News Hunt Daily Evening E-Paper
17 August 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
17 August 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

Bilkis Bano Case : गोधरा कांड के बाद गुजरात में हुए दंगे में गैंग रेप की शिकार बिल्कीस बानो के 20 साल बाद ,जख्म फिर हरे हो गए हैं। मार्च 2002 में दंगाइयों ने बिल्किस बानो के परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी थी और फिर उनके साथ गैंगरेप में किया था। वह भी उस हालत में जब बानो 5 महीने की गर्भवती थी। लंबी लड़ाई के बाद बिल्किस बानो को इंसाफ मिला और 11 दोषियों को उम्र कैद की सजा। लेकिन आजादी दिवस के मौके पर सभी 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने माफी दे दी है।
पंचमहल के आयुक्त सुजल मायत्रा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने गुजरात सरकार से दोषी की सजा माफ करने के अनुरोध पर गौर करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद सरकार ने एक समिति का गठन किया था। उस समिति के मायत्रा प्रमुख थे।मायत्रा ने बताया कि कुछ महीने पहले पहले गठित समिति ने सर्वसम्मति से मामले के सभी 11 दोषियों को क्षमा करने के पक्ष में निर्णय किया था। उसके बाद राज्य सरकार को सिफारिश भेजी गई थी और कल हमें उनकी रिहाई के आदेश मिले। और अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। इस मामले में जिन 11 दोषियों को रहा किया गया है उनके नाम हैं जसवंतभाई नाई, गोविंदभाई नाई, शैलेष भट्ट, राधेश्याम शाह, बिपिन चन्द्र जोशी, केसरभाई वोहानिया, प्रदीप मोरधिया, बाकाभाई वोहानिया, राजूभाई सोनी, मितेश भट्ट और रमेश चंदाना। इन सभी दोषियों को गोधरा के उप-कारागार से रिहा कर दिया गया है।
मिली थी उम्र कैद की सजा
गुजरात सरकार ने अपनी क्षमा नीति के तहत इनकी रिहाई की मंजूरी दी। इसके पहले 21 जनवरी 2008 को मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिल्कीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने भी सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। इन दोषियों ने 15 साल से अधिक कैद की सजा काट ली थी, जिसके बाद उनमें से एक दोषी ने समय से पहले रिहाई के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। दोषियों की रिहाई पर मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता शमशाद पठान नेकहा कि बिल्कीस बानो मामले से कम जघन्य और हल्के अपराध करने के जुर्म में बड़ी संख्या में लोग जेलों में बंद हैं और उन्हें कोई माफी नहीं मिल रही है। पठान ने कहा कि सरकार जब इस तरह के फैसले लेती है तो तंत्र पर से लोगों का भरोसा उठने लगता है।

नई दिल्ली : दुनियाभर में फुटबॉल को चलाने वाली सबसे बड़ी संस्था यानी फीफा (FIFA) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर बैन लगा दिया है। इसका सीधा-सीधा मतलब ये है कि अब न तो भारत इस साल अक्टूबर में होने वाला वीमेंस अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी कर पाएगा और न ही अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम किसी इंटरनेशनल इवेंट में खेल पाएगी।
फीफा ने तीसरे पक्ष द्वारा गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल सोमवार रात यह कड़ा फैसला लिया। फीफा ने कहा है कि निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होगा । फीफा ने एक बयान में कहा,‘ यह निलंबन तभी हटेगा जब AIFF यानी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ अपनी कार्यकारी समिति की घोषणा नहीं कर देता। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद देश में फुटबॉल का कामकाज प्रशासकों की समिति यानी CoA देख रही है। फीफा भारत के खेल मंत्रालय से लगातार संपर्क में है और सकारात्मक नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद है।
चुनाव से शुरू हुआ सारा विवाद
सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 28 अगस्त को चुनाव होने हैं। मगर सारे विवाद की जड़ में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP नेता प्रफुल पटेल जुड़े हुए हैं। 2004 में यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल को 2009 में अध्यक्ष बनाया गया था। 2022 में जब तक सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पद से हटा नहीं दिया तब तक वे अध्यक्ष बने रहे। भारत के स्पोर्ट्स कोड के अनुसार कोई भी व्यक्ति 3 बार से ज्यादा अध्यक्ष नहीं बन सकता। अब प्रफुल्ल पटेल राज्य संघों के साथ मिलकर चुनाव नहीं होने दे रहे हैं।

न्यूज हंट, लाइफस्टाईल डेस्क : भगवान श्रीकृष्ण को माखन बहुत पसंद है ये तो जगजाहिर है। भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में भी माखन मिश्री का ही भोग लगाया जाता है। बाल-गोपाल खाने पीने के इतने शौकीन थे कि इसके लिए वो दूसरों के घरों में चोरी तक कर लेते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं? माखन मिश्री लड्डू के साथ उन्हें एक चीज और अत्यंत प्रिय है। जल्द ही जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। बाजार श्री कृष्ण के आभूषणों और वस्त्रों से पट गया है। तो ऐसे मौके पर आइये हम आपको उनकी पंसदीदा धनिया पंजीरी बनाने की विधि बताते हैं। जिसके बिना उनकी पूजा अधूरी माना जाती है। तो आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं मुरलीधर की प्रिय धनिया पंजीरी…
सामग्री-
धनिया पाउडर- 1 कप
घी- 3 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट- 1/2 छोटी कटोरी (कटे हुए)
चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच
मगज/खरबूजे के बीज- 3 बड़े चम्मच (छिले हुए)
मखाने- 1/2 कप (कटे हुए)
चीनी पाउडर- 1/2 कप
घिसा हुआ नारियल- 1/2 कप
विधि :
स्टेप-1. एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करके उसमें धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकालें।
स्टेप-2. पैन में बचे घी में मखाने डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
स्टेप-3. अब इसमें ड्राई फ्रूट्स, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाएं।
स्टेप-4. अब इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें, कान्हा जी के भोग के लिए स्वादिष्ट धनिया पंजीरी तैयार है।

न्यूज हंट. अमृतसर : अमृतसर की पॉश कालोनी रंजीत एवेन्यू इलाके में मंगलवार को एक इंस्पेक्टर की सरकारी गाड़ी में बम की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने बम स्क्वाड को मौके पर बुलाया और मामले की जांच शुरू कर दी। स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर बम को अपने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक गाड़ी में बम लगाते सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर की सीआईए सेल में तैनात पुलिस अधिकारी दिलबाग सिंह की गाड़ी में ये बम रखा गया था। हालांकि समय रहते बम दिख गया और बड़ी साजिश नाकाम हो गई। फिलहाल पुलिस इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बम लगाने वाले युवकों की पहचान कर तलाश में जुट गई है।
अमृतसर के आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने वाहन को रंजीत एवेन्यू से हटा लिया है। गाड़ी से जो डिवाइस मिला है, वह डेटोनेटर हो सकता है. उसे रात में करीब 2 बजे गाड़ी में लगाया गया था।

देश की सबसे बड़ी दूध डेयरी अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। बुधवार से अमूल के दूध दो रुपये लीटर महंगे हो जाएंगे। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें बुधवार से लागू हो जाएंगी। इससे पहले मदर डेयरी ने 6 मार्च को दूध की कीमतों में दो रुपये लीटर का इजाफा किया था।
गुजरात समेत पूरे भारत में 17 अगस्त से अमूल के दूध महंगे हो जाएंगे। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF)ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब 500 ml अमूल गोल्ड की कीमत बढ़कर 31 रुपये हो जाएगी। अमूल ताजा के 500 ml के पैकेट अब ग्राहकों को 25 रुपये में मिलेंगे और 500 ml के अमूल शक्ति का पैकेट 28 रुपये में मिलेगा।
कितने रुपये में मिलेंगे मदर डेयरी के दूध
मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 59 रुपये लीटर मिलेगा। कल से ये बढ़ी हुई 2 रुपये कीमतों के साथ 61 रुपये लीटर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, टोंड दूध 51 रुपये लीटर मिलेगा, जबकि काऊ मिल्क 53 रुपये लीटर मिलेगा।
News Hunt Daily Evening E-Paper
16 August 2022
Page 1 and Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
16 August 2022
Page 1 and Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
न्यूज हंट. चंडीगढ़/तरन तारन : शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह संधू (balwinder singh sandhu) के सनसनीखेज़ कत्ल केस में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुये पंजाब पुलिस ने आज तरन तारन से इस केस के मुख्य मुलजिम, जिसकी पहचान गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा उर्फ राजा (Gurwinder Singh alias Baba alias Raja) के तौर पर हुई है, को गिरफ़्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गुरविन्दर बाबा के दो साथियों सन्दीप सिंह उर्फ काला निवासी अमृतसर और गुरप्रीत सिंह उर्फ रंधावा को भी गिरफ़्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्ज़े में से एक हैड ग्रनेड, एक आरडीएक्स-आईईडी, मैगज़ीन और 13 जिंदा कारतूस समेत दो .30 बोर पिस्तौल, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम, 36.90 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक मित्सुबिशी लेंसर कार भी बरामद की है।
यह सफलता पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से नशा और गैंगस्टरों के विरुद्ध छेड़ी जंग के दौरान सामने आई है।
डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा, जिसको राष्ट्रीय जांच एजेंसी (ऐनआईए) की तरफ से भगौड़ा घोषित किया गया है, ने शूटरों को हथियार प्रदान करवा के शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह संधू की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि जांच से पता लगा है कि गुरविन्दर बाबा नामी गैंगस्टरों सुखप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा और सुखमीतपाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाला, जो शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह के कत्ल केस के मुख्य शक्की है, का नज़दीकी साथी है।
डीजीपी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि बरामद किये गए विस्फोटक, हथियार और गोला बारूद का प्रयोग आज़ादी दिवस के मौके पर पंजाब में शांति और सदभावना को भंग करने और दहशत की भावना पैदा करने के लिए किया जाना था।
इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) फ़िरोज़पुर रेंज जसकरन सिंह ने एसएसपी तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों की मौजुदगी में एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये बताया कि यह जानकारी मिलने कि गुरविन्दर बाबा अपने साथी सन्दीप के साथ खडूर साहिब को जा रहा है, तरन तारन पुलिस पार्टी ने सफ़ेद रंग की लांसर कार जिसमें उक्त दोनों व्यक्ति सफ़र कर रहे थे, को रोक कर उनको काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि कार में से लोडिड मैगज़ीनों समेत दो पिस्तौल, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम और 3.90 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
आईजीपी ने बताया कि गुरविन्दर बाबा की तरफ से किये गए खुलासों के बाद, पुलिस ने बटाला पुलिस ज़िला के क्षेत्र में स्थित टिकाने से एक हैड ग्रनेड, एक आरडीएक्स-आईईडी और 33 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि बरामद किये गए विस्फोटक, हथियार और नशीले पदार्थों की पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा तस्करी की गई थी।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये एसएसपी तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस सम्बन्धी थाना वैरोवाल में ऐनडीपीऐस एक्ट की धाराओं 18, 21, 25 और 29, हथियार एक्ट की धाराओं 25 ( 6) और 25 ( 7), विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराओं 4 और 5 और एयरक्राफट एक्ट की धारा 10, 11 और 12 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 118 दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि इन गिरफ़्तारियों से सरहद पार से तस्करी के और खुलासे होने की संभावना है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।
न्यूज हंट. नईई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कुल जमा 2.23 करोड़ रुपये मूल्य की निजी संपत्ति है। इसमें अधिकांश बैंक में जमा धन है। उनके पास फिलहाल कोई अचल संपत्ति नहीं है। गांधीनगर में उनके पास जो एक जमीन का टुकड़ा था, वह उन्होंने दान कर दिया है। प्रधानमंत्री की 31 मार्च, 2022 तक की अपनी संपत्ति की घोषणा के अनुसार उन्होंने किसी बांड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं किया है। उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं जिसकी कीमत 1.73 लाख रुपये है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के पास 31 मार्च तक कुल 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार 504 रुपये हैं। मोदी के पास कोई मकान और वाहन नहीं है। एक साल पहले तक चल संपत्ति 26.13 लाख रुपये थी और 1.1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी। लेकिन यह जमीन अब उन्होंने दान कर दी है। इसलिए अब उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है।