google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ब्लड बैंक में 174वें मासिक समागम के दौरान 60 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा राशन

फगवाड़ा 20 जून (शिव कौड़ा) ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में 174वां मासिक राशन वितरण समागम ब्लड बैंक के अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तहसीलदार फगवाड़ा पवन शर्मा ने 60 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को एक महीने का राशन वितरित करते हुए ब्लड बैंक द्वारा किये जा रहे इस प्रयास की भरपूर सराहना की। इस दौरान ब्रह्मकुमारी एश्वर्य विश्वविद्यालय फगवाड़ा ब्रांच से बहन विजय, बी.के. सोनिया व राकेश विशेष तौर पहुंचे उन्होंने भी ब्लड बैंक के प्रयास को सराहते हुए सभी समर्थ लोगों को समाज सेवा में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि समाज सेवक रमेश गाबा, रमेश दुग्गल, मनीष बत्रा, तारा चंद चुम्बर, अवतार सिंह कोछड़, राजिंदर सिंह कोछड़ (खंड वाले), विश्वामित्र शर्मा, राजीव कुमरा, एन.आर.आई. सतपाल वर्मा, हर्ष वीरजी छाबड़ा, सोनी दुग्गल इत्यादि के सहयोग से गत पन्द्रह वर्षों से मासिक राशन वितरण समागम करवाया जा रहा है। इस अवसर पर मोहन लाल तनेजा, कृष्ण कुमार, आर.पी. नेहरा, गुलशन कपूर, सुधा बेदी, रमेश गाबा, विश्वामित्र शर्मा, राम कुमार, एस.सी. चावला, राजिन्द्र कुमार साहनी, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles