19.8 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 569

WhatsApp ने जारी किए शानदार फीचर्स, Meta के सीईओ और फाउंडर मार्क ज़ुकरबर्ग ने बताया

0

WhatsApp ने कई शानदार फीचर्स जारी कर दिए हैं। WhatsApp के ये फीचर्स प्राइवेसी के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके बारे में कई लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। इसमें सबसे जरूरी फीचर ऑनलाइन स्टेटस इंडिकेटर को हाइड करने का है।
इसके अलावा वॉट्सऐप ग्रुप का साइलेंटली छोड़ने का और व्यू वंस वाले मैसेज के लिए स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने का ऑप्शन शामिल है। इन नए फीचर्स के बारे में फेसबुक (Meta) के सीईओ और फाउंडर Mark Zuckerberg ने जानकारी दी है।
यहां पर आपको इन सभी प्राइवेसी फीचर्स के बारे में डिटेल्स में बता रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि WhatsApp के ये सभी फीचर्स यूजर्स के लिए इस महीने से जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में आपको इन फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

ऑनलाइन स्टेटस
WhatsApp यूजर्स को ऑनलाइन स्टेटस इंडिकेटर को कंट्रोल कर पाएंगे। इससे यूजर्स सेलेक्ट कर पाएंगे वो अपना ऑनलाइन स्टेटस किसके साथ शेयर करना चाहते हैं। इससे आप वॉट्सऐप को प्राइवेटली यूज कर पाएंगे। आप ऑल यूजर्स, कॉन्टैक्ट ओनली और नोबॉडी को सेलेक्ट कर सकते हैं।

View Once मैसेज के लिए स्क्रीनशॉट ब्लॉक
इस फीचर से WhatsApp के व्यू वंस मैसेज का स्क्रीनशॉट यूजर नहीं ले पाएंगे। इसके लिए सेंडर को ब्लॉक स्क्रीनशॉट का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। इस फीचर के आने के बाद इसका मकसद पूरा हो पाएगा। अभी तक यूजर्स व्यू वंस में भेजे गए फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर उसे सेव कर लेते थे। इस फीचर के लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

चुपचाप वॉट्सऐप ग्रुप को छोड़ना
WhatsApp ने सभी यूजर्स के लिए एक और नए फीचर की घोषणा की है। इससे किसी ग्रुप को छोड़ने पर उसके बारे में किसी और यूजर को जानकारी नहीं मिलेगी लेकिन, ग्रुप एडमिन्स को इसकी जानकारी पहले की तरह मिलती रहेगी। इस महीने के अंत तक आपको ये फीचर मिल सकता है।

10 अगस्त को इस अशुभ योग से मुक्त हो जाएंगी ये राशियां, 37 साल बाद बना था ये योग

0

Mangal-Rahu Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन अन्य राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालता है। वहीं एक ग्रह का दूसरे ग्रह से मिलना युति कहलाता है। मंगल ग्रह इन दिनों मेंष राशि में विराजमान हैं और 10 अगस्त को वे वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगें। बता दें कि 27 जुलाई को मंगल ग्रह के मेष में गोचर करने से अंगारक योग का निर्माण हुआ था। मेष राशि में ये अंगारक योग 37 साल बाद बना था, जो कि 10 अगस्त को खत्म हो जाएगा और मेष राशि के लोग राहत की सांस ले पाएंगे।

इन ग्रहों की युति से बनता है अंगारक योग

मेष राशि में मंगल के गोचर से इस राशि में अंगारक योग का निर्माण हुआ था। इस योग को अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार पाप ग्रह राहु और मंगल को उग्र ग्रह का रूप माना गया है और इन दोनों की युति से ही अंगारक योग का निर्माण होता है। ये अंगारक योग कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ फलदायी होता है।

इन राशियों के लिए है मुश्किल भरा समय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि में होता है, तो वे ज्यादा शक्तिशाली हो जाता है। ऐसे ही मंगल ग्रह इस समय मेष राशि में है। मंगल की स्वराशि मेष ही है, इसलिए मंगल अपनी अधिकतम शक्ति का प्रयोग कर रहा है। ऐसे में मेष राशि में बना अंगारक योग वृषभ, तुला और सिंह राशि वालों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है लेकिन कल इन तीनों राशियों को इस योग से छुटकारा मिल जाएगा।

10 अगस्त को वृषभ में प्रवेश करेंगे मंगल

27 जुलाई को मेष में मंगल का प्रवेश कई राशियों के लिए मुश्किल भरा समय था लेकिन 10 अगस्त को मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। और ऐसा होते ही राहु के साथ मंगल की युति समाप्त हो जाएगी, और 37 साल बाद बना ये अंगारक योग भी खत्म होगा। 10 अगस्त को तीनों राशियां राहत की सांस लेंगी।

पहली बुलेट ट्रेन का कितना होगा किराया? रेल मंत्री ने खुद बताई ट‍िकट की कीमत

0

Bullet Train Ticket Price: बुलेट ट्रेन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ट्रेन की स्पीड से लेकर उनके किराये तक के बारे में लोग जानना चाहते हैं। पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। उम्मीद है कि ये साल 2026 तक यात्र‍ियों के ल‍िए शुरू हो जाएगी। दरअसल, अब तक महाराष्‍ट्र में पूरी तरह जमीन अध‍िग्रहण नहीं होने पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट का काम रुका हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा क‍ि सरकार यात्र‍ियों की सुव‍िधाओं पर रात-दिन काम कर रही है। बातचीत के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के क‍िराये को लेकर भी इशारा द‍िया था।
रेल मंत्री ने कहा कि किराये पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन यह लोगों की पहुंच में होगा। इसके लिए फर्स्ट एसी को आधार बनाया जा रहा है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। यानी बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी के किराये के आसपास हो सकता है। रेल मंत्री ने बातचीत के दौरान यह भी कहा क‍ि बुलेट ट्रेन का क‍िराया फ्लाइट से कम होगा और इसमें सुविधाएं भी अच्छी मिलेंगी। हालांकि बुलेट ट्रेन के किराये को लेकर उन्होंने यह कहा क‍ि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद तय किया जाएगा। नितिन गडकरी के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्‍ट पूरा होने के बाद ही दूसरी हाईस्पीड रेल परियोजना शुरू की जाएगी। सरकार बुलेट ट्रेन को लेकर गम्भीरता से काम कर रही है।
बुलेट ट्रेन पर अपडेट
आपको बता दें कि मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किमी की दूरी में कुल 12 स्टेशन होंगे. इसके अलावा दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली बुलेट ट्रेन के गौतबुद्धनगर जिले में दो स्टॉपेज होंगे। इसके तहत दिल्ली के सराय काले खां से चलने के बाद इसका पहला स्टॉपेज नोएडा सेक्टर-148 में होगा। दूसरा स्टॉपेज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर होगा यानी इस हिसाब से आप महज 21 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
9 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
9 August 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

Priyanka Chopra Daughter Photo: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी संग पूल में जमकर की मस्ती

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : Priyanka Chopra Enjoys Sunday with daughter Malti Marie and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद से अपनी लाइफ जमकर एंजॉय कर रही हैं। बेटी ने उनकी फैमिली को कंप्लीट कर दिया है। इस रविवार को एक्ट्रेस ने परिवार संग पूल में जमकर मस्ती की और उनकी इस पूल पार्टी में बेटी मालती मैरी ने भी पूरा साथ दिया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने मजेदार संडे की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें मम्मी-पापा के साथ मालती भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इनमें से कुछ फोटोज लंच टेबल पर सजी क्रॉकरी और ब्रेकफास्ट की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘संडे विद सोना होम।’ एक फोटो में नैपकीन पर मालती ने हाथ रखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका और निक पूल में बैठे हुए दिख रहे हैं, उनके बीच में मालती भी बैठी हुई है। हमेशा की तरह इस बार भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा छिपा दिया।

BCCI ने घरेलू सीजन 2022-23 के लिए मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की, 1500 से ज्यादा मैचों के लिए यहां देखें फुल शेड्यूल

