14.1 C
Jalandhar
Tuesday, December 16, 2025
Home Blog Page 838

Dharmendra ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कही यह बात

0

सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ने कोरोनावायरस वैक्सीनकी पहली डोज ली हैl वहीं महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैंl धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्होंने बताया है कि वह यह वीडियो इसलिए शेयर कर रहे हैं ताकि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित हो और वो शो ऑफ बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैंl इससे पहले उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने भी मुंबई में कूपर अस्पताल में जाकर कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाई थीl

धर्मेंद्र ने वैक्सीन लगवाने के बाद ट्वीट किया है, ‘ट्वीट करते-करते जोश आ गया और मैं निकल गया वैक्सीन लेनेl यह शो ऑफ के लिए बिल्कुल भी नहीं है लेकिन आप सभी को प्रेरणा देने के लिए हैl दोस्तों अपना ध्यान रखेंl’ इसके पहले उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह सभी को स्मरण करा रहे थे कि किस प्रकार मास्क वर्तमान परिस्थितियों की जरूरत हैl उन्होंने लिखा था, ‘मास्क लगाकर बैठ, तेरे तरबूज कोई नहीं खरीदेगाl लॉक डाउन को लॉक करना है, तो दो गज की दूरी और मास्क है जरूरीl’

Rimi Sen को बिग बॉस 9 में 49 दिनों के लिए मिले थे सवा 2 करोड़, जानें शो में आने का क्या था मुख्य कारण

0

 फिल्म एक्ट्रेस रिमी सेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने बिग बॉस मात्र पैसों के लिए किया थाl उन्होंने यह भी बताया कि इस शो में भाग लेने के लिए उन्हें कितने पैसे मिले थे, साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि इतने कम समय में कोई भी इतना पैसा नहीं देता हैl अभिनेत्री रिमी सेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने बिग बॉस 9 में हिस्सा केवल पैसों के लिए लिया थाl

रिमी सेन बिग बॉस के नौवें सीजन में नजर आई थी और उन्हें सलमान खान लगातार परेशान करते थे कि वह शो में दिलचस्पी नहीं ले रही हैl रिमी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें शो में बने रहने के लिए 49 दिनों के लिए दो करोड़ से ज्यादा रुपए की राशि दी गई हैl उन्होंने यह भी कहा कि कई लोगों को बिग बॉस समझ में नहीं आताl सभी को लगता है कि शो में बने रहने की झगड़ा करने की आवश्यकता है जबकि यह शो अपना वास्तविक चेहरा दिखाने का हैl उन्होंने बिग बॉस के बारे में कहा कि हमसे कुछ ऐसी चीजें कराई जाती हैं कि हमारी रियलटी बाहर आएl

Sonu Sood के मानवीय कार्यों की एयरलाइन कंपनी ने की सराहना, ऐसे जताया आभार

0

फिल्म अभिनेता सोनू सूद को एक घरेलू उड़ान कंपनी ने सोनू सूद के मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए उनकी एक फोटो अपने प्लेन पर लगाईं हैl अब सोनू सूद ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए हर्ष जताया हैl उन्होंने उन दिनों को याद किया है जब वह सामान्य दर्जे के टिकट पर मुंबई आए थेl फिल्म अभिनेता सोनू सूद कई लोगों के लिए भगवान बनकर उभरे हैंl उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की सहायता की थी और उन्हें सकुशल घर पहुंचाया थाl

शुक्रवार को एक घरेलू उड़ान कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया हैl इसमें एक हवाई जहाज पर सोनू सूद की तस्वीर लगी हुई नजर आ रही हैl कंपनी ने सोनू सूद का फोटो अपने एक हवाई जहाज पर इसलिए लगाया है क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की मदद की थीl

