37.4 C
Jalandhar
Friday, March 29, 2024

तुलसी के पौधे के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है अनहोनी

Tulsi Pujan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि हरा-भरा पौधा अचानक सूखने या काले रंग में बदलने लगें या फिर पौधे की हरी पत्तियां अचानक से झड़ने लग जाएं तो कारण अलग-अलग हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी का पौधा ऐसे संकेत देने लगे तो इसका क्या अर्थ है और इसके लिए क्या उपाय करने चाहिए। कई लोग अपने घर पर तुलसी का पौधा लगाकर उसकी पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन पौधे की सही से देखभाल ना करने पर, बहुत ज्यादा या कम पानी देने से या फिर ठंड अधिक होने के कारण से तुलसी का पौधा सूखने लगता है। घर में लगा हरा-भरा पौधा अचानक से सूखने लग जाए तो यह भविष्य में कोई अनहोनी होने का संकेत माना जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह संकेत इशारा करते है कि घर आपके घर पर भगवान विष्णु जी की कृपा नहीं है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, तुलसी श्रीकृष्ण यानि विष्णुजी को अतिप्रिय है। श्रीकृष्ण के चरणों में तुलसी अर्पित करना शुभ माना गया है। ऐसे में तुलसी के सूखने पर नजरअंदाज न करें।
पत्तियां झड़ने के संकेत
यदि तुलसी की पत्तियां अचानक से झड़ने लग जाएं तो तुरंत सावधान हो जाएं। ऐसे संकेत पितृदोष के लिए होते हैं और आगे आने वाले समय में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पितृदोष के साथ ही घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल या गृह क्लेश भी होने लगते हैं। यदि आपके घर पर ऐसी स्थिति बार-बार बन रही है तो इसके निवारण के उपाय करने चाहिए।
तुलसी के उपाय:

  • तुलसी के पौधे को नियमित रूप से जल डालें।
  • सुबह-शाम दीपक जलाएं।
  • तुलसी के पौधे को साफ और स्वच्छ हो तभी स्पर्श करें।
  • अधिक समय तक ठंडे या गर्म स्थान पर न रखें।
  • अगर पौधा बार-बार सूख रहा है तो पौधे को घर से हटा दें।
    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles