17.7 C
Jalandhar
Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 744

छोटी उम्र में फांसी का फंद चूमकर भगत सिंह ने देश में जगाई थी आजादी की मशाल: सुन्दर शाम अरोड़ा

होशियारपुर 28 सितंबर (न्यूज़ हंट)- शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा की अगुवाई में फतेहगढ़ चौक स्थित ट्रस्ट की स्कीम में एक कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने विशेष तौर से पहुंचकर शहीद भगत सिंह के साथ-साथ शहीद राजगुरु एवं शहीद सुखदेव को श्रद्धा के पुष्प भेंट किए। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि शहीद हमारी विरासत हैं और उनके सिद्धांतों एवं आजाद भारत के उनके सपनों को पूरा करने की ललक को हर दिल में जगाए रखना है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही प्रेरणास्रोत है कि नगर सुधार ट्रस्ट ने अपनी हर स्कीम का नाम शहीदों की नाम पर रखा है और पंजाब सरकार का भी यह उद्देश्य है कि शहीदों के गौरवमई इतिहास को आने वाले पीढिय़ां जाने और उनके सपनों को साकार करें। श्री अरोड़ा ने कहा कि शहीद भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि आजादी के वह मशाल थे, जिन्होंने छोटी सी उम्र में फांसी का फंदा गले लगाकर देश में आजादी की लड़ाई की अलख जगाई थी। इस अवसर पर चेयरमैन मरवाहा ने भी शहीदों को नमन किया और कहा कि शहीद भगत सिंह द्वारा जगाई आजादी की इस लौ को हमें जगाए रखना है तथा अपने बच्चों एवं युवाओं को शहीदों की जीवनी से जोडऩा चाहिए ताकि वह जात-पात, धर्म एवं सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर खुशहाल भारत के निर्माण में अपना योगदान डाल सकें। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण लता सैनी, ईओ राजेश कुमार, जेई मनदीप आदिया के अलावा कांग्रेसी पार्षद, नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को नमन किया।

ਡਿਜਿਟਲ ਪ੍ਰੇਰੰਟਸ ਮਾਰਗਦਰਸਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਵਧੀਆ ਕਾਰਗੁਜਾਰੀ ਲਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਤ

ਪਠਾਨਕੋਟ,28 ਸਤੰਬਰ(ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)- ਅੱਜ ਮਿਤੀ 28.09.2021 ਨੂੰ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਡਿਜਿਟਲ ਪ੍ਰੇਰੰਟਸ ਮਾਰਗਦਰਸਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਜੋ ਕਿ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਇਸਤਰੀ ਤੇ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ, ਦੀ ਸਰਪਰਸਤੀ ਹੇਠ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਵਿੱਚ ਵਧੀਆਂ ਕਾਰਗੁਜਾਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਅਫਸਰ/ਸੁਪਰਵਾਈਜਰ/ਵਰਕਰ/ਹੈਲਪਰਾਂ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ,ਪਠਾਨਕੋਟ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਪੱਤਰ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸ੍ਰੀ ਸੰਯਮ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮੂਹ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਅਫਸਰ/ਸੁਪਰਵਾਈਜਰ/ਵਰਕਰ/ਹੈਲਪਰਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਜਗਨੂਰ ਸਿੰਘ ਸਹਾਇਕ ਕਮਿਸਨਰ ਸਿਕਾਇਤਾਂ , ਸ੍ਰੀ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਫਸਰ ਪਠਾਨਕੋਟ, ਸ੍ਰੀ ਸਮੰਤ ਡਡਵਾਲ ਅਤੇ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਅਫਸਰ, ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਪ੍ਰਵੀਨ ਕੁਮਾਰੀ, ਸ੍ਰੀ ਸੰਜੀਵ ਸਰਮਾਂ ਬਾਲ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਅਸਫਰ ਧਾਰਕਲਾਂ ਆਦਿ ਹਾਜਰ ਸਨ।

डिप्टी कमिश्नर ने सड़क हादसे में पति और दो बच्चों को खो देने वाली महिला को 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की

