17.6 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 560

भरपेट खाना खाकर भी ऐसे घटा लिया 31 किलो वजन, डाइट में लेता था वोदका

0

वजन कम करना मुश्किल हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जिसने वजन कम करने की कोशिश की और नाकामयाब भी हुआ, लेकिन उसने हार नहीं मानी और दोबारा कोशिश की। इस शख्स ने लॉकडाउन के पहले अपने दोस्त की शादी के लिए एक जोड़ी सूट लिया था। लॉकडाउन के कारण शादी पोस्टपोंड हो गई और उसका वजन बढ़ गया। कुछ समय बाद जब उसने सूट को पहनने की कोशिश की तो उसे वह सूट नहीं आया।

बस यही उसकी लाइफ का टर्निंग प्लाइंट रहा और उसने वजन कम करने का मन बना लिया। वजन कम करने से पहले उसका वेट 124 किलो हो गया था और उसने अभी लगभग 31 किलो वजन कम कर लिया है। वजन कम करने के बाद वह काफी फिट दिख रहा है। खास बात यह है कि उसने वजन कम करने के लिए डाइटिंग नहीं की थी और भरपेट खाना भी खाया। वजन कम करने के लिए इस शख्स ने कौन सी तरकीब अपनाई? यह भी जान लीजिए।

कौन है ये शख्स

वजन कम करने वाले शख्स का नाम जो थॉम्पसन (Joe Thompson) है जिनकी उम्र 35 साल है। जो एसेक्स (England) के रहने वाले हैं। उनका जब वजन लगभग 124 किलो हो गया था तो वह कैलोरी गिन कर खाते थे लेकिन काफी समय तक उन्हें कोई अंतर नहीं पड़ा। उनका बढ़ा हुआ वजन उनके सामने काफी सारी समस्याएं पैदा कर रहा था। उन्हें गठिया हो गया था और वह चल भी नहीं पा रहे थे। इसके अलावा वजन बढ़ने के कारण उन्हें एंग्जाइटी भी हो गई थी और हमेशा वह इसी चिंता में रहते थे कि लोग उनके बारे में क्या सोचते होंगे? वह हमेशा अपने आपको दूसरों से अलग समझने लगे और सोचते थे कि लोग उन्हें जज कर रहे हैं। इसके बाद उनके दोस्तों ने एक फिटनेस ग्रुप के बारे में बताया और उनकी जिंदगी बदल गई।

विजिलेंस ब्यूराे की बड़ी कार्रवाई, पंजाब रोडवेज की बसों का टाइम टेबल बेचने वाले 2 पूर्व इंस्पेक्टर गिरफ्तार

0

न्यूज हंट. अमृतसर : पंजाब रोडवेज की बसों का टाइम टेबल निजी बस कंपनियों को बेचने के आरोप में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने 2 पूर्व इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपित पिछले सवा साल से पुलिस को चकमा देते आ रहे थे। रोडवेज के दोनों पूर्व इंस्पेक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने आरोपितों के ठिकानों पर कई बार छापामारी भी की थी। एसएसपी विजिलेंस वरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ के बाद अब आरोपित पाई जाने वाली निजी बस कंपनियों का नाम एफआइआर में शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने 30 अप्रैल 2021 को जांच करने के बाद अमृतसर रोडवेज (2) के तत्कालीन सेवानिवृत इंस्पेक्टर राज कुमार उर्फ राजू निवासी गांव फुलड़ा, थाना नंगल भूर, तहसील और जिला पठानकोट और जालंधर डीपू-(1) के तत्कालीन इंस्पेक्टर तरसेम सिंह निवासी चक्क खेलां, जिला होशियारपुर के खिलाफ केस दर्ज किया था। एफआइआर की भनक जब आरोपितों को लगी तो वह भूमिगत हो गए थे।

बड़ी खबर : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड छठा शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांछित छठा शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम में मुंडी काे नेपाल से साथियाें समेत दबोचा गया है। उसके दो साथी कपिल पंडित व राजिंदर उर्फ जोकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मुंडी अकेला शूटर ऐसा था जो लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट आप्रेशन में दीपक को नेपाल से पकड़ा गया है। तीनों को शनिवार देर रात तक भारत लाया जाएगा। ध्यान रहे कि दीपक मुंडी पिछले चार माह से फरार था। दीपक मुंडी के पहले सीमावर्ती क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई थी।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या गत 29 मई को की गई थी। इस मामले में छह शूटरों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा व कशिश को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। रूपा और मन्ना को पंजाब पुलिस ने विगत दिनों मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि शूटर दीपक मुंडी की फरार चल रहा था। हालांकि, अब इस बात को लेकर चर्चा है कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने के लिए आठ शूटर आए थे। यह बात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कही थी। हालांकि, पुलिस अब शूटरों की संख्या छह बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शूटर छह ही थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

10 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

10 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

NTPC to supply RE Power to Military Engineering Services (MES)

NTPC Ltd, India’s largest integrated energy company has entered into an agreement to supply Renewable Energy Power to the armed forces (Military Engineering Services). This is the first-ever agreement by the Indian armed forces for sourcing power from Renewable Energy sources.  This will go towards the gradual decarbonization of the armed forces.

Power Purchase Agreement for RE power from NTPC Solapur and Power Uses Agreement for RE power from upcoming NTPC Khavda, was signed to this effect today at Chandigarh by Shri A K Srivastava, General Manager (Commercial), NTPC, Shri Sunit Kumar, AGM (Commercial), NTPC REL and Maj Gen Ashok Kumar, DGW. Lt Gen NK Khanduri, Army Commander, Chief of Staff, Lt. General V B Nair,   Major General P S Chadha and Shri Mohit Bhargava, CEO, NTPC REL & Executive Director, Renewable Energy, NTPC were present.

First-Ever Disbursement Approved by Empowered Committee in PLI Scheme for Large-Scale Electronics Manufacturing

Indian Company Padget Electronics First Beneficiary to Receive Incentive

In the first-ever disbursement under the Production-Linked Incentive (PLI) schemes, envisioned by the Hon’ble Prime Minister, the Empowered Committee headed by CEO, NITI Aayog, today approved an incentive for mobile manufacturing under the ‘Large-Scale Electronics Manufacturing sector.

The PLI scheme for Large-Scale Electronics Manufacturing mapped to the Union Ministry of Electronics and Information Technology (MEITY), is expected to make India a competitive destination for electronics manufacturing and give a boost to Aatmanirbhar Bharat while creating more global champions.

M/s Padget Electronics Pvt Ltd, a domestic company, is the first beneficiary approved by the Empowered Committee to receive incentives under mobile manufacturing based on its incremental investment and sales figures for FY 2021–22. Padget Electronics Pvt. Ltd is a 100% subsidiary of Dixon Technologies Pvt. Ltd and has manufacturing facilities in Noida, and Uttar Pradesh.

Thirty-two beneficiaries had been approved under the PLI scheme for Large-Scale Electronics Manufacturing, of which 10 (5 global and 5 domestic companies) were approved for mobile manufacturing. For the quarter ending June 2022, the applicants under this PLI scheme had undertaken sales of Rs 1,67,770 crore, including export of Rs 65,240 crore. This PLI scheme has also generated employment of 28,636. Over the last 3 years, exports have grown by 139%. The applications for incentives by the other beneficiaries will also be considered for approval soon.

The proposal for disbursement of incentives presented by MEITY was considered by the Empowered Committee comprising NITI Aayog CEO Parameswaran Iyer, DPIIT Secretary Anurag Jain, MEITY Secretary Alkesh Kumar Sharma, and representatives from the Department of Expenditure, Department of Revenue, Department of Economic Affairs and office of DGFT. The Empowered Committee gave its recommendations for the disbursal of incentives to the selected beneficiary under the PLI scheme.

The PLI scheme on Large-Scale Electronic Manufacturing, which includes the manufacturing of mobile phones and the manufacturing of specified electronic components, was approved in March 2020, with a total outlay of Rs 38,645 crores. The scheme is expected to bring in additional production to the tune of Rs 10,69,432 crore and generate employment for 7,00,000 people.

PM congratulates Neeraj Chopra for winning the Diamond League Trophy

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has congratulated Neeraj Chopra for scripting history yet again by becoming the first Indian to win the prestigious Diamond League Trophy.

In a tweet, the Prime Minister said;“Congratulations to @Neeraj_chopra1 for scripting history yet again by becoming the first Indian to win the prestigious Diamond League Trophy. He has demonstrated great dedication and consistency. His repeated successes show the great strides Indian athletics is making.”

10 दिन तक लंदन में रहेगा महारानी का शव, जानें 9 दिन की शाही रस्मों में क्या-क्या होगा

0

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए किंग होंगे। एलिजाबेथ के निधन के 10 दिन बाद यानी 19 सितंबर को महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं इन 10 दिनों के दौरान क्या क्या होगा….

9 सितंबर: बता दें कि 8 सितंबर को महारानी का निधन हुआ, उस दिन को ‘डेथ डे’ के नाम से जाना जाएगा। डेथ डे के अगले दिन यानी 9 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस चार्ल्स को जेम्स पैलेस में असेशन काउंसिल की बैठक में आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का नया राजा बनाया गया।

11 सितंबर: महारानी के पार्थिव शरीर को बकिंघम पैलेस लाया जाएगा. महारानी का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। नियमों के मुताबिक, यदि महारानी का निधन स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में होता हालांकि वहीं हुआ है, इसके मुताबिक ऑपरेशन यूनिकॉर्न लागू होगा। महारानी के ताबूत को शाही ट्रेन से लंदन ले जाया जाएगा. अगर ऐसा नहीं होता तो ऑपरेशन ओवरस्टडी प्रभावी होता। इसके मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को विमान से लंदन ले जाया जाता।

13-16 सितंबर: महारानी के बेटे चार्ल्स वेस्टमिंस्टर हॉल में शोक सभा करेंगे और इसके बाद नए राजा के रूप में यूनाइटेड किंगडम के अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। जब वह उत्तरी आयरलैंड पहुंचेंगे तो वो बेलफास्ट में सेंट ऐनी कैथेड्रल में एक सेवा में भाग लेंगे। इसके बाद महारानी के ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के महल तक ले जाया जाएगा। ताबूत के आगमन पर वेस्टमिंस्टर हॉल में एक सेवा आयोजित की जाएगी।

17-19 सितंबर: वेस्टमिंस्टर हॉल में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। हॉल रानी के दर्शन के लिए प्रतिदिन 23 घंटे तक खुला रहेगा। वहीं वीआईपी लोगों के लिए टिकट जारी किए जाएंगे। उन्हें रानी के दर्शन के लिए टाइमिंग स्लॉट दिया जाएगा। इसके बाद चार्ल्स वेल्स जाएंगे और वहां एक शोक सभा आयोजित की जाएगी। बता दें कि अंतिम संस्कार का दिन राष्ट्रीय शोक का दिन होगा। पूरे ब्रिटेन में दोपहर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को 19 सितंबर को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

सोनाली फोगाट को जहां दिया गया था ड्रग्स, उस कर्लीज रेस्टोरेंट पर फिर से हुआ बुलडोजर एक्शन

0

Sonali Phogat death: बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत से जुड़े गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट (Curlies Restaurant) पर बुलडोजर एक्शन फिर से शुरू हो गया है। इस रेस्टोरेंट के कुछ हिस्सों को गिराने का काम शुक्रवार दोपहर दोबार शुरू हुआ जिसे सुबह सुप्रीम कोर्ट (Surpeme Court) के आदेश के बाद बीच में ही रोक दिया गया था। GCJDMA के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने पहले दिन रेस्टोरेंट ढहाने पर रोक लगा दी थी इसलिए एक्शन को कुछ घंटों के लिए रोक दिया गया था, लेकिन कोर्ट का यह आदेश एक खास सर्वेक्षण संख्या पर आधारित ढांचों को गिराए जाने से ही जुड़ा हुआ है।

जीसीजेडएमए ने साल 2016 में रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था क्योंकि इसके कुछ हिस्से तटीय क्षेत्रों में निर्माण गतिविधि को कंट्रोल करने वाले तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन किया था। अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हमने उस खास हिस्से का सर्वेक्षण किया और इसे ढहाये जाने संबंधी अभियान से बाहर रखा गया है। तटीय नियमन क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन करने वाले बाकी हिस्सों को तोड़ा जा रहा है।

‘कर्लीज’ नाम का यह रेस्टोरेंट उत्तरी गोवा के मशहूर अंजुना बीच पर स्थित है। मौत से कुछ घंटों पहले सोनाली फोगाट इसी रेस्तरां में पार्टी कर रही थीं और आरोप है कि यहीं उन्हें ड्रग्स की डोज ड्रिंक में मिलाकर दी गई थी। फोगाट की मौत के बाद से यह रेस्टोरेंट सुर्खियों में बना हुआ है। इस रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स समेत पांच लोगों को फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि नून्स को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।