जापान में भूकंप का तेज झटका, मापी गई 7.2 की तीव्रता; सुनामी का अलर्ट हटाया

0

जापान में शनिवार को भूकंप का तेज झटका आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7. 2 मापी गई है। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। पिछले ही माह जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। ईस्ट जापान रेलवे कंपनी का कहना है कि तोहोकु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन लाइन पर सेवाएं, जो शनिवार के भूकंप के बाद आंशिक रूप से निलंबित थीं, रात 10 बजे फिर से शुरू होने की उम्मीद है। जापानी मीडिया ने कहा कि जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की एडवाइजरी को हटा लिया है, जो शनिवार शाम को पूर्वोत्तर जापान में भूकंप आने के बाद जारी किया गया था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार दोपहर देश की राजधानी टोक्यो के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 362 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। जापान की मीटिरोलॉजिकल एजेंसी (JMA) ने भूकंप के झटके आने के बाद सुनामी की एडवाइजरी जारी कर दी है। JMA के अनुसार, 2011 में भूकंप और सुनामी से प्रभावित क्षेत्र मियागी में भूकंप के झटके आए। 

ब्रिटेन के कोरोना वायरस वैरिएंट से अमेरिका के तीस फीसद लोग संक्रमित, प्रतिबंधों में ढील चिंता का विषय

0

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फांसी ने कहा है कि ब्रिटेन के कोरोना वायरस वैरिएंट से अमेरिका के तीस फीसद लोग संक्रमित हैं। बी.1.1.7 नामक यह वैरिएंट अब तक 94 देशों और आधे से अधिक अमेरिका में पहुंच चुका है। फांसी ने कहा है कि इस वैरिएंट से प्रभावित मरीजों के बढ़ने की संभावना है।

डीएवी कालेज नान टीचिग कर्मचारियों ने किया प्रिसिपल के खिलाफ प्रदर्शन

0

प्राइवेट कालेज नान टीचिग इंप्लाइज यूनियन की ओर से कालेज प्रिसिपल की धक्काशाही वाली नीतियों के खिलाफ डीएवी कालेज हाथी गेट कैंपस में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कालेज प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। चेतावनी दी अगर नान टीचिग कर्मचारियों की ओर से प्रबंधकों ने अन्याय जारी रखा तो नान टीचिग कर्मी कालेज के प्रिसिपल को अपने कार्यालय में बैठने नही देंगे।

कालेज के नान टीचिग कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार करके प्रबंधकों की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रिसिपल कार्यालय के बाहर रोष धरना देना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष राज कुमार महासचिव राजीव कथूरिया और राकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधकों की ओर से नान टीचिग कर्मचारियों के सभी सार्थक काम बंद कर दिए गए है। ड्यूटियों ने कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। वर्षों से लंबित पड़ी आ रही नान टीचिग कर्मचारियों की मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों के हकों के लिए आवाज उठाने वाले नान टीचिंग कर्मचारियों को टारगेट बना कर परेशन किया जा रहा है। जो भी नान टीचिग कर्मी प्रबधकों की और से किए जा रहे गलत कामों में हिस्सेदार नही बनते उनके बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी पहले भी प्रबंधकों को चेतावनी दी जा चुकी है। अगर प्रबधकों ने अपने कर्मचारी विरोधी व्यवहार न बदला तो संघर्ष को अगले सप्ताह से और अधिक धार दे दी जाएगी। इस दौरान कर्मचारी नेताओं संजीव कुमार, राजीव शर्मा, राकेश कुमार ने संबोधित किया। प्रदर्शन का आह्वान संगठन की 24 सदस्यीय कार्यकारिणी की ओर से किया गया था।

नस्लवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भिड़े अमेरिका व चीन, वाशिंगटन ने लगाया उइगर मुस्लिमों के नरसंहार का आरोप

0

अमेरिका और चीन अब संयुक्त राष्ट्र में नस्लवाद के मसले पर भिड़ गए। दोनों देशों ने शुक्रवार को एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अमेरिका ने चीन पर उइगर मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ नरसंहार के आरोप लगाए। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका पर भेदभाव और नफरत फैलाने के आरोप मढ़ दिए। इससे पहले अमेरिका और चीन के बीच अलास्का में हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच कैमरे के सामने नोकझोंक हुई थी।

अमेरिका और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय नस्ली भेदभाव उन्मूलन दिवस कार्यक्रम के दौरान यह टकराव देखने को मिला। अमेरिकी राजदूत थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि दासता दुनिया के हर कोने में मौजूद है। इसी तरह नस्लवाद भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘चीनी सरकार ने शिनशियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध किए।’ इस पर संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत दाई बिंग ने कहा कि अमेरिका के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। झूठ केवल झूठ होता है। उन्होंने अमेरिका पर चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप भी लगाया।