जालंधर, 28 सितम्बर ( न्यूज़ हंट )- बीते दिन जालंधर -पठानकोट नैशनल हाईवे पर स्थित गाँव पचरंगा नज़दीक हुए भयानक सड़क हादसे में अपने पति और दो बच्चों को खो देने वाली महिला और उसके पुत्र की मदद के लिए आगे आते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी ने आज ज़िला रैड क्रास सोसायटी के द्वारा पीडित माँ –पुत्र को इलाज के खर्च किए के लिए 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की ।

इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी, जो कि ज़िला रैड क्रास सोसायटी के प्रधान भी है, ने बताया कि जसवीर कौर निवासी गाँव जौड़ा ज़िला होशियारपुर के पति सन्दीप कुमार (35) और दो बच्चों जीविका (4) और स्मरण (2) की कुछ दिन पहले स्कूटर पर गाँव सक्करपुर (नज़दीक भोगपुर) से अपने गाँव जौड़ा ज़िला होशियारपुर की तरफ जाते हुए गाँव पचरंगा नज़दीक हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि जसवीर कौर और उसका बड़ा बेटा गैरी इस हादसे में ज़ख्मी हो गए थे।

श्री थोरी ने बताया कि ज़िला रैड क्रास सोसायटी की तरफ से जसवीर कौर और उसके पुत्र को इलाज के लिए 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जो कि भोगपुर नज़दीक एक प्राईवेट अस्पताल में इलाज अधीन है।

सोसायटी के सचिव श्री इन्द्रदेव ने अस्पताल पहुँच कर जसवीर कौर को वित्तीय सहायता का चैक सौंपा गया। ज़िक्रयोग्य है कि सड़क हादसे का शिकार हुए गरीब परिवार के लिए रोज़ी -रोटी कमाने वाला सन्दीप कुमार ही था। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि रैड क्रास सोसायटी हमेशा गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए प्रयत्नशील रहती है। उन्होंने इस तरह की कोशिशों के साथ समाज के महरूम और कमज़ोर वर्गों की सहायता करने की प्रशासन की वचनबद्धता को दोहराते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने भरोसा दिलाया।

डिप्टी कमिश्नर ने ज़ीरो पैंडैंसी को सुनिश्चित बनाने के लिए डी.सी. दफ़्तर की अलग -अलग ब्रांचों का किया निरीक्षण

जालंधर, 28 सितम्बर (न्यूज़ हंट)- दफ़्तर के कामकाज को और तेज करने और ज़ीरो पैंडैंसी को यकीनी बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी ने मंगलवार को डी.सी. दफ़्तर की अलग -अलग ब्रांचो का निरीक्षण किया और आधिकारियों को बकाया मामलों के जल्दी से जल्दी निपटारे को यकीनी बनाने के आदेश दिए।

डिप्टी कमिश्नर, जिनके साथ सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह भी मौजूद थे, की तरफ से निरीक्षक ब्रांच, एम. ए. ब्रांच और अमला शाखा सहित अलग -अलग शाखाओं की पड़ताल दौरान पैंडैसी चैक की गई। इस अवसर पर उन्होंने आधिकारियों को आदेश दिए कि यह यकीनी बनाया जाये कि दफ़्तर में किसी प्रकार की कोई पैंडैंसी न रहे और व्यवस्था में उचित पारदर्शिता और जवाबदेही की महत्ता पर ज़ोर दिया।

उन्होंने सहायक कमिश्नर को कहा कि जिन दफ़्तरों की तरफ किसी किस्म की पैंडैंसी है, की हर सप्ताह बैठक बुला कर मामलें के जल्दी से जल्दी निपटारे को यकीनी बनाया जाये। श्री थोरी ने निरीक्षण दौरान ब्रांच को आधुनिक बनाने पर ज़ोर देते हुए आधिकारियों को दफ़्तरों की साफ़ -सफ़ाई, ज़रुरी फर्नीचर की व्यवस्था और संभाल को यकीनी बनाने के निर्देश दिए।

\डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उनकी तरफ से शखाओं की नियमित पड़ताल की गई है, जिससे इनके कामकाज को और तेज किया जा सके और शखाओं के कामकाज में यदि कुछ कमी है तो उसे दूर किया जा सके। उन्होंने दफ़्तर के कामकाज में और पारदर्शिता लाने के लिए संजीदा कदम उठाने पर ज़ोर दिया ,जिससे लोगों को बिना किसी देरी के उचित ढंग के साथ सेवाएं प्रदान की जा सके।

सरकारी स्कूलों की दो दिवसीय अभिभावक अध्यापक मीटिंग्स 29 और 30 सितंबर को।

पठानकोट, 28 सितंबर (न्यूज़ हंट)- स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक और सह- शैक्षणिक प्राप्तियों को बेहतरीन बनाने के लिए अभिभावक – अध्यापक मीटिंग्स से विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है। सितंबर परीक्षाओं दौरान विद्यार्थियों की प्राप्तियों और नवंबर महीने होने वाले नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण के बारे अभिभावकों को जानकारी देने के मनोरथ के साथ 29 और 30 सितंबर को अभिभावक अध्यापक मीटिंग्स करवाई जा रही है।

इस बारे जानकारी देते जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी जसवंत सिंह और उप जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी राजेश्वर सलारीया ने बताया कि विभागीय निर्देशों अनुसार जिले के समूह मिडल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों में 29 और 30 सितंबर को दो दिवसीय अभिभावक अध्यापक मीटिंग्स करवाई जायेगी। इस दौरान अध्यापकों की तरफ से अभिभावकों को उनके बच्चों की सितंबर परीक्षा के बेहतर और कमजोर पक्षों से अवगत करवाया जायेगा जिससे विद्यार्थियों की बेहतर प्राप्तियों को ज्यादा बेहतरीन और कमजोर पक्षों में सुधार किया जा सके। अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी दिन स्कूल पहुंच कर अपने बच्चों की प्राप्तियों के बारे अध्यापकों के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। इस दौरान अभिभावकों के साथ साथ पंचायती नुमाइंदों, स्कूल मैनेजमेंट समितियों और समाज के अन्य मोहतबर शख्सियतों के साथ भी स्कूल की बेहतरी के बारे विचार विमर्श किया जायेगा। इस दौरान हर स्कूल की तरफ से अभिभावकों और वरिष्ठ शख्सियतों के सुझाव प्राप्त करने के लिए एक सुझाव बॉक्स भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे। जिससे अभिभावकों और वरिष्ठ शख्सियतों के सुझावों अनुसार विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल को बेहतरीन बनाने की कोशिश की जाएगी।

शिक्षा आधिकारियों ने बताया कि अभिभावक अध्यापक मीटिंग्स दौरान माता-पिता को 12 नवंबर को होने जा रहे नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण के बारे भी जानकारी दी जाएगी। इस सर्वेक्षण की अहमीयत से माता-पिता को अवगत करवाते बच्चों को इस की तैयारी के बारे प्रेरित करने के लिए कहा जायेगा। विभाग की तरफ से इस सर्वेक्षण की करवाई जा रही तैयारी के बारे भी अभिभावकों और वरिष्ठ शख्सियतों को जानकारी दी जायेगी। इस दौरान पढ़ो पंजाब प्रोजेक्ट अधीन काम करते जिला और ब्लाक मैटर विभागीय निर्देशों अनुसार स्कूल मुखियों और अध्यापकों का सहयोग करेंगे।
इस मौके पर डीएसएम बलविंदर सिंह, शिक्षा सुधार टीम मैंबर कमल किशोर, मुनीश कुमार, रमेश कुमार, जिला कोआरडीनेटर मीडिया सेल बलकार अत्तरी आदि उपस्थित थे।

ਨਸੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਮਹਿਲਾ ਲਈ ਮਸੀਹਾ ਬਣ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸਖੀ ਵਨ ਸਟਾਪ ਸੈਂਟਰ ਪਠਾਨਕੋਟ

