Home Blog Page 903

पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के दौर में मानवीय पुलिसिंग के तौर पर एक और मिसाल पेश करते हुए

0

जालंधर, 10 मई ( न्यूज़ हंट )

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के दौर में मानवीय पुलिसिंग के तौर पर एक और मिसाल पेश करते हुए शहर के नागरिकों के लिए कोविड टीकाकरण को यकीनी बनाने के लिए स्थानीय पुलिस अस्पताल के दरवाज़े खोल दिए हैं।

               इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जो इस महामारी के फैलने के बाद से ही पुलिस फोर्स का बहादुरी से नेतृत्व कर रहे हैं, ने बताया कि पुलिस अस्पताल में पुलिस कर्मचारियों का टीकाकरण चल रहा है, जो कोविड 19 विरुद्ध लड़ाई में फ्रंटलाईन योद्धा हैं। उन्होनें कहा कि कोरोना के बढ जाने से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी समझते हुए स्थानीय निवासियों के लिए पुलिस अस्पताल खोल दिया हैं और बड़ी संख्या में योग्य नागरिक हर रोज इस पुलिस अस्पताल में टीकाकरण करवा रहे हैं।

               पुलिस कमिश्नर ने संकट की घड़ी में लोगों की सेवा के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को कायम रखने के इलावा पुलिस की तरफ से लोगों को राहत पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयत्न किए जा रहे है। उन्होनें बताया कि पुलिस अस्पताल में अब तक 3168 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें से 789 पुलिस कर्मचारी हैं, 143 उनके पारिवारिक सद्स्य और 2236 व्यक्ति स्थानीय नागरिक हैं। श्री भुल्लर ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस नागरिकों की सेवा के लिए वचनबद्ध और संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत पहुँचाने को सुनिश्चत करने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

               ज़िक्रयोग्य है कि डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री गुरमीत सिंह इस कैंप के इंचार्ज हैं।

               गौरतलब है कि जिले में अमन -कानून को बनाए रखने के इलावा कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से लोगों को राहत पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। पिछले साल मार्च में महामारी की शुरूआत से ले कर अब तक कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से जरूरतमंद व्यक्तियों को सूखे राशन के 5.73 लाख पैक्ट और पकाऐ हुए खाने के 44932 पैक्ट बाँटे जा चुके हैं। इसी तरह कानून व्यवस्था में भी पुलिस की तरफ से कर्फ़्यू /तालाबन्दी नियमों का उल्लंघन करने पर 2002 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और उल्लंघन करने वालों से लगभग 4.50 करोड़ रुपए वसूले गए हैं।

               इस दौरान लाडोवाली रोड, जालंधर की निवासी श्रीमती ऊषा ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की इस पहलकदमी का स्वागत करते हुए कहा कि कमिश्नरेट पुलिस के इस प्रयत्न से उसे अपने घर के नज़दीक ही टीका लगवाने में मदद मिली है। उसने कहा कि बुज़ुर्ग होने के कारण उसके लिए दूर जाना बहुत मुश्किल था और कमिश्नर पुलिस के प्रयासों से उसे घर के नज़दीक टीका लगवाने की सुविधा प्राप्त हो गई।

               इसी तरह श्री गुरू तेग़ बहादुर नगर की निवासी श्रीमती जोतिका ने भी कमिश्नरेट की तरफ से उठाए कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक नया मील का पत्थर है, जिसका उदेश्य निवासियों को टीकाकरण करवाने की सुविधा देना है, जिससे कोविड महामारी विरुद्ध लड़ी जा रही जंग जीतने में सहायता मिलेगी।

भारत में कोरोना हुआ बेकाबू, दिल्ली- यूपी सहित कई राज्यों में नई गाइडलाइंस जारी

भारत में बेकाबू कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में कोरोना के नए केस रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मौतें हुई हैं। वहीं, एक्टिव मामलों का आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना के प्रतिदिन के आंकड़े खौफनाक हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,00,739 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1000 से अधिक मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 1,73,123 हो गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मामले (Positive Cases) बढ़ने के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 61,695 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 349 लोगों की मौत हुई है। कुल 36,39,855 केस हुए है। अब तक 59,153 की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में आज कोरोना के 16,699 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 112 लोगों की मौत हुई। अब तक कुल केस 7,18,137 हुए है। दिल्ली में अब तक 11,652 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में राज्य सरकारें अब ज्यादा सख्ती बरत रही हैं।

यूपी के कई जिलों में सख्‍ती बढ़ी, नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग भी बदली

यूपी में महामारी कोरोना वायरस लगातार फैलती जा रही है। जिन शहरों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं, वहां पर नाइट कर्फ्यू लागू है। अब योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिन शहरों में कोरोना वायरस के 2000 से ज्यादा केस हैं, उन जिलों में नाइट कर्फ्यू रात को 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू होगा। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित की गई टीम-11 के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि जिन जिलों में 2000 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं, वहां पर नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2,000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में नाइट कर्फ्यू अब रात को 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू होगा। योगी ने आदेश दिए कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

Navratri 2021 Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, पढ़ें आरती, मंत्र, कथा और भोग विधि

0

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माता के इस अवतार का अर्थ तप का आचरण करने वाली देवी होता है। इनके हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमण्डल है। शास्त्रों के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी ने उनके पूर्वजन्म में हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था और भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। यही कारण है कि इनका नाम ब्रह्मचारिणी कहा गया है। मान्यता है कि जो इनकी पूजा करते हैं वो हमेशा उज्जवलता और ऐश्वर्य का सुख भोगते हैं। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के दूसरे दिन कैसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, पढ़ें आरती, मंत्र कथा।

इस दिन सुबह उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। फिर स्नानादि कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मंदिर में आसन पर बैठ जाएं। फिर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और उन्हें फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पित करें। मां को दूध, दही, घृत, मधु व शर्करा से स्नान कराएं। साथ ही भोग भी लगाएं। कई जगह कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी को पिस्ते की मिठाई बेहद पसंद है तो उन्हें इसी का भोग लगाएं। फिर उन्हें पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें। मंत्रों का जाप करें। गाय के गोबर के उपले जलाएं और उसमें घी, हवन सामग्री, बताशा, लौंग का जोड़ा, पान, सुपारी, कपूर, गूगल, इलायची, किसमिस, कमलगट्टा अर्पित करें। साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रूं ब्रह्मचारिण्‍यै नम:।।

मां ब्रह्मचारिणी का भोग:

कई जगह कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी को पिस्ते की मिठाई बेहद पसंद है तो उन्हें इसी का भोग लगाएं। वहीं, मां को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है। ऐसे में पूजा के दौरान इनसे बनी फूलों की माला को मां के चरणों में अर्पित करें। वहीं, कई जगह यह भी कहा जाता है कि मां को चीनी, मिश्री और पंचामृत बेहद पसंद है, तो मां को इसका भोग लगाएं। ऐसा करने से मां प्रसन्न हो जाती हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की कथा:

जब मां ब्रह्मचारिणी देवी ने हिमालय के घर जन्म लिया था, तब नारदजी ने उन्हें उपदेश दिया था और उसके बाद से ही वो शिवजी को पति रूप में प्राप्त करना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इन्हें तपश्चारिणी अर्थात्‌ ब्रह्मचारिणी नाम से जाना जाता है। देवी ने तीन हजार वर्षों तक टूटे हुए बिल्व पत्र खाए थे। वे हर दुख सहकर भी शंकर जी की आराधना करती रहीं। इसके बाद तो उन्होंने बिल्व पत्र खाना भी छोड़ दिए। फिर कई हजार वर्षों तक उन्होंने निर्जल व निराहार रहकर तपस्या की। जब उन्होंने पत्तों को खाना छोड़ा तो उनका नाम अपर्णा पड़ गया। कठिन तपस्या के कारण देवी का शरीर एकदम क्षीर्ण हो गया। देवता, ऋषि, सिद्धगण, मुनि सभी ने ब्रह्मचारिणी की तपस्या को अभूतपूर्व पुण्य कृत्य बताकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हे देवी आपकी तपस्या जरूर सफल होगी। मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्वसिद्धि प्राप्त होती है। मां की आराधना करने वाले व्यक्ति का कठिन संघर्षों के समय में भी मन विचलित नहीं होता है।

अनिल देशमुख मामले में SC का दखल से इनकार, CBI जांच के खिलाफ दाखिल की थी अर्जी

0

राकांपा नेता अनिल देशमुख को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका लगा है। बता दें कि अदालत ने महाराष्ट्र सरकार और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का निर्देश दिया गया था। 

इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि बिना किसी आधार के मौखिक आरोप लगाये गये और मुझे सुने बिना उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच के आदेश दिये गये।  

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख ने याचिकाओं के जरिए बंबई उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी, जिसके तहत देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का निर्देश दिया गया था। ये आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने लगाये थे। 

बता दें कि उच्च न्यायालय ने पांच अप्रैल को आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद देशमुख ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

SEBI ने अंबानी बंधुओं व अन्य पर लगाया 25 करोड़ रुपये का जुर्माना, दो दशक पुराने इस मामले में रेगुलेटर ने दिया है ये आदेश

0

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने दो दशक पुराने एक मामले में उद्योगपति बंधुओं मुकेश अंबानी व अनिल अंबानी, अन्य व्यक्तियों और इकाइयों पर कुल 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक ने साल 2000 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से संबंधित अधिग्रहण नियमों का उल्लंघन करने को लेकर यह जुर्माना लगाया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अंबानी बंधुओं के साथ-साथ नीता अंबानी और टीना अंबानी पर भी जुर्माना लगाया है। नीता अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। वहीं, टीना अंबानी उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी हैं। सेबी ने 85 पृष्ठ के अपने आदेश में कहा है कि RIL के प्रमोटर्स और पर्सन्स एक्टिंग इन कंसर्ट (PACs) साल 2000 में कंपनी की पांच फीसद से ज्यादा हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर जानकारी देने में विफल रहे। 

उल्लेखनीय है कि मुकेश और अनिल ने 2005 में रिलांस इंडस्ट्रीज का आपस में बंटवारा कर लिया था।  

सेबी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आरआईएल (RIL) के प्रमोटर्स ने साल 2000 में कंपनी में 6.83 फीसद हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। साल 1994 में जारी 3 करोड़ वारंट को परिवर्तित कर यह अधिग्रहण किया गया था। सेबी का कहना है कि यह अधिग्रहण रेगुलेशन के तहत तय पांच फीसद की सीमा से ज्यादा था।  

सेबी ने पाया है कि प्रमोटर्स और PACs ने शेयरों के अधिग्रहण को लेकर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की। चूंकि, प्रमोटर्स और PACs ने शेयरों के अधिग्रहण को लेकर सार्वजनिक ऐलान नहीं किया, इससे यह आरोप लगा कि उन्होंने अधिग्रहण नियमों से जुड़े प्रावधानों का उल्लंघन किया।  

टीकाकरण पर सियासत तेज, अब केंद्र ने ‘कम वैक्सीनेशन’ को लेकर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली को घेरा

0

केंद्र सरकार ने वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाने वाले राज्यों को पत्र लिखा है। महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली को स्वास्थ्यकर्मियों समेत सभी योग्य लाभार्थियों के औसत से कम टीकाकरण को लेकर यह पत्र लिखा है। पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र के प्रधान सचिवों को एक पत्र में अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव मनोहर अग्नानी ने उल्लेख किया है कि इन राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेश का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से नीचे है और इसमें सुधार की जरूरत है। 

भेज गिए पत्र में अपने-अपने राज्यों में कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रदर्शन को सुधारने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने का भी आग्रह किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम के लिए मौजूदा टीकाकरण अभियान में आपके सतत सहयोग की जरूरत है। अग्नानी द्वारा साझा किए गए इस पत्र से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कड़ी टिप्पणी में महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे योग्य लोगों का टीकाकरण किए बिना टीके की मांग कर अपनी असफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं और यही नहीं इससे लोगों के बीच दहशत फैला रहे हैं। 

अग्नानी ने अपने पत्र में कहा कि महामारी की रोकथाम के लिए  मौजूदा टीकाकरण अभियान में आपके सतत सहयोग जरूरत है। रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र में अबतक 1,06,19,190 टीके उपलब्ध कराए हैं, जिनमें से 90,53,523 टीकों का उपयोग हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी खुराक कवरेज केवल 27.36 फीसद (राष्ट्रीय औसत 51.49 प्रतिशत) है। यह राष्ट्रीय औसत से भी नीचे है और इसमें सुधार की अति आवश्यकता है। 

कोरोना को लेकर सरकार की चेतावनी, अगले चार हफ्ते रहेंगे काफी भयावह, लापरवाही पड़ेगी भारी

0

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि अगले चार हफ्ते काफी भयावह होंगे। ऐसे में लोगों की लापरवाही भारी पड़  सकती है। महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और टीकाकरण की स्‍थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कुल कोविड मामलों में से 92 फीसद मरीज रिकवर हो चुके हैं। 1.3 फीसद मौतें हुई हैं। लगभग 6 फीसद नए कोविड मामले हैं। महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट फरवरी में 6 फीसद हो गई थी। अब यह 24 फीसद हो गई है, जो चिंता का विषय है। सबसे अधिक कोरोना के मामले वाले जिलों में 7 महाराष्ट्र के हैं। देश के कुल मामलों में से लगभग 58 फीसद मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। कोविड से मृत्यु के मामलों के लगभग 34 फीसद महाराष्ट्र में दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में 3,000 दैनिक औसत मामलों की तुलना में औसत दैनिक नए मामले 44,000 से अधिक हो गए। औसत दैनिक मृत्यु भी 32 से 250 हो गई है।

हरदोई में अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार, असलहा और गोलियां बरामद

0

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में अवैध हथियारों की फैक्ट्री (Illegal Arms Factory) का पर्दाफाश हुआ है. शाहाबाद पुलिस ने छापेमारी कर असलहा निर्माता, एक सप्लायर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक शख्स फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच अवैध तमंचा, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस खोखा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. यह असलहा फैक्ट्री एक लेखपाल के गन्ने के खेत में संचालित की जा रही थी. इसी महीने होने वाले पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) को देखते हुए पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है.

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कपिल देव सिंह ने बताया कि जनपद में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग वत्स के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है. एएसपी पश्चिमी और सीओ शाहाबाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम हिरौली में लेखपाल रामकिशन के गन्ने के खेत से अवैध तमंचा फैक्ट्री पर रेड डाला बरामद. उन्होंने कहा कि पुलिस को यहां से भारी मात्रा में बने, अर्धनिर्मित हथियार, अवैध असलहे बनाने के उपकरण कारतूस और खोखा मिले हैं.

पुलिस ने असलहा निर्माता राधेश्याम, सप्लायर रमेश और ग्राहक लल्लू को गिरफ्तार किया है. जबकि पुलिस को देखकर एक असलहा सप्लायर भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. असलहा सप्लायर राधेश्याम के विरुद्ध मुरादाबाद के काठ थाना में भी एक मुकदमा पंजीकृत है. एएसपी कपिलदेव सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए यह तैयारी चल रही थी सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.