न्यूज हंट. चंडीगढ़ : शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पूरी चर्चा थी कि राज्य सभा मैंबर राघव चड्ढा को पंजाब का डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है। इस खबर को अफवाह बताते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि राज्य में उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया के एक हिस्से में आने वाली ऐसी सभी खबरें पूरी तरह मनघड़ंत, उकसाऊ और निराधार हैं।
प्रवक्ता ने मीडिया से इस तरह की खबरों को लोगों तक पहुंचाने से पहले इसकी पुष्टि करने की अपील की है। ऐसी झूठी खबरों की रिपोर्टिंग की निंदा की जाती है।
क्या सच में राघव चड्ढा बनेंगे पंजाब के उप मुख्यमंत्री ? पंजाब सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, पटियाला के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की कार नाले में बही, 9 की मौत
न्यूज हंट. पटियाला : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित हैं और ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े हुए थे। हादसे में ग्रुप की एक लडक़ी को बचा लिया गया।
हादसा उस समय हुआ जब पटियाला का ऑर्केस्ट्रा ग्रुप उत्तराखंड में मसूरी के पास एक कार्यक्रम की बुकिंग पर परफॉर्मेंस देकर लौट रहा था। गुरुवार रात हुई भारी बारिश का पानी सडक़ पर आ गया था। रामपुर के लिए वापसी के दौरान वाहन चालक नाले के बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाया। ग्रुप की गाड़ी रामनगर ढेला गांव में शुक्रवार सुबह 5:00 बजे नाले के तेज बहाव में बह गई।
सभी 10 लोग गाड़ी में ही फंसे रह गए। हादसे में पवन जैकब (45) पुत्र सुरजीत जैकब और इकबाल (35) निवासी भीम नगर सफाबादी गेट झुंगियां पटियाला, कविता पत्नी भूपिंदर सिंह निवासी गुरु अंगददेव कॉलोनी राजपुरा (पटियाला), जाह्नवी उर्फ सपना पुत्री बलविंद्र सिंह, हिना, माही गांव इंदिरापुरम (पटियाला), अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह चेलां भट्टी भवानीगढ़ (संगरूर) की मौत हो गई। वहीं एक मृतक आशिया रामनगर (उत्तराखंड) की भी बताई जा रही है।
चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : स्कूल में लंच टाइम के दौरान बच्चों पर गिरा 250 साल पुराना पेड़, एक स्टूडेंट की मौत; कई जख्मी
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। कई बच्चे पेड़ की चपेट में आए हैं। एक बच्ची की पीजीआइ में मौत हो गई। हादसे में जिस बच्ची की मौत हुई है उसका नाम हीराक्षी है। वह 10वीं कक्षा की स्टूडेंट थी। हिराक्षी के माता-पिता शिमला गए हुए थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह करीब 4 बजे पीजीआइ चंडीगढ़ पहुंचे। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चे इस बड़े पेड़ के पास खेल रहे थे। कुछ बच्चे पेड़ के पास बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अचानक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। कुछ घायल स्टूडेंट्स को पीजीआइ और कुछ को प्राइवेट अस्पतालों में भी ले जाया गया। स्कूल परिसर के भीतर जो पेड़ गिरा है वह 250 साल पुराना पीपल का हेरिटेज ट्री है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में यह विशालकाय पेड़ टूटकर गिरने से वहां खड़ी स्कूल की बसें भी चपेट में आई हैं। पेड़ की बड़ी-बड़ी गिर जाने से बसें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, मौके पर अफरा-तफरी, राहत-बचाव कार्य जारी
न्यूज हंट. जम्मू : जम्मू कश्मीर में लगातार बदले मौसम के मिजाज के बीच शुक्रवार शाम को बाबा अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया जिससे अचानक आई बाढ़ मेें फंसने से पांच लाेगों के मौत की खबर आ रही है। हालांकि मृतकों के बारे में प्रशासन की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल बाबा बर्फानी के गुफा के पास सन्नाटा पसरा हुआ है, वहां अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
#WATCH | J&K: Visuals from lower reaches of Amarnath cave where a cloud burst was reported at around 5.30 pm. Rescue operation underway by NDRF, SDRF & other associated agencies. Further details awaited: Joint Police Control Room, Pahalgam
(Source: ITBP) pic.twitter.com/AEBgkWgsNp
— ANI (@ANI) July 8, 2022
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की मौत, भाषण के दौरान सीने में मारी गई थी गोली, भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान
न्यूज हंट. टोक्यो : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनको भाषण के दौरान गोली मारी गई थी। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे (उम्र 67 साल) को दिल का दौरा भी पड़ गया था। हमलावर को हिरासत में लिया गया है। पश्चिमी जापान के नारा शहर में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है।
शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में भारत में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।
As a mark of our deepest respect for former Prime Minister Abe Shinzo, a one day national mourning shall be observed on 9 July 2022.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2022
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आबे को सीने में गोली मारी गई थी। शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ। तब वह भाषण दे रहे थे। गोली लगने के बाद अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनके शरीर से खून भी निकल रहा था। आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।

हमले का वीडियो आया सामने
जापान की मीडिया बीएनओ न्यूज ने हमले का वीडियो जारी किया है। वीडियो में गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि गोली लगते ही आबे जमीन पर गिर जाते हैं। आबे भाषण दे रहे थे तभी उन पर पीछे से हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद आबे खून से लथपथ दिखे। मौके पर मौजूद पुलिस ने फौरन हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
‘हार्ट ने काम करना बंद किया’
जापान के अग्निशमन कर्मचारी ने बताया था कि आबे को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आबे सांस नहीं ले रहे थे और उनके हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया था।
WATCH: Bystanders rush to help former Japanese Prime Minister Shinzo Abe after he is shotpic.twitter.com/vgk7fn323p
— BNO News (@BNONews) July 8, 2022
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
08 July 2022
Page 1
#news #newshunt #epaper #punjablatestews #breakingnews
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
08 July 2022
Page 4
#news #newshunt #epaper #punjablatestews #breakingnews
SBI के ग्राहक तुरंत चेक करें अपना अकाउंट, बैंक ने कई खाते किए बंद, जाने वजह
न्यूज हंट.बिजनेस डेस्क : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगर आपका भी अकाउंट है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बैंक ने कई खातों को बंद कर दिया है। अब ये ग्राहक किसी तरह का कोई लेन-देन नहीं कर सकेंगे। दरअसल, बैंक ने उन अकाउंट को बंद किया है, जिनकी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। इसके बाद कई सारे लोगों ने सोशल मीडिया में अपने अकाउंट बंद होने के बारे में पोस्ट डाली है। आइये जानते हैं विस्तार से…
सोशल मीडिया पर कई ग्राहक बैंक से शिकायत कर रहे हैं कि बैंक ने पहले जानकारी दिए बिना बैंक खाते को बंद कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि इस नियम को लागू करने के लिए चुना गया समय ग्राहकों के लिए ठीक नहीं है। यह ज्यादातर लोगों के लिए सैलरी आने का टाइम होता है और ऐसे में खाता बंद होने के चलते लोग अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं. ज्यादातर ग्राहक बैंक की तरफ से पहले से सूचित न किए जाने के कारण ही इसी तरह की समस्या का सामना करना कर रहे हैं।
बैंक के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी दी कि इस बारे में ग्राहकों को सूचित गया था. इससे पहले ग्राहकों को लेटर भी भेजे गए थे। बैंक की तरफ से बार-बार kyc करवाने की अपील की जा रही थी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई के लॉगिन पोर्टल पर केवाईसी अपडेट पर ग्राहकों को कोई सामान्य सूचना या अलर्ट नहीं शो कर रहा है। इसकी जानकारी ग्राहक को तभी होती है, जब वह किसी एटीएम या ऑनलाइन लेन-देन का प्रयास कर रहे हैं।
केवाईसी को लेकर सख्ती
एक जुलाई से बदल रहे नियमों में kyc को लेकर बार बार अपडेट दिया जा रहा था। बढ़ते धोखाधड़ी और फ्रॉड की वजह से रिजर्व बैंक ने भी लगातार केवाईसी अपडेट करने की सलाह दी है। पहले बैंकों की तरफ से 10 साल में एक बार केवाईसी अपडेट होता था। लेकिन अब हर तीन साल अपडेशन हो रहा है।
पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकिट का किया पर्दाफाश, वटसऐप द्वारा ऐसे ठगते थे पैसे
न्यूज हंट.चंडीगढ़ : दिल्ली से दो नाईजीरियन व्यक्तियों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस के साईबर क्राइम सैल ने एक अंतरराष्ट्रीय साईबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। इस रैक्ट में धोखाधड़ी करने वाले अपनी वटसऐप प्रोफाईलों पर वी. वी. आई. पीज़ की डीपीज़ और नाम इस्तेमाल करके सरकारी अधिकारियों और आम लोगों को ठग रहे थे। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव ने गुरूवार को दी।
ज़ालसाजी करने वाले यह व्यक्ति बेकसूर लोगों, ज़्यादातर सरकारी अधिकारियों को निजी संदेश भेज कर, ऐमाजॉन गिफ्ट कार्ड, पे. टी. एम., या किसी अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा पैसे भेजने की माँग करते थे थी। पिछले कुछ महीनों के दौरान, यह जालसाज़ों ने कैबिनेट मंत्रियों, डी. जी. पी. पंजाब, मुख्य सचिव पंजाब, और अन्य आईएएस/ आईपीएस अफसरों का नाम इस्तेमाल करके बहुत सी लोगों को ठगा है।
डी. जी. पी. गौरव यादव ने खुलासा किया कि इन गिरफ्तारियों से पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी दर्ज की है, जिससे दिल्ली से फैले हुए साईबर ज़ालसाजी के गठजोड़ की गहरी जड़ें जो मुख्य तौर पर नाईजीरियन व्यक्तियों के कुछ भारतीय साथियों के साथ संबंधों को जग ज़ाहिर किया है।
गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान अनीयोक हाईगिनस ओकवुडीली उर्फ पोका और फ्रेंकलिन उर्फ विलियम के तौर पर हुई है, दोनों नाइजीरिया के लागोस के रहने वाले हैं और इस समय दिल्ली में रह रहे हैं। पुलिस ने केनरा बैंक का एक डेबिट कार्ड, अलग-अलग गैजिट, मोबाइल फ़ोन, लैपटाप, कीमती घडिय़ाँ और पासपोर्ट भी बरामद किये हैं।
इस आपरेशन संबंधी और जानकारी देते आई. जी. साईबर क्राइम आर. के. जैसवाल ने कहा कि एक व्यापक हाई-टेक जांच और वटसऐप की तरफ से भरोसेयोग जानकारी हासिल करने के उपरांत, स्टेट साईबर सैल को कुछ बड़ी लीडें मिली थी जिसके बाद तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और दोषियों की पड़ताल और गिरफ्तारी को अंजाम देने के लिए फील्ड वर्क के वित्तीय, तकनीकी के कार्य सौंपे गए। उन्होंने बताया कि डी. एस. पी. साईबर क्राइम समरपाल सिंह की निगरानी अधीन पुलिस टीम जिसमें दो इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल थे, को दिल्ली भेजा गया।
आई. जी. पी. ने बताया कि पुलिस टीमों ने दिल्ली पुलिस के साथ सांझा आपरेशन के दौरान दोषी अनीयोक उर्फ पोका को उस समय रंगे हाथों काबू किया जब वह नयी दिल्ली के विकास पुरी के नज़दीक स्थित ए. टी. एम. से पैसे निकलवा रहा था।
पूछताछ के दौरान दोषी अनीओके उर्फ पोका ने बताया कि वटसऐप खाते नाइजीरिया से हैक किये गए थे और वह देश के अलग-अलग हिस्सों में फज़ऱ्ी दस्तावेज़ों का प्रयोग करके बिना खोले गए बैंक खातों के ए. टी. एम. कार्डों से पैसे निकालता था और फिर वह पैसे अपने सरगना फ्रेंकलिन उर्फ विलियम को सौंपता था, जो आगे नाइजीरिया को इलेक्ट्रानिक ढंग से पैसे ट्रांसफर करता था। उन्होंने बताया कि लम्बी जद्दोजहद के बाद पुलिस टीमों ने फ्रेंकलिन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आईजी आर. के. जैसवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस के स्टेट साईबर डिविजऩ ने इन धोखाधडिय़ों के सम्बन्ध में यह पूरे भारत भर में पहली गिरफ्तारी की है और इस संबंधी एक और सनसनीखेज़ पक्ष यह है कि इस सफेद कॉलर अपराध में नाईजीरियन लोग भी जुड़े हुए हैं।
जि़क्रयोग्य है कि स्टेट साईबर क्राइम सैल की टीम ने दोषियों को काबू करने के लिए असाम, बिहार, एम. पी., उत्तराखंड, यू. पी., जींद और अलवर समेत कई राज्योंं में छापेमारी भी की थी।
उक्त मामल की जाँच सम्बन्धी और खुलासा करते हुये डी. आई. जी. साईबर क्राइम नीलांबरी जगदले ने कहा कि लगभग 108 जी. बी डाटा की रिकवरी से मुख्य दोषी की गिरफ्तारी ने हर रोज़ लाखों रुपए के बड़े वित्तीय लेन-देन सम्बन्धी जानकारी सामने लाई है। उन्होंने कहा कि यह जो बरामदगी हुई इसमें कथित तौर पर जाली वटसऐप आई. डी के स्क्रीनशाट और बरामद किये गए करोड़ों रुपए के लेन-देन के स्क्रीनशाट सम्बन्धित जानकारी को ड्रग लिंकेज, हवाला लेन-देन और अन्य जांच के लिए फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है।
डी. आई. जी. ने कहा कि जांच के दौरान पहले दो बैंक खातों की शिनाख़्त की गई, बाद में शक्की बैंक खातों की बैंक स्टेटमैंट से यह बात सामने आई कि इन बैंक खातों से 4 बैंक खातों में पैसे भेजे जा रहे थे और उसके बाद 11 बैंक खातों में पैसे भेज कर एक व्यापक नैटवर्क स्थापित किया हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि इस नैटवर्क को तोडऩे के उपरांत यह पता लगा कि नयी दिल्ली के विकास पुरी, गणेश नगर, तिलक नगर और नंगलोयी के कई ए. टी. एमों से पैसे निकलवाये जा रहे थे।
जि़क्रयोग्य है कि साईबर क्राइम सैल की तरफ से हाल ही में घटी ऐसी धोखाधडिय़ों और फरेबों के लिए पहले ही चार एफ. आई. आरज़ दर्ज की गई हैं।
Boris Johnson Resigns After String Of Resignations
British Prime Minister Boris Johnson resigns today after over 50 ministers and aides, including three 3 cabinet ministers have quit the government since late Tuesday. Resignations continue to trickle in overnight.