ਪਠਾਨਕੋਟ, 28 ਸਤੰਬਰ (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)- ਸਰਨਾ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਜਿਸ ਨੂੰ ਅਪਣੀ ਕੋਈ ਹੋਸ ਨਹੀਂ ਸੀ ਦੇ ਲਈ ਸਖੀ ਵਨ ਸਟਾਪ ਸੈਂਟਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਮਸੀਹਾ ਬਣ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਅਤੇ ਉਸ ਮਹਿਲਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ, ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਹੋਸ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਕਿਰਾਏ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਅਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤੀ ਗਿਆ।
ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਲਲਿਤਾ ਪੈਰਾ ਲੀਗਲ ਪਰਸੋਨਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਟਾਫ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਮਵਾਰ ਬਾਅਦ ਦੁਪਿਹਰ ਇਥ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਸਖੀ ਵਨ ਸਟਾਪ ਸੈਂਟਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਅਧੀਨ ਸਰਨਾ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਜੋ ਕਿ ਸੜਕ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਪਈ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਅਪਣੀ ਕੋਈ ਵੀ ਹੋਸ ਨਹੀਂ ਹੈ ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਖੀ ਵਨ ਸਟਾਪ ਸੈਂਟਰ ਦੀ ਟੀਮ ਜਦੋੋਂ ਮੋਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਮਹਿਲਾ ਜੋ ਕਰੀਬ 30 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਹੋਸ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਸੀ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਕਾਫੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਸਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਨਜਦੀਕ ਹੀ ਇੱਕ 4-5 ਸਾਲ ਦੀ ਲੜਕੀ ਅਤੇ 7-8 ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਲੜਕਾ ਖੇਡ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਹੋਏ ਸਖੀ ਵਨ ਸਟਾਪ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਥਾਨਾ ਸਦਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਏ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਚਾਈਲਡ ਹੈਲਪ ਲਾਈਨ ਦੀ ਟੀਮ ਅਪਣੇ ਸੈਲਟਰ ਹੌਮ ਲੈ ਗਈ। ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੋਰਾਨ ਨਸੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਹੋਸ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਂਣ ਲਈ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਉਪਲੱਬਦ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਮੈਡੀਕਲ ਕਰਵਾਉਂਣ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਠਾਨਕੋੇਟ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਹੋਸ ਵਿੱਚ ਆਉਂਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਅਪਣੇ ਘਰ ਜਾਣ ਦੇ ਲਈ ਕਿਰਾਏ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਅਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਸਮੇਤ ਘਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਅਜਿਹੀ ਕੋਈ ਘਟਨਾ , ਘਰੇਲੂ ਹਿੰਸਾ ਤੋਂ ਪੀੜਿਤ, ਸਰੀਰਿਕ ਸੋਸਣ ਦਾ ਸਿਕਾਰ ਹੋਣਾ, ਪੁਲਿਸ ਸਹਾਇਤਾਂ ਆਦਿ ਮਾਮਲੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ 181 ਜਾਂ ਮੋਬਾਇਲ ਨੰਬਰ 79735 35412, 9041681983, 9855644644, 9988144801, 7837822923 ਆਦਿ ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਸਕਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਸਿਕਾਇਤ ਦੇ ਸਕਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇੰਨਸਾਫ ਮਿਲ ਸਕੇ।

अखंड भारत की एकता की साक्षी रही है पगड़ी: नीति तलवाड़।

होशियारपुर 28 सितंबर (न्यूज़ हंट)- स. भगत सिंह ने आजादी की लड़ाई अखंड भारत के लिए लड़ी थी। उन्होने कभी भी अधूरी आजादी की मांग नहीं रखी, बल्कि संपूर्ण स्वराज का नारा बुलंद किया था। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने आज स. भगत सिंह के जन्म दिवस पर स्थानीय श्री गुरू तेग बहादुर पार्क में पगड़ी संभाल कार्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर कहे।
नीति तलवाड़ ने कहा कि हिन्द की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी से ले कर श्री गुरू गोबिंद सिंह जी दवारा मुगलों से भारत एवं भारतीयों को बचाने की लडाई लड़ी गई, उस में हमेशां पगड़ी अखंड भारत की साक्षी रही है।

