21.1 C
Jalandhar
Saturday, April 20, 2024

Sun Transit 2022 : 16 दिसंबर से सूर्य देव धनु राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान

Sun Transit 2022: भारतीय ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियां प्रभावित होती हैं। इस कड़ी में 16 दिसंबर 2022 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी 2023 को धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कि 16 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक का समय किन राशियों को प्रभावित करने वाला है।
वृषभ : सूर्य देव का धनु राशि में गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। आप किसी रोग से ग्रस्ति हो सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। माता-पिता के स्वास्थ में भी गिरावट हो सकती है।
कर्क : सूर्य देव के धनु राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आंख से संबंधी रोग होने की संभावना है। आर्थिक रूप से समय प्रतिकूल हो सकता है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
मकर : सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को खर्च बढ़ेगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते और पैदल चलते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।
धनु : सूर्य के गोचर से धनु राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के साथ वाद-विवाद या फिर तर्क में पड़े।
डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles