न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के आदेश के बाद पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने हथियारों के लाइसेंस के सत्यापन (License Verification) की एक व्यापक ड्राइव की शुरुआत की है। डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने कहा कि इस दौरान यह देखा गया कि कई हथियार नकली पते पर जारी किया गए हैं। इसकी जांच की जाएगी। जो हथियार नकली पते पर जारी किए गए हैं, उनको रद्द किया जाएगा। तीन महीने में इस ड्राइव को पूरा किया जाएगा। इसके साथ किसी समाज के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर एफआईआर भी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसेंस की समीक्षा करने के जारी किए गए आदेश के बाद नवांशहर जिले में 266 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 50 लाइसेंस मुअत्तल किए गए हैं। एडीसी (जनरल) राजीव वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 2,327 लाइसेंस की जांच की गई है तथा उसमें से 266 लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। रद्द किए गए लाइसेंस में ज्यादातर लाइसेंस विदेशी नागरिकता हासिल करने वाले व्यक्ति, कोर्ट केस या वृद्ध व्यक्तियों के ही हैं। उन्होंने बताया कि 50 लोगों द्वारा समय पर लाइसेंस अपडेट नहीं करवाए गए तथा ऐसे में उन्हें मुअत्तल किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जांच के आधार पर लाइसेंस रद्द किए गए हैं तथा आने वाले समय में असला डीलरों के पास जमा हथियारों की भी पड़ताल की जाएगी।
पंजाब में कई हथियार लाइसेंस नकली पते पर जारी, DGP ने कहा- जांच के बाद किए जाएंगे रद्द
New Study : क्या आप भी टॉयलेट में फोन ले जाते हैं? 5 मिनट से ज़्यादा बैठने पर हो सकते हैं इन ख़तरनाक बीमारियों का शिकार
दुनिया के बहुत सारे लोग वॉशरूम के अंदर काफ़ी समय बिताते हैं। कुछ लोग मिनट तो कुछ घंटों अंदर बंद होकर बिताते हैं। ये लोग टॉयलेट में बैठकर अखबार या मैगज़ीन पढ़ते हैं, फ़ोन चलाते हैं, सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये आदत सेहत के लिए बेहद खतरनाक है क्योंकि 5 मिनट से ज़्यादा टॉयलेट में बैठने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
The Sun में छपी रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के लोग हफ़्ते के 3-3.5 घंटे टॉयलेट में बिताते हैं। 2018 में Hindware के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सोमानी ने भी कहा था कि भारतीय पहले 5-10 मिनट टॉयलेट में बिताते थे, अब 40 मिनट तक टॉयलेट में बिताते हैं।
Topps Tiles के अनुसार एक व्यक्ति दिन में 4-7 बार टॉयलेट जाता है और औसतन 5 मिनट टॉयलेट में बिताता है। इसकी वजह है कि वो प्राकृतिक क्रिया से निपटने के बावजूद फ़ोन चलाता रहता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, टॉयलेट में फ़ोन चलाने से आपके फ़ोन पर 18 गुना ज़्यादा किटाणु जमा होने की संभावना है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, टॉयलेट में ज़्यादा देर तक बैठने से या खुद पर बहुत ज़्यादा ‘स्ट्रेन’ देने की वजह से हेमोरॉयड्स (Hemorrhoids) या पाइल्स की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट स्टेफ़नी टेलर के मुताबिक टॉयलेट में ज़्यादा देर तक बैठना लोगों को अच्छा लग सकता है लेकिन इस आदत से रेक्टम को नुकसान पहुंचता है। स्टेफ़नी टेलर के अनुसार, ‘जब आप बैठते हैं तब आपका Anus लोअर बॉडी से अलग लेवल पर होता है। इससे लोअर रेक्टम की नसों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है जिससे हेमोरॉयड्स की समस्या हो सकती है।’
पाइल्स कई बार अपने आप सही हो जाते हैं लेकिन इंफ़ेक्शन बढ़ने से डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। स्टूल पास करने के लिए बहुत ज़्यादा प्रेशर देने से भी पाइल्स की समस्या हो सकती है। इसके अलावा एनल फ़िज़र्स (Anal Fissures) भी हो सकता है। स्टेफ़नी ने बताया कि सबसे खतरनाक केस में रेक्टल प्रोलैप्स (Rectal Prolapse) नामक बीमारी भी हो सकती है। स्टडी और एक्सपर्ट्स के अनुसार टॉयलेट में 5 से 15 मिनट से ज़्यादा समय नहीं बिताना चाहिए।
FIFA World Cup 2022: सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया, काम नहीं आया लियोनल मेसी का गोल
स्पोर्ट्स डेस्क, दोहा : कतर में जारी फीफा विश्व कप (Fifa World Cup) में मंगलवार को हुए मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ख़िताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है। कम रैंकिंग वाली सऊदी अरब की टीम ने पिछले 36 मैचों में अजेय रहने वाली अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया है। हालांकि मैच काफी रोमांचक रहा। अर्जेंटीना ने मुकाबले में पॉइंट्स को बराबर करने के लिए काफी कोशिशें की लेकिन असफल रही। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने एक गोल पेनल्टी किक से किया था।
47 लाख सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA हाइक के बाद केंद्र सरकार ने किया 25 लाख देने का ऐलान !
7th Pay Commission : केंद्र सरकार (Govt of India) की ओर से लगातार केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को बड़ी खुशखबरी दी जा रही है। महंगाई भत्ता बढ़ने (DA Hike) के बाद में सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है, जिससे आप अपना घर आसानी से बना सकते हैं। कर्मचारियों को अपना घर बनाने के लिए सस्ती दरों पर एडवांस मिल जाएगा, यानि अब से आपको होम लोन पर कम ब्याज चुकाना होगा। इसके लिए ऑफिशियल मेमोरेंडम भी जारी कर दिया गया है। बता दें केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के 47 लाख कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। ब्याज की यह दरें 31 मार्च 2023 तक लागू रहेंगी। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) की ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया था, जिसके बाद से आपको घर बनाने के लिए कम पैसा खर्च करना होगा। HBA की तरफ से होम लोन पर पहले 7.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था, जिसको अब घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया गया है।
25 लाख रुपये ले सकते हैं एडवांस
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सरकारी स्कीम में कर्मचारियों को 2 तरह की सुविधाएं मिलेंगी या तो आप अपनी बेसिक सैलरी से 32 महीने का या फिर अधिकतम 25 लाख रुपये की राशि एडवांस के रूप में ले सकते हैं।
खुद के नाम पर ले सकते हैं घर
केंद्र के सभी कर्मचारियों को House Building Advance की सुविधा मिलती है। इसमें कर्मचारी खुद या अपनी पत्नी के नाम पर लिए प्लॉट पर घर बनाने के लिए एडवांस ले सकता है।
आपके ATM कार्ड पर भी मुफ्त में Life Insurance, क्लेम कर सकते हैं 5 लाख रुपए तक की राशि
देश की एक बड़ी आबादी डेबिट कार्ड (Debit Card) का इस्तेमाल कर रही है जिससे लोगों की कैश पर निर्भरता कम हुई है। लेकिन डेबिट कार्ड के साथ मिलने वाली एक शानदार सुविधा से बहुत-से लोग अभी तक अनजान है। डेबिट कार्ड पर सिर्फ शॉपिंग (Shopping) या एटीएम (ATM) से पैसे निकालने की सुविधा ही नहीं मिलती, बल्कि फ्री इंश्योरेंस (Free Insurance) भी मिलती है।
बैंक जैसे ही किसी ग्राहक को डेबिट/एटीएम कार्ड इश्यू करता है, साथ ही ग्राहक को दुर्घटना (Accidental Insurance) या असमय मौत का इंश्योरेंस (Life Insurance) मिल जाता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (Death) नॉन एयर बीमा डेबिट कार्ड होल्डर को असमय मौत के लिए बीमा प्रदान करता है।
बीमा कवर अलग-अलग कार्ड पर निर्भर करता है। अगर किसी के पास SBI गोल्ड (मास्टरकार्ड/वीजा) कार्ड है तो उसे 2,00,000 रुपये का कवर मिलता है। यह बीमा कवर तब चालू होता है जब कार्ड का इस्तेमाल दुर्घटना की तारीख से पिछले 90 दिनों के दौरान एक बार किसी भी चैनल ATM, POS, E-COM पर किया गया हो, हालांकि इसकी जानकारी नहीं होने के कारण गिने-चुने लोग ही यह इंश्योरेंस को क्लेम कर पाते हैं।
आमतौर पर अगर कोई शख्स किसी सरकारी या गैर-सरकारी बैंक के एटीएम का इस्तेमाल कम से कम 45 दिनों से कर रहा है तो वो कार्ड के साथ मिलने वाली इश्योरेंस सर्विस का हकदार हो जाता है। हालांकि, अलग-अलग बैंकों ने इसके लिए अलग-अलग अवधि तय कर रखी है। बैंक ग्राहकों को कई प्रकार के डेबिट कार्ड जारी करते हैं। एटीएम कार्ड की कैटेगरी के हिसाब से ही उसपर मिलने वाले इंश्योरेंस की राशि तय होती है।
कौन-से कार्ड पर कितने का बीमा?
बैंक के अनुसार क्लासिक कार्ड (Classic Card) पर एक लाख रुपये, प्लाटिनम कार्ड (Platinum Card) पर दो लाख रुपये, आम मास्टर कार्ड (Master Card) पर 50 हजार रुपये प्लाटिनम मास्टर कार्ड (Platinum Master Card) पर पांच लाख रुपये और वीजा कार्ड (Visa Card) पर 1.5-2 लाख रुपये तक इंश्योरेंस कवरेज (Insurance Coverage) मिलता है। रुपे कार्ड (RuPay Card Insurance) पर भी ग्राहकों को एक से दो लाख रुपये तक का बीमा कवरेज मिलता है।
कैसे करें क्लेम?
किसी डेबिट कार्ड होल्डर की अगर दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसका नॉमिनी संबंधित बैंक में जाकर इंश्योरेंस क्लेम कर सकता है। इसके लिए बाकायदा बैंक में आवेदन देना होगा। नॉमिनी को मृत्यु प्रमाण पत्र, एफआईआर की कॉपी, आश्रित का प्रमाण पत्र, मृतक के प्रमाण पत्र की मूल कॉपी आदि दस्तावेज़ जमा करने पड़ते हैं।
News Hunt Daily Evening E-Paper
22 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
22 November 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 56 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा जख्मी
इंडोनेशिया में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया में भूकंप से भारी जानमाल के नुकसान की खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 56 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से ज्यादा घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ये भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। इससे शहर की इमारतें हिल गईं। भूकंप से अब तक 56 लोगों की मौत हो गई। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इससे पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 6.6 थी। जानकारी के मुताबिक भूकंप शाम 7 बजकर 7 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आया। इसकी गहराई 20 किमी जमीन के अंदर थी।
Bigg Boss 16 : सलमान ने बताया ऑब्सेस्ड तो सुंबुल संग शालीन के रिश्ते पर पिता ने बोली हैरान कर देने वाली बात
Bigg Boss 16: बीते एपिसोड में लड़ाई भले ही शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच हुई हो, लेकिन इस पूरे मुद्दे में जिस एक शख्स ने जमकर सुर्खियां बटोरीं, वो थी सुंबुल तौकीर। सुंबुल जिस कदर शालीन पर लिपटरकर रोईं और उन्हें अपनी जगह से हिलने ही नहीं दिया, उनका ये रूप फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने सुंबुल की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद सुंबुल भी रोते-रोते सलमान खान के हाथ जोड़ने लगी और बोलीं कि उन्हें इस शो में बिल्कुल भी नहीं रहना। टीना ने भी इस बीच कहा कि सुंबिल को शालीन से प्यार है इसलिए वो अकसर शालीन और उनके बीच में घुस जाती हैं। वहीं सलमान ने भी सुंबुल की आंखे खोलने की कोशिश करते हुए कहा कि शालीन को जब जरूरत होती है, टीना के पास चले जाते हैं और जब सुंबुल की जरूरत होती है तो उनके पास आ जाते हैं। अब इस पूरे मसले पर सुंबुल के पिता का रिएक्शन सामने आया है।
शुरुआत में सुंबुल काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट नजर आ रही थीं। सुंबुल को देखकर ऐसा लग रहा था, कि वो शो में पूरे वक्त काफी मजबूती से खड़ी भी रहेंगी। लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ सुंबुल की छवि एक कमजोर और हर वक्त रोने वाले कंटेस्टेंट की बन गई। सुंबुल शालीन के लिए ऑब्सेस्ड नजर आईं। हालांकि, इस मसले पर अब सुंबुल के पिता का रिएक्शन सामने आया है।
ऑनलाइन सत्संग में राम रहीम ने किया दावा; 24 साल पहले मैंने की थी टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत
न्यूज हंट. बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली स्थित डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक ऑनलाइन वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि सबसे पहले उसने ही टी-10 और टी-20 क्रिकेट मैच की शुरुआत की थी। बता दें कि इस समय में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 40 दिन के पैरोल पर है। आश्रम से रामरहीम ऑनलाइन उपदेश दे रहा है। जिसमें उसने दावा किया कि टी-10 और टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत उसने की थी।
ऑनलाइन सत्संग में राम रहीम ने कहा कि 24 साल पहले उसने सिरसा के गांव जलालआना में टी-10 किक्रेट और टी-20 क्रिकेट शुरू किया था, तब बड़े-बड़े प्लेयर कहते थे कि यह कोई क्रिकेट है? कोई खेलने नहीं आता था और अब, आज पूरी दुनिया ने इसे अपना लिया है। वीडियो में राम रहीम यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि एक अट्ठा (8 रन) भी होता था, गेंद को स्टेडियम पार पहुंचाने पर 8 रन मिलते थे और अब आने वाले समय अट्ठा भी छक्के पर भारी पड़ेगा।
रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम यहां शाही अंदाज में समय बिता रहा है. रामरहीम यहां हर रोज पहले की तरह शाही अंदाज में स्टेज लगाकर हाथ में मोर पंखी लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन आकर सत्संग करता है और इसके अलावा, भजन भी गाता है और अनुयायियों को गुरुमंत्र देता है।