नीति तलवाड़ ने कहा कि आज फिर कुछ ताकतें स. भगत सिंह के अखंड भारत को खंडित करने में लगी हैं, पर एक सच्चा सरदार कभी भी उन ताकतों को कामयाब नहीं होने देगा। उन्होने कहा कि स. भगत सिंह के चाचा स. अजीत सिंह ने उस समय पगड़ी संभाल का जो नारा दिया था, उस नारे को पुन: बुलंद कर देश को खंडित करने में लगी ताकतों को मुँह तोड़ जवाब दें।
इस मौके पर तलवाड़ दंपत्ति दवारा पगड़ी संभाल मुहिम के तहत अखंड भारत के लिए काम करने की शपथ लेने वाले लोगों को पगड़ी दे कर सम्मानित किया गया व पौधा रोपण भी किया गया।

इस अवसर पर यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, रंजीव तलवाड़, कुलविंदर सिंह जंडा, दर्शन सिंह, भाई जसविंदर सिंह खालसा, स. रघुबीर सिंह बेदी, गुरशरण सिंह, कृपाल सिंह आहलूवालिया, इन्द्रजीत सिंह, रंजीत सिंह, मनमोहन सिंह, चरनप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, जसविंदर सिंह सहोता, मंजीत सिंह, गुरमिंदर कौर लाडी, ऊषा किरण सूद, अंजना कुमारी, मुस्कान पराशर, मंगत राम मंगी, राज कुमार लाडी आदि भी उपस्थित थे।

कांग्रेस का रहेगा हाथ, भ्रष्टाचार और चन्नी चलेंगे साथ-साथ: राघव चड्ढा

जालंधर, 28 सितंबर (न्यूज़ हंट)- आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह-प्रभारी एवं विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने उस दावे को भूल गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘चन्नी रहेगा या भ्रष्टाचार रहेगा’। लेकिन कैबिनेट में महादागी मंत्रियों को शामिल कर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में जब तक कांग्रेस का हाथ रहेगा, तब तक भ्रष्टाचार और चन्नी साथ-साथ चलेंगे। क्योंकि कांग्रेस और करप्शन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

मंगलवार को जालंधर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि मंत्री राणा गुरजीत सिंह, भारत भुषण आशु और गुरकीरत सिंह कोटली को कैबिनेट में शामिल करने से स्पष्ट है कि कांग्रेस ने केवल ‘अली बाबा’ को बदला है लेकिन चोर वहीं के वहीं है। इससे स्पष्ट है कि बिस्कुट पुराने वाला ही है केवल उसका पैकेट बदला गया है तो। चड्ढा ने कहा कि चन्नी ने मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने के बाद माइनिंग माफिया से नहीं मिलने की बात कही थी। लेकिन माइनिंग माफिया और भ्रष्टाचार समेत अन्य बड़े आरोपों से घिरे राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट में साथ की सीट पर बिठाकर उन्होंने सिद्ध कर दिया है ‘हाथी के खाने के दांत ओर दिखाने के ओर हैं’। चड्ढा के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व मुख्यमंत्री चन्नी ने राणा गुरजीत सिंह को दोबारा कैबिनेट में लाकर सिद्ध कर दिया है कि पंजाब से कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार जाने वाला नहीं है।
राघव चड्ढा ने कहा कि लंबे समय से पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की चाह पाले बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ने माइनिंग माफिया को खत्म करने के लिए कहा था कि जो 75-25 की हिस्सेदारी चलती है, मैं उसे खत्म करूंगा। लेकिन क्या यह सब कुर्सी की लड़ाई थी? पंजाब के लोग इसका जवाब मांगते हैं और नवजोत सिद्धू का राणा गुरजीत को कैबिनेट में शामिल करने पर क्या स्टैंड है, वह इसे स्पष्ट करें?

