Bigg Boss 16 Updates : बीते दिनों ही रोटी को लेकर एक किस्सा हुआ था, जिस पर सलमान ने अर्चना, निम्रत, सौंदर्या की क्लास भी लगाई थी, लेकिन लगता है kf घरवाले किसी भी बात का कोई सबक सीखना ही नहीं चाहते। तभी तो एक बार फिर घर में रोटियों को लेकर जंग छिड़ गई है।
बिग बॉस के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक अर्चना घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही है। अर्चना सभी को रोटियां बर्बाद करने को लेकर डांट रही हैं। अर्चना ने रूम में आकर सभी पर उंगली उठाते हुए कहा- रोटियां रखी हुई हैं, कम से कम ये देख लेना कि आप जो लोग रोटी बचाते हो, वो कितनी बेकार तरीके से रखी हुई है। किसी को रोटियां मिलती भी नहीं है।
अर्चना का गुस्से में इतना कहना ही था कि निम्रत उन्हें जवाब देते हुए कहती हैं कि- सुनो एक बात बोलूं, अर्चना मैं इस चीज की गारंटी दे सकती हूं कि यहां जितने भी लोग खाने वाले हैं ना, वो ऐसे हैं कि अगर चार रोटी बनवाते हैं ना तो चार की चार खाते हैं, वैसे भी इनके ऊपर इल्जाम है कि ये लोग ज्यादा खाते हैं। लेकिन अर्चना कहां रुकने वाली हैं। अर्चना सारी रोटियों को किचन स्लैब पर सजा कर बाहर आ जाती हैं।
फिर अर्चना ने गार्डन एरिया में आकर कहा- सारे सुन लो, जो सात रोटी मैंने किचन में फैला रखी है, जा-जा के देख लेना। थोड़ा शर्म कर लेना कि तुम लोग रोटियां बचाते हो। वो दिन भूल गए क्या जब एक सूखी रोटी खाते थे तुम लोग। तो भईया कल जो जितना सामान बनाए, वो उतना ही खाए।
अर्चना के उठाए इस मुद्दे की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स अर्चना की तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें टीज भी कर रहे हैं। यूजर्स ने कहा अर्चना का पॉइंट एकदम सही है. वहीं कई यूजर्स ने अर्चना और रोटी के मुद्दे को शालीन टीना की लव स्टोरी से बेहतर बताया।
वैसे अभी पिछले वीकेंड ही सलमान ने अर्चना की रोटियों को लेकर क्लास लगाई थी। जब अर्चना ने खाना खा रहे लोगों की थालियों से रोटी को वापस ले लिया था। ऐसे में देखकर लग रहा है कि सलमान से पड़ी डांट के बाद अर्चना जबरदस्ती ये ड्रामा कर रही हैं।
Bigg Boss के घर में उठा रोटी का मुद्दा, किचन में बिखेरीं बची हुई रोटियां, जमकर हंगामा होना तय
अगर आपने भी UPI से गलत अकाउंट में भेज दिए हैं पैसे तो जाने रिफंड पाने का आसान तरीका
UPI Payment: कई बार ऐसा होता है कि यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान करने के दौरान किसी दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे में यदि गलत अकाउंट में पैसा चला जाए तो आपके पास उसे वापस पाने का अधिकार है। हालांकि कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। आइए जानते हैं गलत खाते में गई रकम को कैसे वापस पा सकते हैं।
क्या करें जब गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं पैसे?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन के मुताबिक अगर आप गलती से किसी दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं तो बैंक और आरबीआई की वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर शिकायत करें। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि आपने जिस अकाउंट में पैसा भेज दिया है, उसकी पूरी डिटेल्स यूपीआई ऐप के ग्राहक सेवा के साथ ही बैंक को दें। ऐसे में पैसा पाने वाले शख्स ने अगर निकासी नहीं की है तो फंड रिवर्ट हो जाता है। हालांकि अगर सामने वाले ने पैसे निकाल लिए हैं तो आपके RBI और NPCI में अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी।
कैसे करें NPCI वेबसाइट पर शिकायत?
पेमेंट करते समय गलती से किसी दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाए तो ऐप के असिस्टेंस सेक्शन में जाकर शिकायत करें।बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या नेटबैंकिंग के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज और ट्रंसजेक्शन आईडी की डिटेल संभालकर रखें। इसके लिए Dispute Redressal Mechanism पर जाना है। यूपीआई के जरिए गलत खाते में पैसा ट्रांसफर होने पर एनपीसीआई की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। वहां जाकर ट्रांजैक्शन टैब में जाकर जरूरी जानकारी भरनी होगी।
भीम ऐप (Bhim App) से पैसा पाना मुश्किल
अगर भीम ऐप के जरिए गलती से किसी दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है तो उसकी रिकवरी मुश्किल है। इसलिए जिस अकाउंट में पैसा भेजना है, उसकी डिटेल अच्छे से चेक कर लें। आप भीम ऐप के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-120-1740 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
Vastu Tips: शाम को कभी न करें ये काम, रूठ जाती है मां लक्ष्मी, घर में आती है दरिद्रता
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिससे व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कुछ ऐसे वर्जित कार्यों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कामों का जिक्र किया गया है जिन्हें शाम के समय नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं शाम को किन कामों का करना वर्जित माना गया है :
न चढ़ाएं तुलसी माता को जल : शाम के समय कभी भी तुलसी माता को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही पत्ते तोड़ना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। जातक लाख प्रयासों के बाद भी धन अर्जित नहीं कर पाता।
शाम के समय नहीं सोना चाहिए : शाम के समय कभी नहीं सोना चाहिए, जिस घर में लोग शाम को सोते हैं, उस घर में लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता। इसलिए शाम के समय भूलकर भी सोना नहीं सोना चाहिए।
शाम के समय इन चीजों का न करें दान : सूर्यास्त के बाद खट्टी चीजें, दूध, नमक और हल्दी आदि का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी नाराज होती है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शाम के समय इन चीजों का दान करने से बचें।
डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
News Hunt Daily Evening E-Paper
5 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
5 December 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
किसानों द्वारा पंजाब मे टोल प्लाजा फ्री !!!!
आज रविवार को किसानों ने 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक पंजाब मे टोल प्लाजा मुफ्त करने का ऐलान किया है, यह फैसला किसान मजदूर संघर्ष समिति ने किया है, और टोल प्लाजा पर काम करने वाले स्टाफ को भी एक महीने की सैलरी दिलाने का किया वादा |
