21.3 C
Jalandhar
Saturday, April 4, 2026
Home Blog Page 595

Miss India 2022 winner Sini Shetty

कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर पर मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया है. ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब जीता है. सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं |

Badminton Asia Technical Committee apologises to PV Sindhu for ‘human error’

Badminton Asia Technical Committee chairman Chih Shen Chen has apologised to two-time Olympic medallist P V Sindhu for the “human error” committed by the referee during the women’s singles semifinal match of the Badminton Asia Championships in April.

Sindhu had been left in tears after an “unfair” call by the umpires midway through her semifinal match against Japan’s Akane Yamaguchi saw her go down in three games and eventually sign off with a bronze medal, her second in the continental championship. “Unfortunately, there is no rectification at this time. However, we have taken the necessary steps to avoid a repetition of this human error,” the official said in the letter to P.V. Sindhu. “We sincerely apologize for the inconvenience caused to you. We believe it is part of the sport and that it is accepted as such.” The incident had happened while Sindhu was leading 14-11 in the second game after having won the first game when the umpire handed her a one-point penalty for taking too much time to serve between points. Sindhu, who turned 27 on Tuesday, lost her momentum after that incident and lost 21-13 19-21 16-21.

तब तक आराम से नहीं बैठूंगा, जब तक बेअदबी के दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं पहुँचा देता : मुख्यमंत्री

न्यूज हंट.चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रण लेते हुये कहा कि वह तब तक शांत से नहीं बैठेंगे, जब तक बेअदबी के दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुँचा दिया जाता।
मुख्यमंत्री ने आज यहाँ एक न्यूज चैनल की तरफ से मिशन ‘सुनहरा पंजाब’ सम्मेलन के दौरान कहा कि पंजाब की पवित्र धरती पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हम सभी के माथे पर कलंक है। इस घिनौनी घटना का हो जाना सोच से भी परे और अक्षम्य पाप है जिसके दोषियों को कभी भी बख्शा नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी इस घृणित जुर्म के दोषी सरेआम घूम रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि ऐसा सिर्फ़ इसलिए हुआ क्योंकि दोषियों को बचाने के लिए अकालियों और कांग्रेसियों की आपसी मिलीभुगत थी। हालाँकि, उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दोषी सलाखों के पीछे होंगे जिसके लिए उनकी सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक समय-समय की सरकारों की शह से दोषी सज़ा से बचते आए हैं परन्तु उनकी सरकार बनने के बाद यह बरताव बंद हो गया क्योंकि वह दोषियों को सजा देने के लिए दृढ़ वचनबद्ध हैं। भगवंत मान ने कहा कि काबिल से काबिल अधिकारी जांच की आगे पैरवी करेंगे और अच्छे से अच्छे वकील अदालत में केस लड़ेंगे जिससे दोषी सजा से बच न सकें।
गैंगस्टरवाद को राष्ट्रीय समस्या बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खतरे को रोकने के लिए सभी राज्यों को आपस में हाथ मिलाना होगा। उन्होंने कहा कि सांझे यत्नों स्वरूप ही इस समस्या को कारगर ढंग से ख़त्म करने में मदद मिल सकती है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने इस खतरे से निपटने के लिए पहले ही ठोस रणनीति तैयार की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठित गिरोह के ख़ात्मे के लिए श्रेय अपने सिर लेने वाली कोई बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि हरेक राज्य ही इसके प्रति संवेदनशील है। उन्होंने राज्य में गैंगस्टर कल्चर को उत्साहित करने के लिए कांग्रेस और अकालियों की भी कड़ी आलोचना की। भगवंत मान ने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने अपने-अपने स्वार्थों की ख़ातिर गैंगस्टरवाद को संरक्षण दिया।
अपने राजनैतिक जीवन की बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मेरी तकदीर राजनीति में ले कर आई परन्तु मैं गरीब से गरीब लोगों की सेवा को पूर्ण तौर पर समर्पित हूँ। भगवंत मान ने कहा कि वह पूरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य पंजाब को मुल्क में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य की तरक्की और पंजाबियों की खुशहाली के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मंत्री चाहे नये हों परन्तु राज्य और इसके लोगों के लिए उनकी दूरदर्शीता और समर्पण भावना बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि यह वचनबद्धता उनको दूसरे राजनीतिज्ञों से अलग बनाती है जिन्होंने सत्ता का प्रयोग सिर्फ़ राज्य के खजाने की लूट के लिये किया है। भगवंत मान ने कहा कि जो लोग अब तजुर्बेकार राजनीतिज्ञ होने का दावा करते हैं, वह इस क्षेत्र में आने के समय नये ही थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदकिस्मती की बात है कि पंजाबी बड़े कर्ज़े तले दबे हुए हैं परन्तु राजनैतिक नेता उनकी चिंता करने की बजाय अपने वेतनों के लिए चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिज्ञ अपने वेतनों की चिंता नहीं करते, बल्कि उनको भ्रष्टाचार की ज्यादा चिंता है जो अब बंद हो गयी है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल डाली है, इसलिए अब ज़्यादातर राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों को उनके असली वेतनों के बारे पता लग गया है जो उनको बहुत कम लगती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने एक पैसा भी लूटा है, उसे लोगों के प्रति जवाबदेह बनाया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि ऐसे सभी लुटेरों का पर्दाफाश किया जायेगा और उनके विरुद्ध कानून अनुसार सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह उनकी दृढ़ वचनबद्धता है कि दोषी चाहे कितना भी अमीर क्यों न हो, उसे कानून के कटघरे में लाया जायेगा।

पंजाब स्कूल बोर्ड का 10वीं का नतीजा जारी, pseb.ac.in पर चेक करने का ये है आसान तरीका, लिंक 6 जुलाई को होगा एक्टिव

न्यूज हंट. मोहाली : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम 97.94 फीसदी रहा। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। सरकारी हाई स्कूल साकीवाला फिरोजपुर की नैंसी रानी ने पहला, संगरूर की दिलप्रीत कौर ने दूसरा व संगरूर की ही कोमल प्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 323361 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 316699 स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए हैं।
PSEB 10th result 2022 declared : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर नतीजों का ऐलान किया। pseb.ac.in पर 06 जुलाई से स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए हम कुछ आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से वे रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स

1. नैन्सी रानी सरकारी हाई स्कूल, सैटी वाला (फिरोजपुर) 99.08%
2. दिलप्रीत कौर गुरु तेग बहादुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांजला (संगरूर) 99.08%
3. कोमलप्रीत कौर भूतल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूतल कलां (संगरूर) 98.77%

इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से देखें परिणाम

पीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in 10वीं परिणाम 2022 पर जाएं। इसके बाद, हेडर सेक्शन में दिए गए “रिजल्ट” टैब पर क्लिक करें। अब, PSEB पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 लिंक खोलें। अब 10वीं कक्षा 2022 PSEB के परिणाम की एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी। इसके बाद नाम व रोल नंबर सही से दर्ज करें। अब “सबमिट” पर क्लिक करें। PSEB 10th result 2022 टर्म 2 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

PSEB कक्षा 10वीं के परिणाम SMS से करें चेक

पंजाब 10वीं रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां एसएमएस टाइप करें: PB10 <रोल नंबर>।5676750 पर भेजें। अब PSEB 10वीं का रिजल्ट 2022 इसी नंबर पर भेजा जाएगा।

पंजाब के 5 नए मंत्रियों को मिले विभाग, जौड़ामाजरा को स्वास्थ्य व निज्जर को लोकल बॉडी, जाने अन्य को क्या मिला

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कैबिनेट विस्तार के एक दिन बाद नए मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। मान ने मंगलवार को मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान (Punjab Cabinet Portfolio) किया। नए मंत्रियों में शामिल चेतन सिंह जौरामाजरा को स्वास्थ्य मंत्रालय, अमन अरोड़ा को आवास और शहरी विकास मंत्रालय (Punjab Housing and Urban Development), अनमोल गगन मान को पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग सौंपा है। मुख्यमंत्री ने ख़ुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी।
अमन अरोड़ा को सूचना और जनसंपर्क विभाग, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन विभाग और शहरी विकास विभाग दिया गया है। वहीं डॉक्टर इंदरबीर सिंह निज्जर स्थानीय सरकार, संसदीय कार्य, भूमि संरक्षण और जल और प्रशासनिक विभाग की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। फौजा सिंह स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण, फूड प्रोसेसिंग एवं बागवानी का प्रभार संभालेंगे जबकि जौड़ामाजरा को महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी दी गई है जिनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग शामिल है। पंजाब कैबिनेट में शामल दूसरी महिला मंत्री अनमोल गगन मान को पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश संवर्धन, श्रम एवं शिकायत निवारण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है. पांच नए मंत्रियों को सोमवार को शपथ दिलाई गई थी। इसके साथ राज्य के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 हो गई है।
इनके अलावा हरजोत सिंह बेंस को स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की भी ज़िम्मेदारी दी गई है जो पहले गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास थी। अन्य मंत्रियों में, चीमा वित्त और उत्पाद शुल्क और कराधान, डॉ. बलजीत कौर सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग, बिजली विभाग हरभजन सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग और लालचंद के पास वन और वन्य जीव, गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास खेल और युवा मामले और उच्च शिक्षा विभाग की ज़िम्मेदारी होगी।

पंजाब पुलिस में व्यापक फेरबदल, डीएसपी स्तर के 334 अफसरों का तबादला

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पुलिस में व्यापक फेरबदल किया है। राज्य में 334 डीएसपी स्तर के अफसरों को इधर-उधर किया गया है।

वीके जंजुआ पंजाब के नए मुख्य सचिव, DGP पंजाब के बाद मान सरकार द्वारा दूसरा बड़ा फेरबदल

न्यूज हंट.  पंजाब सरकार ने डीजीपी पंजाब के तौर पर गौरव यादव की नियुक्ति के बाद दूसरा बड़ा फेरबदल करते हुए सीनियर आईएएस अधिकारी वीके जंजुआ को नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति अनिरुद्ध तिवारी की जगह की गई है। इसके अलावा आईएएस जसप्रीत तलवार की जगह पर अनिरुद्ध तिवारी को महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक लगाया गया है। जिक्रयोग्य है कि गौरव यादव की नियुक्ति डीजीपी वीकी भवरा के 2 महीने के लिए छुट्टी पर जाने के बाद की गई है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
05 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
05 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper
04 July 2022
Page 1