे ये 3 शुभ योग वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेंगे। इन जातकों को जमकर धन लाभ हो सकता है। करियर में बड़ी तरक्की मिल सकती है. वाणी की दम पर कोई बड़ा काम आसानी से बन जाएगा। विवाह तय हो सकता है।
तुला राशि : 19 दिसंबर 2022 को बन रहे 3 शुभ योग तुला राशि वालों का सोया भाग्य जगा देंगे। उन्हें नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। पद-पैसा-प्रतिष्ठा मिलेगी. रुके हुए काम बनेंगे।
धनु राशि : सफला एकादशी पर 3 शुभ योगों का अद्भुत संयोग धनु राशि में ही बन रहा है और इसका सबसे ज्यादा लाभ धनु राशि वालों को ही मिलेगा। इन जातकों का भाग्योदय होगा। पदोन्नति मिलेगी, बड़ा धन लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा. चौतरफा लाभ में रहेंगे।
मीन राशि : मीन राशि वालों के भी सुनहरे दिन शुरू होंगे जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है. करियर में मिला बड़ा मौका जीवन संवार देगा. धन लाभ होगा। आय बढ़ेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Indian Railways : सरकार सस्ते में बेच रही है IRCTC के शेयर, कल रिटेल को मिलेगा खरीदने का मौका
अगर आप भी निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आपके पास भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) का हिस्सेदार बनने का बेहतरीन मौका है। सरकार इसमें अपनी 5 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच रही है जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बिक्री पेशकश 680 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर की जा रही है।
OFS का आकार
पीटीआई के मुताबिक OFS का साइज दो करोड़ शेयर या 2.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है, जिसे पांच फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। IRCTC के चार करोड़ शेयरों की 680 रुपये प्रति शेयर न्यूनतम मूल्य पर बिक्री से सरकारी खजाने में करीब 2,700 करोड़ रुपये आएंगे. सरकार ने आईआरसीटीसी कंपनी के शेयर के लिए जो मूल्य तय किया, वह बुधवार के बंद भाव से करीब 6.8 फीसदी कम है।
रिटेल निवेशकों के लिए मौका
Retail Investors के लिए ऑफर फॉर सेल ट्रेडिंग की शुक्रवार 16 दिसंबर 2022 को होगी। इसकी शुरुआत सुबह 9:15 बजे से होगी और दोपहर 3:30 बजे तक जारी रहेगी। इस खबर के बीच गुरुवार को शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में शेयर साढ़े 6 फीसदी गिरकर 687 रुपये पर बंद हुआ. जो OFS के लिए तय मूल्य से ज्यादा है।
IRCTC क्या-क्या करती है
IRCTC रेलवे की टूरिज्म एंड कैटरिंग आर्म है, जिसके पास ऑनलाइन रेलवे टिकट बेचने, किसी कंपनी को ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग सर्विस चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार है। इसके अलावा आईआरसीटीसी रेलवे की टूरिज्म एक्टिविटी और हवाई जहाज के टिकट भी बेचती है. BSE और NSE पर इसके लिए आवेदन का आज और कल ही मौका है।
ऐसे थे कंपनी के तिमाही नतीजे
आईआरसीटीसी ने पिछले दिनों अपने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इसके मुताबिक, कंपनी का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 226 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, यह इससे पहले की जून तिमाही की तुलना में कम रहा था. जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 245.5 करोड़ रुपये था। यहां बता दें IRCTC ओएफएस के लिए Axis Bank, CityGroup Global, Goldman Sachs और JM Financial ब्रोकर हैं।
(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 December 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
ट्रेन टिकट में वरिष्ठ नागरिकों को फिलहाल नहीं मिलेगी छूट, रेलमंत्री ने बताया कारण
न्यूज हंट. नई दिल्ली :रेलवे ने कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ही वरिष्ठ नागरिकों को किराए में दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी थी जो फिलहाल बहाल नहीं होगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसके संकेत भी दिए हैं। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ की सब्सिडी दी गई थी। यह एक बहुत बड़ी राशि है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। इसके अलावा रेलवे का पेंशन और वेतन बिल भी बहुत अधिक है।
रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे नई सुविधाएं लेकर आ रही है। ऐसे में अगर कोई नया फैसला लेना होगा तो हम लेगें, लेकिन वर्तमान में सभी को रेलवे की स्थितियों पर गौर करना चाहिए। बता दें, वैष्णव लोकसभा में महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायत कब बहाल होगी।
वहीं, एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए रेलमंत्री ने वंदेभारत ट्रेनों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय वंदे भारत ट्रेनें 500 से 550 किलोमीटर की अधिकतम दूरी के के लिए चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में वर्तमान में केवल सिटिंग व्यवस्था है। अभी रेलवे सोने की सुविधा के साथ लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की योजना बना रही है।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा 18 महीने के DA एरियर का पैसा
न्यूज हंट. नई दिल्ली : जो भी केंद्रीय कमर्चारी 18 महीने के डीए एरियर के इंतजार में हैं उनके लिए बुरी खबर है। वित्तमंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में सरकार की तरह से कहा गया कि कर्मचारियों को उनके 18 महीने का लटका हुआ डीए एरियर (DA Arrear) का पैसा नहीं मिलेगा। सरकार ने जानकारी देते हुए कहा है कि कर्मचारियों को तीन किश्तों का पैसा नहीं दिया जाएगा। ऐसा सरकार की तरफ से फिलहाल अभी कोई भी प्रावधान नहीं है। यह डीए एरियर का पैसा महामारी के समय का है, कोरोना काल में सरकार ने डीए एरियर और पेंशनर्स के डीआर को रोक दिया था।
राज्यसभा सांसद नारण-भाई जे राठवा ने सरकार से पूछा कि क्या सरकार कर्मचारियों को उनके डीए एरियर का पैसा देगी… इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की तरफ से 18 महीने के डीए एरियर को लेकर कई मांगे आ रही हैं, लेकिन कोरोना काल में प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव की वजह से इस पैसे को जारी किए जाने का कोई प्लान नहीं है। वहीँ, सरकार की इस बात से कर्मचारी यूनियन बिल्कुल भी खुश नहीं है। उनका कहना है कि इस पैसे को रोका नहीं जा सकता है। कोरोना काल में डीए नहीं बढ़ने के बाद भी कर्मचारियों ने काम किया है। बता दें सरकार के इस अवधि के महंगाई भत्ता जारी न करने से करीब 34,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
बंटवारे के 75 साल बाद PAK में सिखों को मिला अलग कौम का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
न्यूज हंट. इस्लामाबाद : अब पाकिस्तान में भी रह रहे सिखों की अपनी अलग पहचान होगी। पडोसी देश की पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने बंटवारे के 75 साल बाद सिखों के हक में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट सिखों को अलग कौम का दर्जा दिया है। जानकारी के अनुसार वहां कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिए हैं कि वह जनगणना करने वाले पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स को भी निर्देश जारी करें कि जनगणना के फार्म में सिखों का भी अलग से कॉलम बनाए।
बता दें कि सिखों को पाकिस्तान में अपनी अलग पहचान न मिलने के चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें हर कहीं सरकारी कामकाज में अन्य धर्म से संबंधित लिखा जाता था। अब सिखों को अपना दर्जा मिल जाने के बाद पाकिस्तान के सरकारी रिकार्ड में उनकी अपनी अलग पाकिस्तानी सिख के रूप में पहचान दर्ज होगी। इसके साथ है सिखों की पाक में सही जनसंख्या का भी पता नहीं चल पाता था। लेकिन अब जनगणना में सिखों का कॉलम जुड़ जाने से पाकिस्तान में सिखों की कितनी संख्या है इसका पता भी चल पाएगा।
साल 2023 के लिए पंजाब सरकार द्वारा गज़टिड छुट्टियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने साल 2023 के लिए गज़टिड छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। इस संबंधी पूरी सूची भी जारी की है।



पंजाब पुलिस ने कपड़ा व्यापारी कत्ल कांड की गुत्थी सुलझायी; नकोदर का रहने वाला अमनदीप पुरेवाल निकला घटना का मास्टरमाईंड; तीन गिरफ़्तार
न्यूज हंट. चंडीगढ़ / जालंधर : बठिंडा से तीन मुलजिमों की गिरफ़्तारी के साथ, पंजाब पुलिस ने 7 दिसंबर, 2022 को नकोदर के कपड़ा व्यापारी और उसके निजी सुरक्षा अधिकारी (पी. एस. ओ.) मनदीप सिंह के दोहरे कत्ल कांड को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस कत्ल कांड का मास्टरमाईंड अमरीका स्थित अमनदीप पुरेवाला उर्फ अमन है, जो नकोदर का मूल निवासी है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गाँव नंगला, तलवंडी साबो, बठिंडा के खुशकरन सिंह उर्फ फ़ौजी; बठिंडा के वेहन दीवान के कमलदीप सिंह उर्फ दीप; और गाँव जस्सी पौ वाली, बठिंडा के मंगा सिंह उर्फ गीता उर्फ बिच्छू के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया .30 बोर का पिस्तौल और रेकी करने के लिए इस्तेमाल की गई सफारी कार भी बरामद की है।
गौरतलब है कि 7 दिसंबर, 2022 को रात 8.30 बजे के करीब पाँच अनजान व्यक्तियों ने कपड़ा व्यापारी भुपिन्दर सिंह उर्फ टिम्मी चावला की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके पी.एस.ओ. कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह, जिसको भी गोलियाँ लगी थीं, ने बाद में जालंधर के कैपिटल अस्पताल में ज़ख्मों का दर्द ना बर्दाश्त करते हुए दम तोड़ दिया। जि़क्रयोग्य है कि 3 नवंबर, 2022 को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने टिम्मी चावला की शिकायत, जिसमें उसने कहा था कि उसे 30 लाख रुपए की फिरौती के लिए धमकी भरीं कॉल आईं हैं, पर कार्यवाही करते हुए भारतीय दंडावली की धारा 387 और 506 के अंतर्गत थाना नकोदर सिटी में एफ.आई.आर. दर्ज करके उसकी सुरक्षा के लिए दो कर्मचारी तुरंत तैनात किये गए थे।
डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस ने दो मुख्य साजि़शकर्ताओं की पहचान बठिंडा के अमरीक सिंह और नकोदर मालड़ी के गुरिन्दर सिंह उर्फ गिन्दा के तौर पर की है, जिन्होंने अमनदीप पुरेवाल के निर्देशों पर रेकी की और शूटरों एवं हथियारों का प्रबंध किया। इसके अलावा बाकी के दो शूटरों की पहचान सतपाल उर्फ साजन और ठाकुर के तौर पर की गई है। उन्होंने आगे कहा कि फऱार शूटरों और दोनों साजि़शकर्ताओं को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
अमनदीप पुरेवाल के किसी अन्य गैंग या गैंगस्टरों के साथ संबंधों को नकारते हुए डीजीपी ने कहा कि मास्टरमाईंड अमनदीप पुरेवाल ने सरहदी राज्य में दहशत पैदा करने के लिए अपना नया गैंग शुरू करने की कोशिश में टिम्मी चावला को अपना पहला निशाना बनाया है और अमरीका से उसे फिरौती के लिए कॉल की। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत अमनदीप पुरेवाल ने अमरीक सिंह और गुरिन्दर गिन्दा के साथ मिलकर टिम्मी चावला को मारने की साजिश रची और पाँच शूटरों का प्रबंध किया, जिन्होंने 7 दिसंबर की शाम को टिम्मी चावला और उसके पी.एस.ओ. पर गोलियाँ चलाईं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस इस गिरोह पर शुरूआत में ही नकेल कसने में सफल रही है।
डीजीपी गौरव यादव ने दोहराया कि पंजाब पुलिस पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एस.एस.पी.) जालंधर ग्रामीण स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि जि़ला पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित करके तेज़ी से कार्यवाही शुरू करते हुए कुछ कैदियों को पूछताछ के लिए अलग-अलग जेलों से प्रोडक्शन वॉरंट पर लाया और सी.सी.टी.वी. फुटेज और मोबाइल सेवा प्रदाताओं के डेटा के विश्लेषण के साथ तकनीकी जांच की, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग सामने आए जिसके स्वरूप दोषियों की गिरफ़्तारी में मदद मिली। इन दोषियों का कोई पिछला पुलिस रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि बाकी बचे मुलजिम शूटरों और साजिश रचने वालों को पकडऩे के लिए अगली जांच और तलाशी मुहिम जारी है।
जि़क्रयोग्य है कि इस सम्बन्धित थाना सिटी नकोदर में भारतीय दंडावली की धारा 302, 307 और 34 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफ.आई.आर. नं. 144 तारीख़ 08.12.2022 को अलग मामला दर्ज किया गया है।