खुशखबरी…. पंजाब पुलिस में होगी 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती, महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे 33 फीसद पद

0

पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देश की अपनी किस्म के पहले कानून प्रवर्तन तंत्र (law enforcement apparatus) का ऐलान करते हुए कहा कि जिलास्तर पर समर्पित तकनीकी यूनिट, नारकोटिकस यूनिट, सोशल मीडिया यूनिट स्थापित होंगे। इससे राज्य की कानून लागू करने वाली मशीनरी ओर मज़बूत होगी। इसके लिए राज्य में 10 हजार पुलिस कर्मचारियों की भर्ती होगी, जिसमें 33 फीसद पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। 

पुलीसिंग और जांच-पड़ताल में नई चुनौतियों से निपटने के लिए सीएम ने इस कदम का ऐलान किया है। कहा कि चार साल के समय के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को स्थिर बनाने के बाद उनकी सरकार कानून लागू करने वाली शक्ति को और कारगर बना रही है। इससे जहांं साइबर अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी वहीं, समाज के कमज़ोर वर्गों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

भाजपा वर्कर करेंगे कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक

0
  • भारतीय जनता पार्टी की ओर से टीकाकरण मुहिम में लोगों को मदद करने के लिए वर्करों की जनसहयोगी टीम बनाई गई है। टीम का नाम कोरोना वैक्सान हेल्पलाइन टीम रखा गया है। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष देहाती प्रधान गौरव खुल्लर ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुआई में राजेश हनी को प्रदेश संयोजक व अनुज छाहड़ियां व अशोक दुग्गल को सह-संयोजक बनाया है। इसी क्रम में जगराओं के जिला प्रधान गौरव खुल्लर की ओर से जिले के महासचिव प्रदीप जैन को जिले का संयोजक व संचित गर्ग को सह-संयोजक लगाया गया है। मंडल प्रधान हनी गोयल व मंडल सोशल मीडिया के इंचार्ज अंकुश गोयल भी मौजूद थे। खुल्लर ने बताया कि भाजपा के वर्कर दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान में अपना योगदान देने जा रहे है। केंद्र सरकार ने इस टीके को 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों के लिए मुफ्त कर दिया है। भाजपा वर्कर लोगों में टीके को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने व लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक करने, लोगों को टीकाकरण केंद्र ले जाने, टीकाकरण की नामजदगी करवाने के लिए मुहिम चलाएंगे। इस अभियान को तेजी देने के लिए जिले के सारे मंडलों के संयोजक लगाए गए है जिनमें जसपाल शर्मा सुधार, नवदीप सिंह मुल्लांपुर दाखा, अंकुश गोयल, जगराओं, डा. परमजीत सिंह, गालिब, कपिल गुप्ता सिधवां बेट, हरभजन सिंह जोंधा, दीपक बांसल रायकोट, केवल सिंह हठूर, प्रदीप जंड पक्खोवाल से सदस्य चुने गए हैं।

23 मार्च को शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे किसान, टीकरी बॉर्डर पर मनाया जाएगा युवा दिवस

0

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 23 मार्च को अब युवा दिवस मनाने की तैयारी है। इस दिन आंदोलन का मंच युवाओं को समर्पित होगा। सरदार भगत सिंह व उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव का यह शहीदी दिवस है। इस दिन युवतियाें से पीली चुनरी और युवाओं से पीली पगड़ी बांधकर आने का आह्वान किया जा रहा है।

इस दिवस के लिए युवाओं की ओर से यात्राएं भी निकाली जा रही हैं। एक यात्रा टीकरी बॉर्डर पर और दूसरी सिंघू बॉर्डर पर पहुंचेंगी। इस दिन हरियाणा और पंजाब से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बॉर्डरों पर जुटाने की जद्दोजहद चल रही है। पिछले दिनों महिला दिवस पर भी पंजाब से भारी संख्या में महिलाएं यहां पहुंची थी। अब उसी तर्ज पर ही युवाओं की भीड़ के जरिये आंदोलन की शक्ति का प्रदर्शन करने की तैयारी है। इसके बाद 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया गया है। वहीं 28 मार्च को आंदोलनकारियों द्वारा होलिका दहन पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी।