32.7 C
Jalandhar
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 527

US स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पर हुआ जानलेवा हमला, घर में घुसकर पीटा, अस्पताल में दाखिल

0

न्यूज हंट. वाशिंगटन : अमेरिकी संसद के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के पति पॉल पेलोसी पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके सेन फ्रांसिस्को वाले घर पर एक अज्ञात शख्स ने जबरन घुसकर पॉल के साथ मारपीट की है। इस हमले में वे जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। अभी के लिए मामले की जांच तो शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि आखिर किसने पॉल पेलोसी पर ये जानलेवा हमला किया। वो कौन शख्स था जिसने पहले पॉल के घर में जबरन एंट्री की और फिर उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना को लेकर नैंसी पेलोसी या उनके पति की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, सिर्फ उनके प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।

Elon Musk completes $44bn Twitter takeover

The world’s richest man, Elon Musk, has completed his $44bn (£38.1bn) takeover of Twitter, according to US media and an investor in the social media firm.

Mr Musk tweeted “the bird is freed” in an apparent reference to the deal. A number of top executives, including the boss, Parag Agrawal, have reportedly been fired. Mr Agrawal and two other executives were escorted out of Twitter’s San Francisco headquarters on Thursday evening, said Reuters.

The completion of the deal brings to an end months of legal wrangling but it has prompted questions over the platform’s future direction.

Chief financial officer Ned Segal, and the firm’s top legal and policy executive, Vijaya Gadde, are leaving alongside Mr Agrawal, according to US media reports.

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Indian women cricketers finally land pay parity with male counterparts

BCCI’s new pay equity policy ensures equal match fees for all cricketers representing India, irrespective of gender

Finally, it is a good news for the women stars of the Indian cricket team. The Board for Control of Cricket (BCCI) has brought in a new policy wherein women cricketers who are contracted to play for the country would earn the same amount of money as match fee as their male counterparts.

The board’s new pay equity policy, which was made known by BCCI secretary Jay Shah on Thursday ensures that women cricketers appearing in international matches for the country will be paid the same match fees as the male cricketers. The new policy makes it sure that both women and men cricketers will now be eligible for Rs 15 lakh for a Test appearance.

Exciting news for women cricketers

Besides, they will earn Rs 6 lakh for a one-day international (ODI) and Rs 3 lakh for a T20I match. Compared to the current earnings that stand at Rs 1 lakh for an ODI or T20I appearance, and Rs 4 lakh for a Test match, the women players stand to earn much.

The discriminatory scenario has been much debated on public circles since long. In effect the new pay equity policy may be seen as a major leap in BCCI’s move towards ending discrimination. Jay Shah has received the support from BCCI’s Apex Council toward bringing in the new policy. Jay Shah has been quoted by a report saying that the new decision is a commitment to India’s women cricketers.

अमृतसर जेल में कैदियों को नशा सप्लाई कर रहा था मेडिकल अधिकारी, STF ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा

0

न्यूज हंट. अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केंद्रीय जेल फताहपुर के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर नशे का नेक्सस तोड़ने में सफलता हासिल की है। STF बार्डर जोन के एआईजी रछपाल सिंह की हिदायतों पर विभागीय डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते हुए जेल में स्पेशल अंडर कवर ऑपरेशन चलाकर एक मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन व दूसरे हवालाती से टच स्क्रीन वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एसएएस नगर मोहाली के एसटीएफ थाना में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ ने यह पूरी कार्रवाई केंद्रीय जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नवदीप सिंह राजा द्वारा जेल में बुधवार की रात चलाए स्पेशल अंडर कवर ऑपरेशन के बाद की। यह जानकारी जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्विटर पर शेयर की है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह हेरोइन जेल के अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी दविंदर सिंह से ली थी। जिसके बाद इस मेडिकल अधिकारी को काबू कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली गई। जेल के अधिकारियों ने इस अंडर कवर आपरेशन के दौरान रामतीर्थ रोड स्थित पाल एवेन्यू निवासी सुखप्रीत सिंह पुत्र लवप्रीत सिंह को काबू करके उसके कब्जे से उसके कब्जे से एक टच मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
बार्डर जोन एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह के पास इसकी सूचना पहुंचने के बाद डीएसपी सिकंदर सिंह के मार्ग दर्शन में सब-इंस्पेक्टर सुमीत सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

अबूधाबी में फंसे हैं 100 पंजाबी श्रमिकों को बचाने के लिए राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में फंसे पंजाब के करीब 100 अप्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और जल्द से जल्द निकालने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। विदेश मंत्री को लिखे पत्र में सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अबू धाबी में एक निजी फर्म, स्क्वायर जनरल कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में काम करने वाले पंजाब के करीब 100 मूल निवासी बिना पासपोर्ट के फंसे हुए हैं क्योंकि उक्त फर्म ने उनके ठेके कथित तौर पर समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके कारण पंजाबी कामगार ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद भारत नहीं लौट पा रहे हैं जबकि उनके परिवार उनके टिकट की व्यवस्था करने को तैयार हैं।
आप के वरिष्ठ नेता ने अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री से कहा कि मैं इस मामले में आपके तत्काल हस्तक्षेप और दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास को निर्देश जारी करने का अनुरोध करता हूं कि वे फंसे हुए व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित करें ताकि उनकी जल्द भारत वापसी की व्यवस्था की जा सके। सांसद ने एक ट्वीट में लिखा कि मैंने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में फंसे पंजाब के अप्रवासी श्रमिकों के एक समूह के प्रत्यावर्तन में उनके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया। हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Lunar Eclipse 2022 : इस दिन है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन राशियों को रहना चाहिए सावधान !

0

Lunar eclipse 2022 : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की शुरुआत में लग गया है। इसके बाद अब कार्तिक पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगेगा। कार्तिक मास के एक ही पक्ष में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की युति है। धार्मिक दृष्टि से यह शुभ संकेत नहीं। इसके कई अशुभ संकेत हैं जो परेशानी का सबब बन सकते हैं।
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को था। इस चंद्र ग्रहण का समय सुबह 07:58 बजे से 11:25 बजे तक था। अब इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। तो आइए जानें कि किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है-
इस दिन लगेगा दूसरा चंद्रग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1:32 बजे से शाम 7:27 बजे तक लगेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। सूतक काल में यह ग्रहण अधिक प्रभावी रहेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा। लेकिन चूंकि जब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक ही पक्ष में होते हैं तो शास्त्रों के अनुसार ये शुभ संकेत नहीं होता।
इन राशियों के जातकों पर दिखेगा प्रभाव
वृश्चिक (Scorpio) : वृश्चिक राशि के जातकों को ग्रहण काल​​में धन संबंधी कोई कार्य करने से पहले सोचना चाहिए। अन्यथा भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहना चाहिए।
वृष राशि (Taurus) : वृष राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण शुभ नहीं माना जाता है। वृष राशि वालों को इस ग्रहण के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें।
कन्या (Virgo) : कन्या राशि के जातकों को किसी भी प्रकार के अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। इस राशि के जातकों को पूरे 15 दिन तक ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन (Gemini) : मिथुन राशि के जातकों के इस दौरान अधिक खर्च करने की संभावना है। इस राशि के जातकों पर आर्थिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
चंद्र ग्रहण के दौरान खाना न बनाएं और न ही खाएं। इस दौरान सोना भी वर्जित है। इस दौरान भगवान की पूजा करनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। भोजन तैयार हो तो उसमें गंगाजल और तुलसी के पत्ते डाल दें, जिससे वह शुद्ध हो जाता है। ग्रहण के बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर पूजा करनी चाहिए।

BCCI का बड़ा फैसला, महिला और पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगी बराबर फीस, जानें किसको मिलते हैं कितने रुपये?

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : BCCI ने अपने ऐतिहासिक कदम से सबको हैरान कर दिया है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि अब महिला और पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों को हर मैच में बराबर फीस दी जाएगी। आपको बता दें कि महिला खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों के समान फीस देने की शुरुआत न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने की थी। बता दें कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के पद से विदा होने के बाद रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया। बिन्नी के अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई के तरफ से उठाया गया यह पहला बड़ा कदम है।
प्रत्येक मैच में परुष खिलाड़ियों को दिए जाते है इतने रुपये
पुरुष खिलाड़ियों को टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 मैचों के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं। अब यही रकम टीम के महिला खिलाड़ियों को भी दी जाएगी।
BCCI ने सालाना अनुबंध राशि स्पष्ट नहीं की
बीसीसीआई ने बेशक बराबर फीस की घोषणा कर दी हो, लेकिन अभी भी महिला खिलाड़ियों की सलाना अनुबंध राशि स्पष्ट नहीं की गई है। अभी तक दिए जा रहे महिला और पुरुष खिलाड़ियों के अनुबंध राशि में जमीन-आसमान का फर्क है। टीम के जितने पुरुष खिलाड़ियों को ए+ की श्रेणी में रखा गया है उन्हें सालाना सात करोड़, ए श्रेणी के खिलाड़ियों को सालाना पांच करोड़, बी श्रेणी के खिलाड़ियों को सालाना तीन करोड़ और सी श्रेणी के खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं।
महिला खिलाड़ियों की सलाना अनुबंध राशि बहुत कम
महिला खिलाड़ियों को तीन वर्गों में बांटा गया है जिसमें ए कैटेगिरी की खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख, जबकि बी कैटेगिरी की खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है, जबकि सी कैटेगिरी की अनुबंधित खिलाड़ियों को साल में 10 लाख रुपये मिलते हैं।

घर में काली व लाल चीटियों के निकलने से मिलते हैं ये संकेत, आपके लिए जानना है बेहद जरूरी

0

घरों में चींटियों का निकलना आम बात है, इसलिए अक्सर हम इसे आम घटना जानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन चींटियों से शुभ-अशुभ घटनाओं का भी पता चलता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, घर से चींटियों का निकलना ना सिर्फ आपकी आर्थिक स्थिति के संबंध में जानकारी देता है बल्कि होने वाले नुकसान के बारे भी जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

  1. नुकसान होने की है आशंका : जिस घर में काली चींटियां समूहबद्ध होकर घूमती हों, वहां सुख-ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। जबकि घर में लाल चींटियों का निकलना शुभ नहीं माना जाता। इससे किसी बड़े नुकसान की आशंका रहती है।
  2. धन वृद्धि का होता है योग : शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर चीटियां चावलों के भरे बर्तन में से निकले तो शुभ है। कुछ दिनों बाद ही धन वृद्धि का योग शुरू होने वाला है। इस स्थिति में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
  3. भौतिक सुखों में वृद्धि : घर में जहां सोने की चीजें रखी हैं, उस जगह से काली चीटियां निकले तो अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि स्वर्णादि धन की वृद्धि होने वाली है। अगर चीटियां छत से निकले तो मतलब है कि शीघ्र ही धन, संपत्ति व भौतिक चीजों में इजाफा होने वाला है।
  4. वाद-विवाद : घर में लाल चीटियों का आना शुभ नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार ये भविष्य की किसी उलझन, वाद-विवाद या धन के अपव्यय का संकेत है। इन्हें आटे में शक्कर मिलाकर घर से बाहर निकाल सकते हैं। लेकिन लाल चीटियां मुंह में अंडा दबाये घर से निकले तो यह शुभ फलदायी होता है।
    इस तरह होगा लाभ
    काली चींटियों की घर में कम संख्या में मौजूदगी सुख, शांति, समृद्धि के लिए सकारात्मक संकेत है। अधिक संख्या में हो जाएं तो इन्हें घर के बाहर करना चाहिए। शनि स्तोत्र का पाठ व देवी लक्ष्मी की पूजा लाभप्रद होती है।
    घर में लाल चीटियों के संकेत
    यदि घर में अचानक लाल चीटियां दिखाई देने लगे तो समझिए आर्थिक विपत्ति आने वाली है। कहीं कोई घाटा होने वाला है। अचानक कोई ऐसी जरूरत आने वाली है जिसके कारण आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। लाल चीटियां अनचाहे लोन का संकेत देती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चीटियां संकेत देती हैं। यह भविष्यवाणी नहीं होती।
    घर में काली चीटियों के संकेत
    यदि घर में अचानक काले रंग की चीटियां दिखाई देने लगे तो यह एक शुभ संकेत है। आपके जीवन में कोई बदलाव होने वाला है। कोई ऐसा परिवर्तन जो आपके लिए लाभदायक होगा। आपके परिवार के लिए मंगलकारी होगा लेकिन इसका तात्पर्य कतई नहीं है कि आप अनिश्चितकाल तक चीटियों को इसी प्रकार आते रहने दें या फिर उन्हें आमंत्रित करें। जब आपको स्पष्ट रूप से समझ आ जाए कि काले रंग की चीटियों का आगमन जीवन में बदलाव के लिए ही हो रहा है तो उनके स्वागत में आटा डालना शुरू कर दे। आपके इष्ट देव को जब यह पता चल जाएगा कि आप तक संकेत पहुंच चुका है तो चीटियां अपने आप वापस लौट जाएंगी।
    डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।