राघव चड्ढा ने कहा कि मंत्री भरत भुषण आशु पर मंडी माफिया से जुडक़र पंजाब को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान कराने के आरोप हैं। मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली पर भी एक फ्रांसीसी महिला से यौन उत्पीडऩ के आरोप हैं। लेकिन इन सभी मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल करने से स्पष्ट है कि कांग्रेस पंजाब को लूटना चाहती है।
राघव चड्ढा ने चुनाव से महज चंद महीने पहले मुख्यमंत्री बदले जाने को केवल पंजाब के लोगों को गुमराह करना बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसे ड्रामे करने की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल जहाज के कैप्टन को बदला है लेकिन पंजाब के लोगों ने पूरा जहाज बदलने का मन बना लिया है, क्योंकि कांग्रेस को पंजाब और प्रदेश की रीड़ की हड्डी किसान-मजदूरों और व्यापारियों-कारोबारियों सहित किसी भी वर्ग से कोई सरोकार नहीं है।

राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में किसान परिवार गुलाबी सुंडी की मार झेल रहे हैं। विशेष रूप से मालवा बेल्ट के किसानों को गुलाबी सुंडी की अधिक मार पड़ी है। मुख्यमंत्री चन्नी किसानों की बदहाली को अपनी आंखों से देख और कानों से सुनकर लौटे हैं। बावजूद इसके चन्नी सरकार ने किसानों के लिए किसी प्रकार की मुआवजा राशि की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री चन्नी को चाहिए कि वह हर पीडि़त किसान को प्रति एकड़ 75 हजार रुपये मुआवजे राशि दें और खेत मजदूर को 25 हजार रुपये मुआवजा राशि देकर राहत प्रदान करें और दिल्ली की केजरीवाल सरकार से सीख लें। इस अवसर पर उनके साथ आप विधायक प्रो. बलजिंदर कौर, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष राजविंदर कौर थ्यारा, जिला अध्यक्ष एवं ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, बलकार सिंह, हरचरण सिंह संधू, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. शिव दयाल मली, अमृतपाल सिंह, रमनीक रंधावा, सुभाष शर्मा, सुलेमान बाहरू और गौरव पुरी उपस्थित रहे।

COVID-19: भारत में 201 दिनों के बाद 20,000 से कम नए मामले सामने आए, सक्रिय संख्या घटकर 2.92 लाख हुई

नई दिल्ली 28 सितंबर (न्यूज़ हंट)- भारत ने पिछले 24 घंटों में 18,795 नए सीओवीआईडी ​​​​-19 मामले दर्ज किए और 201 दिनों में पहली बार 20,000 से कम ताजा संक्रमण देखा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार (28 सितंबर) सुबह को सूचित किया। इसके साथ, देश के सक्रिय कोरोनावायरस की संख्या घटकर 2,92,206 हो गई है, जो कि 192 दिनों में सबसे कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में लगातार 93वें दिन 50,000 से कम दैनिक कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए ।

ਪੰਜਾਬ 28 ਸਤੰਬਰ ( ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ )

“ਧੰਨ ਹੈ ਇਹ ਥਾਂ ਜਿਸ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜ਼ਮ ਸਰਦਾਰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਵਰਗਾ ਨੇਤਾ ਪੈਦਾ ਕੀਤਾ। ਏਸ ਮਿੱਟੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮੱਥੇ ਨਾਲ ਲਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ। ਮੈਂ ਇਹ ਹਲਫ ਲੈਂਦਾਂ ਹਾਂ ਕਿ ਬਤੌਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮੈਂ ਹਰ ਕੰਮ ਏਸ ਸੋਚ ਨਾਲ ਕਰਾਂਗਾ ਕਿ ਸ. ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਮੈਨੂੰ ਦੇਖ ਰਿਹਾ ਹੈ”, ਸ਼ਹੀਦ-ਏ-ਆਜ਼ਮ ਦੇ ਜੱਦੀ ਘਰ ਵਿਖੇ ਵਿਜਟਰ ਬੁੱਕ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜ਼ ਕੀਤਾ ਸੁਨੇਹਾ।