0

न्यूज हंट, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू सीजन 2022-23 के लिए मैचों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक, घरेलू सीजन 2022-23 के तहत मार्च 2023 से लेकर सितंबर 2022 तक 1500 से ज्यादा मैच खेले जाएंगे। इस बार दलीप ट्रॉफी के साथ साथ ईरानी कप की भी वापसी हो रही है। दलीप ट्रॉफी के मैच आठ से 25 सितंबर तक छह जोन में खेले जाएंगे। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और फिर विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले होंगे। व्हाइट बॉल के इस दोनों टूर्नामेंटों में कुल 38 टीम में भाग लेंगी, जिन्हें आठ-आठ टीमाें में तीन ग्रुप में बांटा गया है।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “”घरेलू सत्र की शुरुआत प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के पूर्ण आयोजन के साथ होगी। इसमें ईरानी कप की वापसी भी होगी। दलीप ट्रॉफी (आठ से 25 सितंबर) छह क्षेत्रों (उत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर) के बीच नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी।” बीसीसीआई पिछले कुछ सत्र से दलीप ट्रॉफी को क्षेत्रीय आधार पर कराने की जगह इंडिया ‘रेड, ब्लू और ग्रीन’ टीमों के साथ करा रहा था। क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी के साथ इसमें मौजूद पांच क्षेत्रों (टीमों) के साथ पूर्वोत्तर का एक अतिरिक्त क्षेत्र होगा।
लाल गेंद के इन दोनों टूर्नामेंटों के बाद सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी (11 अक्टूबर से पांच नवंबर) और विजय हजारे राष्ट्रीय एकदिवसीय प्रतियोगिता (12 नवंबर से दो दिसंबर) का आयोजन होगा। सफेद गेंद (सीमित ओवरों के मुकाबले) के इन दोनों टूर्नामेंटों में 38 टीमें होगी जिसमें आठ-आठ टीमों की तीन और सात-सात टीमों की दो ग्रुप होगी। रणजी ट्रॉफी का आयोजन भी पुराने प्रारूप में होगा। इसे 13 दिसंबर से 20 फरवरी तक खेला जायेगा। इसका आयोजन एलीट और प्लेट वर्ग के आधार पर होगा । एलीट वर्ग में 32 टीमें होंगी और इसे आठ टीमों के चार ग्रुप में बांटा जायेगा।

घरेलू कार्यक्रम:

सीनियर पुरुष:

दलीप ट्रॉफी (बहु-दिवसीय): आठ-25 सितम्बर :
ईरानी कप : एक से पांच
सैयद मुश्ताक अली टी20: 11 अक्टूबर-नवंबर 5
विजय हजारे (50 ओवर): नवंबर 12-दिसंबर 2:

सीनियर महिला:

राष्ट्रीय टी20: 11 अक्टूबर से पांच नवंबर

अंतर-क्षेत्रीय टी20: आठ से 15 नवंबर
चैलेंजर टी20: 20 से 26 नवंबर
राष्ट्रीय एकदिवसीय: 18 जनवरी से सात फरवरी
अंतर-क्षेत्रीय एकदिवसीय: 12 से 21 फरवरी

सावधान! पंजाब में कल नहीं चलेंगी निजी बसें…सोच समझकर ही घरों से निकले

0

न्यूज हंट.चंडीगढ़ : पंजाब के निजी बस ऑपरेटरों (Private Bus Transporter) की संस्था दी पंजाब मोटर यूनियन (Punjab Motor Union) ने राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों और समस्याओं की अनदेखी के विरोध में नौ अगस्त को एक दिन का चक्का जाम करने का एलान किया है। यूनियन का आरोप है कि लंबे समय से मुख्यमंत्री, ट्रांसपोर्ट मंत्री और अन्य अधिकारियों से मिलकर उन्हें अपनी समस्याएं बताने की अनेक कोशिशें की गई हैं लेकिन सरकार यूनियन से बात करने को भी तैयार नहीं है।
शुक्रवार को यूनियन के सचिव राजिंदर सिंह बाजवा और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि वह अब भी राज्य सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि यूनियन की समस्याएं सुनी जाएं। अगर सरकार ने शनिवार को भी अनदेखी भरा रवैया अपनाए रखा तो नौ अगस्त को पूरे राज्य में निजी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। निजी बस ऑपरेटरों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, जिसे निजी बसों के मालिकों को भारी घाटा हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शनिवार व रविवार के दिन निजी व सरकारी दोनों बसों में की जाए और इसके लिए महिलाओं की यात्रा की बनती रकम निजी व सरकारी बसों को दी जाए।

Raksha Bandhan : कौन है भद्रा, क्यों इसके साए में भाई की कलाई पर राखी बांधने से डरती हैं बहनें?

0

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त 2022 को है और राखी के इस त्योहार पर लोग भद्रा के साए को लेकर बहुत कन्फ्यूज़ हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल भद्रा का साया पाताल लोक में है। इसलिए पृथ्वी पर होने वाले शुभ और मांगलिक कार्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दरअसल, रक्षाबंधन पर भद्रा के साए में भाई की कलाई पर राखी बांधना अपशकुन समझा जाता है। आइए इसी कड़ी में आज आपको बताते हैं कि आखिर भद्रा कौन है और इसके साए में राखी बांधने से बहनें क्यों डरती हैं।
कौन है भद्रा?
शास्त्रों के अनुसार, भद्रा सूर्यदेव की बेटी और ग्रहों के सेनापति शनिदेव की बहन है। शनि की तरह इनका स्वभाव भी कठोर माना जाता है। इनके स्वभाव को समझने के लिए ब्रह्मा जी ने काल गणना या पंचांग में एक विशेष स्थान दिया है। भद्रा के साए में शुभ या मांगलिक कार्य, यात्रा और निर्माण कार्य निषेध माने गए हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर जब भद्रा का साया रहता है, तब भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधी जाती है।
हिंदू पंचांग के कुल 5 प्रमुख अंग होते हैं- तिथि, वार, योग, नक्षत्र और करण। इसमें करण का विशेष स्थान होता है जिसकी संख्या 11 होती है। 11 करणों में से 7वें करण विष्टि का नाम ही भद्रा है। भद्रा के साए में शुभ कार्य करने से लोग डरते हैं। ऐसा कहते हैं कि लंकापति रावण की बहन सूर्पनखा ने भद्रा के साए में ही उसे राखी बांधी थी और इसके बाद उसके साम्राज्य का विनाश हो गया था।
कब रहता है भद्रा का अशुभ प्रभाव?
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि भद्रा अलग-अलग राशियों में रहकर तीनों लोकों का भ्रमण करती है। जब यह मृत्युलोक में होती है तो शुभ कार्यों में बाधा और सर्वनाश करने वाली होती है। भद्रा जब कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि में रहती तो भद्रा विष्टी करण योग बनता है। इस दौरान भद्रा पृथ्वी लोक में ही रहती है। ऐसे में तमाम शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं।

UGC NET Postponed : यूजीसी नेट की दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित, जानें नया शेड्यूल

0

UGC NET JRF 2022 Postponed: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दूसरे चरण को स्थगित कर दिया गया है। अब यह 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। UGC के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने स्वयं ट्वीट करके इस बारे में घोषणा की है।

प्रोफेसर कुमार ने बताया कि यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए सेशन) की अंतिम चरण-2 की परीक्षा अब 20 सितंबर से 30 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली है। दूसरे चरण में 64 विषयों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पहले दूसरे चरण की परीक्षा 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली थी। जिसे अब टाल दिया गया है।

225 शहरों में स्थित 310 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन ने ट्वीट के जरिये बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने देश भर के 225 शहरों में स्थित 310 परीक्षा केंद्रों में 33 विषयों के लिए 09, 11 और 12 जुलाई, 2022 को यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया था। जबकि द्वितीय चरण पहले 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आयोजित होना निर्धारित था। हालांकि, अब यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की लास्ट फेज यानी दूसरे चरण की परीक्षा 20 से 30 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली है। \

यूजीसी प्रमुख बोले- सोशल मीडिया के दावों पर न दें ध्यान
यूजीसी प्रमुख ने कहा कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया में प्रसारित किए जा रहे फर्जी नोटिस पर ध्यान न दें। उन्हें नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।