google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Janmashtami 2022 : इस भोग के बिना अधूरी है कान्हा की थाली, जानिए कैसे बनाते हैं श्रीकृष्ण का प्रिय भोजन?

न्यूज हंट, लाइफस्टाईल डेस्क : भगवान श्रीकृष्ण को माखन बहुत पसंद है ये तो जगजाहिर है। भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में भी माखन मिश्री का ही भोग लगाया जाता है। बाल-गोपाल खाने पीने के इतने शौकीन थे कि इसके लिए वो दूसरों के घरों में चोरी तक कर लेते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं? माखन मिश्री लड्डू के साथ उन्हें एक चीज और अत्यंत प्रिय है। जल्द ही जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। बाजार श्री कृष्ण के आभूषणों और वस्त्रों से पट गया है। तो ऐसे मौके पर आइये हम आपको उनकी पंसदीदा धनिया पंजीरी बनाने की विधि बताते हैं। जिसके बिना उनकी पूजा अधूरी माना जाती है। तो आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं मुरलीधर की प्रिय धनिया पंजीरी…

सामग्री-

धनिया पाउडर- 1 कप

घी- 3 बड़े चम्मच

ड्राई फ्रूट- 1/2 छोटी कटोरी (कटे हुए)

चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच

मगज/खरबूजे के बीज- 3 बड़े चम्मच (छिले हुए)

मखाने- 1/2 कप (कटे हुए)

चीनी पाउडर- 1/2 कप

घिसा हुआ नारियल- 1/2 कप

विधि :

स्टेप-1. एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करके उसमें धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकालें।

स्टेप-2. पैन में बचे घी में मखाने डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

स्टेप-3. अब इसमें ड्राई फ्रूट्स, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाएं।

स्टेप-4. अब इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें, कान्हा जी के भोग के लिए स्वादिष्ट धनिया पंजीरी तैयार है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles